scorecardresearch
 
Advertisement

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर मचा बवाल, पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने क्या कहा?

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर मचा बवाल, पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने क्या कहा?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के एक ताजा वीडियो बयान को लेकर देश में नया सियासी घमासान शुरू हो गया है. उन्होंने दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र संघ की बहाली की मांग कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए खुद को गर्व से दिमागी नक्सली बताया था. शाह ने चुनौती भरे अंदाज में कहा था कि वह एक दिमागी नक्सल हैं और जिन्हें जो कार्रवाई करनी है कर लें. इस बयान के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के मंत्रियों ने उन पर जोरदार निशाना साधा है.

Advertisement
Advertisement