scorecardresearch
 

माइकल के लिए दमदार है देसी जनता का क्रेज! वर्किंग डेज़ में भी सॉलिड कमाई कर रही फिल्म

क्रिटिक्स की ठंडी प्रतिक्रिया के बावजूद माइकल इंडिया में चुपचाप बड़ी कमाई कर रही है. लिमिटेड स्क्रीन्स और कड़े कॉम्पिटिशन के बीच भी फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ इसे लगातार आगे बढ़ा रहा है. 5 दिन में 21 करोड़ पार कर चुकी माइकल अब 2026 की चौथी हॉलीवुड हिट बनने की ओर बढ़ती नजर आ रही है.

Advertisement
X
माइकल का धमाकेदार मंगलवार! (Photo: Instagram/@michaelmovie)
माइकल का धमाकेदार मंगलवार! (Photo: Instagram/@michaelmovie)

माइकल जैक्सन की बायोपिक, माइकल इंडियन थिएटर्स में लगातार जमकर दर्शक जुटा रही है. बॉलीवुड फिल्म भूत बंगला के बीच भी माइकल ने अपनी जगह बना ली है. इस हॉलीवुड फिल्म को क्रिटिक्स से बहुत पॉजिटिव रिव्यूज नहीं मिले. लेकिन जनता का वर्ड ऑफ माउथ इतना पॉजिटिव है कि ये इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगातार दमदार कमाई कर रही है. लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद इस फिल्म की कमाई वीकेंड में तो दमदार बनी ही रही. अब वर्किंग डेज़ में भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है.

माइकल का इंडिया कलेक्शन
इंडिया में इस वक्त भूत बंगला को तो सबसे ज्यादा शोज मिले ही हुए हैं. महीने भर पुरानी धुरंधर 2, हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी और हॉरर फिल्म द ममी भी थिएटर्स में हैं. इन सबके बीच माइकल करीब 3000 शोज के साथ इंडिया में रिलीज हुई है और पहले दिन से ही इसने दमदार कमाई शुरू कर दी.

पहले वीकेंड में माइकल ने 16 करोड़ से ज्यादा नेट इंडिया कलेक्शन कर लिया था. मंडे को फिल्म ने दमदार होल्ड दिखाते हुए 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो शुक्रवार के ओपनिंग कलेक्शन के मुकाबले करीब 40% से कम ही गिरावट थी. जबकि वीकेंड के मुकाबले, सोमवार को माइकल के करीब 500 शोज कम हो गए थे.

अब सैकनिल्क का डेटा बताता है कि माइकल ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर करीब 20% का जंप लिया. बॉक्स ऑफिस पर पहला सोमवार माइकल के लिए इंडिया में 2.40 करोड़ का कलेक्शन लेकर आया. अब तक 5 दिनों में माइकल ने इंडिया में 21 करोड़ से ज्यादा टोटल कलेक्शन कर लिया है.

Advertisement

साल की चौथी हॉलीवुड हिट बनने के लिए तैयार माइकल
2026 हॉलीवुड फिल्मों के लिए इंडिया में बड़ा साल होने वाला है. मार्च में आई धुरंधर 2 के तूफान और अप्रैल में आई भूत बंगला के बावजूद हॉलीवुड, हॉलीवुड ने करीब 35 दिनों में तीन हिट्स बटोर ली हैं— प्रोजेक्ट हेल मैरी, द ममी, द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी. अब माइकल चौथी हिट बनने जा रही है.

लिमिटेड स्क्रीन्स के बावजूद माइकल जिस तरह आगे बढ़ रही है, वो इशारा है कि अगले वीकेंड में इस फिल्म को फिर एक अच्छा जंप मिलेगा. अपने हिस्से आए शोज में ही माइकल अभी एक-दो हफ्ते चुपचाप भीड़ जुटाती रहेगी. पॉप का किंग कहे जाने वाले माइकल जैक्सन का क्रेज इंडिया में बहुत तगड़ा था और अब उनकी बायोपिक भी इंडिया में धमाका कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement