पेरू (Peru) दक्षिण अमेरिका का एक खूबसूरत और ऐतिहासिक देश है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, प्राचीन सभ्यता और रंग-बिरंगी संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. इसकी राजधानी लीमा (Lima) है, जो देश का सबसे बड़ा शहर और आर्थिक केंद्र भी है.
पेरू की सबसे खास बात इसकी प्राचीन Inca Civilization है. यह सभ्यता हजारों साल पहले यहां विकसित हुई थी और आज भी इसके कई अद्भुत अवशेष देखने को मिलते हैं. इनमें सबसे प्रसिद्ध है Machu Picchu, जो पहाड़ों के बीच बसा एक ऐतिहासिक शहर है और दुनिया के सात अजूबों में शामिल है. हर साल लाखों पर्यटक इसे देखने आते हैं.
पेरू की भौगोलिक बनावट भी काफी विविध है. यहां आपको ऊंचे-ऊंचे Andes Mountains मिलेंगे, जो देश के बीच से गुजरते हैं. इसके अलावा दुनिया की सबसे बड़ी नदी Amazon River का एक बड़ा हिस्सा भी पेरू में बहता है. यहां का अमेजन जंगल बहुत घना और जैव विविधता से भरपूर है, जहां कई तरह के जानवर और पक्षी पाए जाते हैं.
पेरू की संस्कृति बहुत ही रंगीन और पारंपरिक है. यहां के लोग त्योहारों, संगीत और नृत्य को बहुत महत्व देते हैं. पारंपरिक पोशाकें, खासकर पहाड़ी इलाकों में, आज भी आम हैं. यहां की स्थानीय भाषा स्पेनिश है, लेकिन कई लोग केचुआ (Inca की भाषा) भी बोलते हैं.
खाने-पीने के मामले में भी पेरू काफी खास है. यहां का खाना स्वादिष्ट और अलग तरह का होता है. “सेविचे” (मछली से बना व्यंजन) यहां का बहुत प्रसिद्ध भोजन है. इसके अलावा मकई, आलू और चावल भी यहां के खानपान का अहम हिस्सा हैं. दिलचस्प बात यह है कि आलू की कई किस्में सबसे पहले पेरू में ही पाई गई थीं.
आर्थिक रूप से पेरू एक विकासशील देश है, जहां खनिज संसाधन जैसे सोना, तांबा और चांदी बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं. पर्यटन भी यहां की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा है.
पेरू में 45 वर्षीय हिटलर मुसोलिनी सिमेओन फ्लोरेस ने क्वेरोपाल्का जिले के मेयर का चुनाव 25 वोटों से जीत लिया. उन्हें 229 वोट मिले. उनके नाम में जर्मनी के एडोल्फ हिटलर और इटली के बेनिटो मुसोलिनी के नाम शामिल हैं, जिसकी वजह से हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है.
कद सिर्फ कुछ सेंटीमीटर, शरीर नन्हा और सिर पर छोटे सींग... पुदू को देखकर यकीन करना मुश्किल होता है कि यह हिरण है. दक्षिण अमेरिका में मिलने वाला यह छोटा हिरण खतरा देखते ही कुत्ते की तरह भौंकने लगता है.
पेरू के एंडीज में वैज्ञानिकों को 4800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर छिपकली की नई प्रजाति मिली है. 6 से 8 सेंटीमीटर लंबी यह छिपकली चट्टानों के बीच रहती है. नर-मादा के शरीर पर अलग निशान पाए जाते हैं.
पेरू के पुंटा सैन जुआन में हम्बोल्ट पेंग्विन की संख्या 3,000 से घटकर 500 से भी कम रह गई है. बर्ड फ्लू और अल-नीनो के बाद अब समुद्र के बढ़ते तापमान और संभावित सुपर अल-नीनो ने इन पक्षियों की मुश्किल और बढ़ा दी है.
पेरू के अमेज़न वर्षावन के भीतर गहराई में रहने वाली और बाहरी लोगों से संपर्क से बचने वाली एक जनजाति बाहरी लोगों के संपर्क में आ रही है. इसका मतलब मेलजोल नहीं है. ये अनकनेक्टेड यानी बाहरी दुनिया से कटे हुए लोग अपने घर तबाह होने की वजह से आबादी वाले इलाकों के पास खाना और पानी की तलाश में पहुंच रहे हैं.
स्कार्लेट मैकॉ तोते अपने सबसे छोटे बच्चों को जानबूझकर भूखा मार देते हैं. वैज्ञानिक इन चूजों को बचाकर कहीं और रखते हैं. इससे प्रजाति को बचाने में मदद मिल रही है. पेरू में सफल प्रयोग हो चुके हैं.
नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी ने ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के खतरे को उजागर किया है. जलवायु परिवर्तन से ग्लेशियर पिघल रहे हैं. झीलें बढ़ रही हैं. 1.5 करोड़ लोग जोखिम में हैं. हिमालय समेत कई पर्वतीय क्षेत्रों में खतरा बढ़ा है.
जब पहाड़ से बर्फ और चट्टानों का सैलाब नीचे उतरता है, तो संभलने का वक्त बेहद कम मिलता है. नेपाल-तिब्बत की ताजा तबाही ने दुनिया को उन पुराने हादसों की याद दिला दी, जिनमें हजारों जिंदगियां पलभर में खत्म हो गईं.
एक के बाद एक बड़े भूकंपों ने फिर दुनिया का ध्यान खींचा. आखिर क्यों पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में धरती बार-बार कांपती है. क्या इन भूकंपों के बीच सच में कोई कनेक्शन है.
पेरू के दक्षिणी एंडीज में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया. कई इलाकों में झटके महसूस हुए. फिलहाल नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है, जबकि सुनामी का खतरा भी नहीं बताया गया है.
पेरू के नाज्का में पर्यटकों को ले जा रहा एक विमान क्रैश हो गया. इस प्लेन में सवार सभी 13 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. ये विमान नाज्का लाइंस की हवाई यात्रा के लिए उड़ान भर रहा था. प्रशासन मृतकों की पहचान करने और परिजनों से संपर्क करने में जुटा है.
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में भूकंप के दो लगातार झटकों ने भारी तबाही मचाई है. 5.1 और 7.3 की तीव्रता इन भूकंपों में करीब 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 21 लोग घायल हुए है. भूकंप के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है. मलबे में दबे लोगों की बचाव दल तलाश कर रहे है.
भूकंप कितना खतरनाक होगा, इसका जवाब सिर्फ रिक्टर स्केल नहीं देता. पेरू में आए भूकंप ने दिखाया कि अगर झटके जमीन के अंदर बहुत करीब से आएं, तो कम तीव्रता भी भारी नुकसान पहुंचा सकती है.
पेरू के एंडीज क्षेत्र में आए भूकंप के बाद कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं. हादसे में 5 लोगों की मौत हुई, जबकि सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा.
क्या आपने किसी ऐसी जगह की कल्पना की है जहां बादलों से भी ऊपर आपका घर हो. चारों ओर खुला आसमान हो और हर तरफ प्राकृतिक नजारा हो. लेकिन ठहरिए यहां जिंदगी उतनी रोमांचक नहीं है. यहां साधारण तरीके से सांस लेना भी मैराथन दौड़ने जितना मुश्किल है. ये जगह है पेरू की एंडीज पर्वतमाला की बर्फीली चोटी पर बसी ला रिनकोनाडा. जो धरती पर सबसे ऊंची मानव बस्ती है.
धरती पर स्पेस के सबसे करीब एक शहर बसा हुआ है. यहां लोग बादलों से भी ऊपर रहते हैं. यही वजह है कि यहां रहना सुखद नहीं हैं. ऑक्सीजन की कमी के कारण इस शहर में रहना किसी चुनौती से कम नहीं है. इस शहर का नाम है ला रिंकोनाडा.
कोलंबिया का एक सैन्य विमान हादसे का शिकार हो गया है. जानकारी के मुताबिक, विमान में 110 सैनिक सवार थे. हादसे के बाद मलबे से करीब 57 लोगों को जीवित बाहर निकाला गया है. कोलंबिया के राष्ट्रपति Gustavo Petro ने इस घटना पर चिंता जताई है.