scorecardresearch
 
Advertisement
इन्फॉर्मेशन

पृथ्वी पर स्पेस से सटी बस्ती, यहां पहाड़ों पर बिखरा है सोना, देखें फोटो

 world highest city La Rinconada
  • 1/6

धरती पर  स्पेस के सबसे करीब एक शहर बसा हुआ है. यहां लोग बादलों से भी ऊपर रहते हैं. यही वजह है कि यहां रहना सुखद नहीं हैं. ऑक्सीजन की कमी के कारण इस शहर में रहना किसी चुनौती से कम नहीं है. इस शहर का नाम है ला रिंकोनाडा. (Photo - Getty) 
 

 world highest city La Rinconada
  • 2/6

ला रिंकोनाडा शहर 5100 मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर है. यही वजह है कि यहां वायुमंडल काफी पतला हो जाता है. वायुमंडल का घनत्व कम होने की वजह से इस शहर में ऑक्सीजन का लेवल 50 प्रतिशत से भी कम रहता है. (Photo - Getty)
 

 world highest city La Rinconada
  • 3/6

पेरू के एंडीज पर्वतमाला में तीन मील ऊपर पहाड़ों के बीच स्थित ला रिंकोनाडा को पृथ्वी पर सबसे ऊंची बस्ती माना जाता है. यह एक ऐसी जगह जहां कोई वनस्पति नहीं उगती. इसके बावजूद इस निर्जीव अस्तिव वाले माहौल में एक बहुमूल्य संसाधन बिखरा है. ला रिंकोनाडा के आसपास सोने की खाने हैं. यूं कहें कि इन पहाड़ों पर सोना बिखरा पड़ा है. (Photo - Reuters)
 

Advertisement
 world highest city La Rinconada
  • 4/6

ला रिंकोनाडा  बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच बसा है. यही वजह है कि यहां बस बर्फ और सोने की खान का कचरा बिखरा मिलता है. यह शहर धरती पर स्पेस के सबसे नजदीक मानी जाती है और ऑक्सीजन की कमी के कारण यहां पेड़ पौधे भी नहीं पनपते हैं. यही वजह है कि दुनिया के दूसरे कोने से यहां आने वाले लोगों को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है.  (Photo - Reuters)
 

 world highest city La Rinconada
  • 5/6

ऊंचाई की वजह से यहां सिर्फ सांस लेने में ही कठिनाई नहीं होती है. यह एक माइनिंग शहर है. सोने की खुदाई की वजह से यहां की पानी और मिट्टी, साइनाइड और पारा जैसे खतरनाक तत्वों से प्रदूषित हो गई है.  (Photo - Reuters)
 

 world highest city La Rinconada
  • 6/6

ला रिंकोनाडा की अपनी कोई स्थानीय आबादी नहीं है. यहां रहने वाले लोग दशकों पहले सोने की खोज में यहां आए और यहीं के होकर रह गए. यह एक माइनिंग शहर है. यहां अवैध रूप से सोने की माइनिंग चलती है. अभी भी लोग सिर्फ सोना ढूंढ़ने के लिए यहां टिके हुए हैं. यहां की आबादी करीब 50 हजार है.  (Photo - Reuters)
 

TOPICS:
Advertisement
Advertisement