मांजलपुर (Manjalpur) विधानसभा क्षेत्र गुजरात के वडोदरा जिले में स्थित है. मांजलपुर सीट का गठन वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद हुआ था. निर्वाचन क्षेत्र के दायरे में वडोदरा तालुका का कुछ हिस्सा आता है. इसमें तरसाली क्षेत्र और वडोदरा नगर निगम के कुछ वार्ड शामिल हैं. जिला प्रशासन की ओर से मांजलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग मतदाता सूची और मतदान केंद्रों की जानकारी भी जारी की जाती है.
मांजलपुर से विरार करीब 313 किमी, नालासोपारा 317 किमी, वसई 319 किमी, कांदिवली 341 किमी, मुलुंड 344 किमी, मलाड 344 किमी और ट्रॉम्बे करीब 357 किमी दूर है. साथ ही, रोहिणी करीब 822 किमी, येलाहंका 1117 किमी और अंबात्तुर करीब 1254 किमी दूर है.
तीन राज्यों की तीन महत्वपूर्ण सीटों पर आज वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी. इन सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था जिसमें उम्मीदवारों ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ाई. पोस्टल बैलेट से लेकर सामान्य वोटों की गिनती आज होगी और जनता का जनादेश सामने आएगा. बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर ये तीन सीटें आज परिणाम का दिन है और पूरे चुनाव पर नजरें लगी हुई हैं.
BJP के मजबूत गढ़ माने जाने वाले मांजलपुर में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय के बजाय आमने-सामने का हो गया है, क्योंकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर चुनाव से दूरी बना ली है.
गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने बड़ी और निर्णायक जीत दर्ज की है. बीजेपी उम्मीदवार सतेंद्रभाई पटेल ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 30 हजार 630 वोटों के बड़े अंतर से हराकर सीट बरकरार रखी. यह उपचुनाव बीजेपी के वरिष्ठ नेता और आठ बार के विधायक रहे योगेश पटेल के निधन के बाद हुआ था. कम मतदान के बावजूद बीजेपी ने अपने मजबूत जनाधार को कायम रखते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि मांजलपुर में उसका संगठन और सियासी पकड़ अब भी मजबूत है.
देश के तीन उपचुनावों में दो राज्यों में बीजेपी को झटका लगा, लेकिन गुजरात की मांजलपुर सीट पर पार्टी ने अपना किला बचा लिया. आखिर इस जीत के पीछे क्या वजहें रहीं, जानिए जीत के 5 बड़े फैक्टर.
30 जुलाई को बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने बीजेपी का गढ़ भेद दिया, दतिया में कांग्रेस ने अपनी सीट बचाए रखी, जबकि मांजलपुर में बीजेपी ने अपना किला बरकरार रखा.
मांजलपुर में बीजेपी ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की. सतेंद्रभाई पटेल ने कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 30 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर सीट बरकरार रखी.
Manjalpur Assembly Byelection Result 2026 Live Updates: गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा घोषित हो गया है. मतगणना पूरी होने के बाद बीजेपी के सतेंद्रभाई पटेल (सतीश पटेल) ने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया.
तीन राज्यों में तीन विधानसभा सीटों पर आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी. बिहार के बांकीपुर, मध्यप्रदेश के दतिया और गुजरात की मांजलपुर में उपचुनाव के वोटों की गिनती कुछ ही घंटों में पूरी हो जाएगी. यह चुनाव परिणाम आने का दिन है. सभी की नजरें इन सीटों के नतीजों पर टिकी हैं क्योंकि इससे राजनीतिक माहौल प्रभावित होगा.
बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीट पर गुरुवार को उपचुनाव के लिए मतदान हो गया. तीनों ही सीटों के उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है, लेकिन तीनों सीटों पर घटे मतदान ने सियासी टेंशन बढ़ा दी है.
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में 34.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि दतिया विधानसभा सीट पर गुरुवार को हुए उपचुनाव में करीब 72 प्रतिशत वोटिंग हुई.
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव पर सभी की नजरें बनी हुई हैं. बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाली इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है.
वडोदरा की मांजलपुर सीट पर गुरुवार को उपचुनाव होेने वाले हैं. भाजपा विधायक के निधन से खाली हुई इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला है.
तीन राज्यों में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव की. तीनों सीटों पर मतगणना शुरू हो चुकी है और कुछ ही घंटे में जनादेश साफ हो जाएगा. बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वोटों की गिनती हो रही है. तीनों सीटों पर 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी. और अब आज फैसले की घड़ी है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है. उसके बाद कुछ ही देर में EVM में दर्ज वोटों की गिनती की होने वाली है.