2028 ओलंपिक (Olympics 2028) संयुक्त राज्य अमेरिका (US) के लॉस एंजिल्स (Los Angeles 2028) में होने वाला है जो , 14-30 जुलाई तक चलेगा. लॉस एंजिल्स के फैले हुए अन्य इलाकों में भी ओलंपिक से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. लॉस एंजिल्स ने मूल रूप से 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक (2024 Paris Olympics ) के लिए बोली लगाई थी.
13 सितंबर, 2017 को पेरू के लीमा में 131वें IOC सत्र में लॉस एंजिल्स को औपचारिक रूप से खेलों की मेजबानी सौंपी गई थी. वे पांचवें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक और कुल मिलाकर नौवें ओलंपिक होंगे, जिनकी मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका करेगा. 1932 और 1984 में ओलंपिक की मेजबानी करने के बाद, लॉस एंजिल्स लंदन (1908, 1948, 2012) और पेरिस (1900, 1924, 2024) के बाद तीसरा तीन बार मेजबान शहर बन गया है. ऐसा करने वाला पहला गैर-यूरोपीय शहर भी है.
क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी के साथ अमेरिका में बसे भारतवंशी क्रिकेटरों के लिए बड़ा मौका सामने आया है. आगामी ओलंपिक गेम्स के लिए टीम सेलेक्शन का समीकरण राष्ट्रीयता से जुड़े नियमों के कारण बदल सकता है. ऐसे में घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके चार भारतवंशी अनकैप्ड खिलाड़ी आने वाले समय में यूएसए की टीम में शामिल हो सकते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओलंपिक में आधे खेलों में भारत की चुनौती ही नहीं होती, इसलिए पदक बढ़ाने के लिए खेलों का दायरा बढ़ाना जरूरी है. उन्होंने सर्फिंग और स्पोर्ट क्लाइंबिंग जैसे खेलों में भारतीय प्रतिभाओं को तलाशने और 5 से 15 साल के बच्चों में खेल प्रतिभा पहचानने पर जोर दिया. साथ ही, उन्होंने खेलों को युवाओं के चरित्र निर्माण और विकसित भारत की नींव से जोड़ा.
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का अभियान भले निराशाजनक रहा हो, लेकिन अब हरमनप्रीत कौर की टीम के पास ओलंपिक पदक जीतने का सुनहरा मौका होगा. यह पहली बार होगा जब महिला टीम्स ओलंपिक में क्रिकेट इवेंट का हिस्सा बनेंगी.
LA 2028: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने BCCI सेलेक्टर्स को बड़ा सुझाव दिया है. श्रीसंत ने कहा कि भारत को गोल्ड मेडल जीतने के लिए विराट कोहली को टीम में शामिल करना चाहिए. उनके मुताबिक वैभव सूर्यवंशी और विराट का अनुभव भारत के लिए आदर्श कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है.
ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर अपने कोच जसपाल राणा के निधन से गहरे सदमे में हैं. मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा कि वह अभी इस स्थिति में नहीं हैं कि कोई प्रतिक्रिया दे सकें. 49 वर्षीय जसपाल राणा का शुक्रवार को हृदय संबंधी दिक्कत की वजह से निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए देहरादून लाया जा रहा है.
LA 2028 ओलंपिक से पहले एस. श्रीसंत ने विराट कोहली को टीम में शामिल करने की वकालत की. उन्होंने कहा कि विराट का अनुभव और वैभव सूर्यवंशी की युवा ऊर्जा भारत के लिए मजबूत संयोजन बन सकती है. उन्होंने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का भी उल्लेख करते हुए कहा कि अनुभव और युवा ऊर्जा का मिश्रण टीम के लिए लाभदायक साबित हो सकता है.
2026 के बाद एशियन गेम्स का शेड्यूल बदलकर ओलंपिक से एक साल पहले करने पर विचार हो रहा है. OCA इस बदलाव को लागू कर 2030 दोहा गेम्स को 2031 में शिफ्ट कर सकता है. इससे गेम्स ओलंपिक क्वालीफिकेशन का बड़ा मंच बनेंगे, लेकिन एथलेटिक्स जैसे खेलों के टकराव की चुनौती भी सामने है.
भारतीय हॉकी के दिग्गज और 1968 ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का 84 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया. जीरकपुर में उन्होंने अंतिम सांस ली. उन्होंने भाई बलवीर सिंह ग्रेवाल के साथ ओलंपिक खेला था और बाद में हॉकी प्रशासन में भी अहम योगदान दिया.
128 साल के लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट एक बार फिर ओलंपिक मंच पर लौटने जा रहा है. ICC ने लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक लिए क्रिकेट वेन्यू को फाइनल कर दिया है. ICC चेयरमैन जय शाह ने इसे क्रिकेट के वैश्विक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम बताया है.
128 साल के बाद क्रिकेट ओलंपिक में वापसी कर रहा है. लॉस एंजेलिस ओलंपिक (LA 2028) के लिए पोमोना के Fairplex में नया स्टेडियम बन रहा है. ICC चेयरमैन जय शाह ने इसे बड़ा माइलस्टोन बताया. पुरुष और महिला T20 टूर्नामेंट में 6-6 टीमें खेलेंगी.
सहारनपुर की आरोही और उसकी बहन कुश्ती के अखाड़े में इतिहास रच रही हैं. पिता गजेंद्र तोमर की सख्त ट्रेनिंग के बदौलत दोनों बहनों ने अब तक 19 मेडल जीते हैं. पिता का अधूरा सपना पूरा करने के लक्ष्य के साथ ये बेटियां अब ओलंपिक में भारत को गोल्ड दिलाने की तैयारी में जुटी हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है. उन्होंने बताया कि उसी साल टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा. 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है और मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे.
T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम इंडिया का अगला मिशन 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है. 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है.
ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अगले दौर के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई. ऑस्ट्रेलिया अब 20 फरवरी को ओमान के खिलाफ मुकाबले के लिए जरिए मौजूदा वर्ल्ड कप को बाय-बाय कहेगी. ओमान के खिलाफ मुकाबला 2028 ओलंपिक के मद्देनजर कंगारुओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेज़बानी के लिए पूरी तैयारी कर रहा है और 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन भी देश में होगा. उन्होंने खेलो इंडिया और TOPS जैसी योजनाओं को युवाओं के लिए बड़े अवसर देने वाली पहल बताया.
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को मेन्स एशिया कप 2025 में तीन बार पराजित किया था. फिर भारत की महिला टीम ने भी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रौंद दिया. पाकिस्तानी टीम पर अब ओलंपिक 2028 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
यूक्रेन की ट्रैक एंड फील्ड स्टार मरिना बेक-रोमांचुक को डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर 4 साल का बैन झेलना पड़ा है. तीन ओलंपिक में जलवा दिखा चुकीं और वर्ल्ड चैम्पियनशिप की रजत विजेता मरिना ने आरोपों को नकारते हुए इस फैसले के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है. खेल के साथ उनकी ग्लैमरस पहचान भी चर्चा में रहती है. पति और ओलंपिक मेडलिस्ट तैराक मिखाइलो रोमांचुक इस मुश्किल घड़ी में उनका सबसे बड़ा सहारा बने हुए हैं.
ओलंपिक में अब क्रिकेट की वापसी तय हो गई है. इसका शेड्यूल भी सामने आ गया है. अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में साल 2028 में होने वाले ओलंपिक मुकाबलों में क्रिकेट का मैच पोमोना शहर के फेयरग्राउंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. यह शहर लॉस एंजेलिस से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित है.
Paris Olympics 2024 Closing Ceremony: पेरिस ओलंपिक 2024 शानदार क्लोजिंग सेेरेमनी के साथ खत्म हो गए हैं. इस सेेरेमनी के लिए भारत की ओर से पीआर श्रीजेश और मनु भाकर को 'परेड ऑफ नेशंस' के लिए भारतीय ध्वजवाहक चुना गया. यहां देखें सेरेमनी से जुड़े सभी अपडेट्स...
लॉस एंजिलिस में साल 2028 में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी को लेकर बड़ी अपडेट आई है. 128 सालों के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है.
Cricket in Los Angeles 2028 Olympics: क्रिकेट फिर से ओलंपिक खेलों में आने वाला है. 2028 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में क्रिकेट हिस्सा बनने जा रहा है. इससे पहले क्रिकेट सिर्फ एक बार साल 1900 में हुए ओलंपिक में शामिल हुआ था. अब 128 साल बाद यह दोबारा ओलंपिक में आ रहा है.