scorecardresearch
 

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के 'महाभारत के युधिष्ठिर', फूटा गुस्सा, बोले- 140 करोड़ भारतीयों...

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने बीते दिन BJP पर निशाना साधा था. उनके उस बयान पर 'महाभारत' में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले एक्टर गजेंद्र चौहान ने पलटवार किया है और उन्हें खरी-खोटी सुनाई है.

Advertisement
X
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के गजेंद्र चौहान (Photo: Social Media)
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के गजेंद्र चौहान (Photo: Social Media)

बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले मशहूर एक्टर गजेंद्र चौहान का अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर गुस्सा फूटा है. दरअसल, नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए उनकी आलोचना की थी, उन्हें झूठी पार्टी बताया था. नसीरुद्दीन शाह के इस बयान पर अब गजेंद्र चौहान ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई है. 

क्या बोले गजेंद्र चौहान?

सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट (SRFTI) में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर नसीरुद्दीन शाह की बात का गजेंद्र चौहान ने विरोध किया है. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह से कहा कि सरकार पर हमला करने के बजाय कोई अच्छी और काम की सलाह दें. गजेंद्र चौहान का मानना है कि इस मामले को सुलझाने के लिए छात्रों और कॉलेज मैनेजमेंट को आपस में बात करनी चाहिए, तभी कोई हल निकलेगा.  

नसीरुद्दीन शाह के बीजेपी को 'ब्लडी झूठी पार्टी' कहने पर भी गजेंद्र चौहान ने दुख जताया है.  समाचार एजेंसी संग बातचीत में उन्होंने कहा- ये बहुत दुखद है, जो पार्टी पिछले 12-13 सालों से देश चला रही है आप उसे 'ब्लडी झूठी पार्टी' कह रहे हैं. आपको इसके लिए शर्म आनी चाहिए. देश के 140 करोड़ लोगों ने उस पार्टी को टॉप पर बैठाया है और आप उसे ही गाली दे रहे हैं. 

Advertisement

गजेंद्र चौहान ने कहा कि हिंदी सिनेमा में नसीरुद्दीन शाह का योगदान तारीफ के काबिल है, लेकिन उन्होंने कहा कि राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करते समय उन्‍हें अलग-अलग विचारों पर भी सोचना-समझना चाहिए. गजेंद्र चौहान का दावा है कि नसीरुद्दीन के सोशल मीडिया पोस्ट हमेशा ही एक तरफा होते हैं. 

नसीरुद्दीन शाह के लिए गजेंद्र चौहान बोले- आप एक शानदार कलाकार हो. एक अच्छे इंसान हो. लेकिन मैंने देखा है कि आपके ट्वीट्स, आपके वीडियो सिर्फ एक ही के पक्ष में होते हैं. आप कभी सिक्के के दोनों पहलू नहीं देखते. 

SRFTI पर कही ये बात

SRFTI के हालिया विरोध प्रदर्शनों पर बात करते हुए गजेंद्र चौहान ने कहा- SRFTI में अगर हड़ताल होती है, तो वहां का प्रशासन इसे देखने के लिए सक्षम है. छात्रों का अधिकार है विरोध करना. लेकिन जब तक किसी मुद्दे पर साथ बैठकर बात नहीं की जाती, तब तक कोई हल नहीं निकलता. सरकार विरोधी बयान देने के बजाए आपको छात्रों को सलाह देनी चाहिए. हमारे वर्कर और पॉलिटिशियन ने बहुत मेहनत करके जीत हासिल की है और ऐसे लोगों को सत्ता से हटाया है, जो लोगों की बेहतरी के लिए कुछ नहीं कर रहे थे. आप एक बड़े कलाकार हैं. बस आप थोड़ा पॉजिटिव रहिए. 

नसीरुद्दीन शाह ने अपने बयान में क्या कहा था?

Advertisement

दरअसल, बीते दिन नसीरुद्दीन शाह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था- बंगाल चुनावों में छल-कपट से मिली जीत के बाद, यह बीजेपी- जो एक झूठी पार्टी है, वो अब उन सभी से बदला ले रही है, जो लोग उनकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं.

'उनके बदले की भावना का नया शिकार सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्र और भविष्य के फिल्म निर्माता बन रहे हैं. प्रशासन से जवाबदेही मांगने के बदले में, उन्हें नोटिस दिए गए हैं, उन पर नजर रखी जा रही है, उन्हें धमकियां दी जा रही हैं और अब तो उनसे हॉस्टल खाली करने के लिए भी कह दिया गया है.'

नसीरुद्दीन शाह के इसी बयान पर गजेंद्र चौहान ने उन्हें फटकार लगाई है. बता दें कि इससे पहले भी नसीरुद्दीन शाह कॉकरोच जनता पार्टी के प्रर्दशन में शामिल हुए थे और उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement