माइकल जैक्सन की बायोपिक, माइकल इंडियन जनता को खूब पसंद आ रही है. गुरुवार को हुए पेड प्रीव्यूज से ही माइकल ने जनता को थिएटर्स में खींचना शुरू कर दिया था. शुक्रवार को लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस बायोपिक ने शानदार ओपनिंग के साथ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की. वीकेंड में धमाकेदार कमाई के साथ माइकल ने दिखा दिया कि 'किंग ऑफ पॉप' का क्रेज इंडियन ऑडियंस में कितना तगड़ा है.
इस क्रेज का ताजा सबूत ये है कि बड़ी-बड़ी फिल्मों को स्लो कर देने वाला मंडे भी इसपर कुछ खास असर नहीं कर पाया. माइकल ने मंडे को शोज थोड़े घटने के बावजूद, बॉक्स ऑफिस पर दमदार होल्ड बनाए रखा.
माइकल का इंडिया कलेक्शन
शुक्रवार को करीब 3200 शोज के साथ रिलीज हुई माइकल ने 3.70 करोड़ का कलेक्शन किया था. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने शनिवार और रविवार को दर्शकों को इस फिल्म की तरफ खूब खींचा. ओपनिंग डे के मुकाबले तगड़े ग्रोथ के साथ माइकल ने अगले दोनों दिन 5 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया. इसके सामने सबसे बड़ा रिस्क था सोमवार. मगर ये मंडे टेस्ट माइकल ने दमदार कलेक्शन के साथ पास कर लिया है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अपने पहले सोमवार को माइकल ने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. शुक्रवार की ओपनिंग के मुकाबले मंडे को आई गिरावट केवल 40% है. लेकिन माइकल का होल्ड, शोज की गिनती देखने के बाद और भी दमदार नजर आने लगता है.
इंडिया में माइकल को वीकेंड में करीब 3200 शोज मिले थे, जबकि मंडे को करीब 500 शोज कम हो गए. शोज कम होने के बावजूद माइकल ने जिस तरह मंडे को दमदार होल्ड बनाए रखा, वो इस फिल्म के लिए जनता का क्रेज दिखाता है. दुनिया भर में माइकल जमकर दर्शक बटोर रही है. पहले वीकेंड में ही फिल्म ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है. 4 दिनों में करीब 19 करोड़ नेट कलेक्शन कर चुकी माइकल, इंडिया में भी हिट होने के लिए तैयार है.
करीब तीन दशक तक दुनिया के सबसे बड़े पॉप स्टार रहे माइकल इंडिया में भी जबरदस्त पॉपुलर थे. उनके डांस स्टेप्स की छाप आपको इंडियन डांसर्स में भी खूब नजर आएगी. इंडिया में माइकल का शानदार बॉक्स ऑफिस रन, यहां उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी एक बार फिर साबित कर रहा है.