सुपरस्टार रजनीकांत की मचअवेटेड फिल्म 'जेलर 2' अपनी थिएटर रिलीज के बेहद करीब है और इसे लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन और तेज करते हुए इसके म्यूज़िक एल्बम में एक और धमाकेदार गाना जोड़ दिया है. (Photo: YT/Sun Neo TV)
बुधवार को रिलीज हुए 'बिंदास' नाम के इस चौथे ट्रैक के लिरिक वीडियो ने आते ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. इस हाई-एनर्जी डांस नंबर में मशहूर एक्टर और डांसर नोरा फतेही बेहद बोल्ड और ग्लैमसर अवतार में नजर आ रही हैं. (Photo: YT/Sun Neo TV)
इस खास स्पेशल अपीयरेंस के साथ ही नोरा फतेही ने तमिल सिनेमा में अपना धमाकेदार डेब्यू भी कर लिया है. फिल्म का यह नया ट्रैक 'बिंदास' एक जबरदस्त पार्टी और डांस नंबर है, जिसे युवा म्यूज़िक कंपोज़र अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है. (Photo: YT/Sun Neo TV)
अनिरुद्ध ने न केवल इसका संगीत दिया है, बल्कि दीप्ति सुरेश के साथ मिलकर इसे अपनी आवाज भी दी है. यह गाना 15 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही 'जेलर 2' के प्रमोशन को एक नए स्तर पर ले गया है, जिसकी वजह से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. (Photo: YT/Sun Neo TV)
नोरा फतेही पिछले एक दशक से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और उन्होंने हिंदी, तेलुगु, मलयालम के साथ-साथ कई अरबी प्रोजेक्ट्स में अपनी डांसिंग स्किल्स का लोहा मनवाया है. हालांकि, 'जेलर 2' के इस गाने के जरिए वे पहली बार किसी तमिल फिल्म का हिस्सा बनी हैं. (Photo: YT/Sun Neo TV)
लिरिक वीडियो में नोरा का डांस मूव्स और उनका ग्लैमरस लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है, जो पूरे गाने को एक ऊर्जावान वाइब देता है. (Photo: YT/Sun Neo TV)
इस स्पेशल डांस नंबर में सिर्फ नोरा का हुस्न और डांस ही आकर्षण का केंद्र नहीं है, बल्कि सुपर स्टार रजनीकांत का अंदाज़ भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. 75 साल की उम्र में भी रजनीकांत का वही पुराना स्वैग और कूल अवतार गाने में साफ दिखाई दे रहा है. (Photo: YT/Sun Neo TV)
वीडियो में वे नोरा फतेही के धमाकेदार डांस और गाने के बीट्स का लुत्फ उठाते हुए बेहद कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं, जो उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है.
(Photo: YT/Sun Neo TV)