कोझिकोड (Kozhikode) केरल का एक जिला है (District of Kerala), जो राज्य के दक्षिण-पश्चिमी मालाबार तट पर स्थित है. कोझिकोड शहर, जिसे कालीकट के नाम से भी जाना जाता है. कोझिकोड को भारत सरकार द्वारा टियर 2 शहर के रूप में वर्गीकृत किया गया है. जिले को चार तालुकों में विभाजित किया गया है, जिनमें कोझिकोड, वतकारा, कोयिलैंडी और थमारस्सेरी शामल है. जिले में 12 ब्लॉक पंचायतें हैं (Kozhikode Blocks).
2018 सांख्यिकी रिपोर्ट के अनुसार कोझिकोड जिले की जनसंख्या 3,249,761 है (Kozhikode Population). जिले की साक्षरता दर 95.24 फीसदी है (Kozhikode Literacy). मलयालम जिले की प्रमुख भाषा है. शहरी क्षेत्रों में छोटे अल्पसंख्यक तमिल और हिंदी बोलते हैं (Kozhikode Languages). कोझिकोड में तीन लोकसभा क्षेत्र हैं- वटकरा, कोझिकोड और वायनाड. जिले में केरल विधानसभा की 13 सीटें हैं (Kozhikode Constituencies).
कोझिकोड केरल के सबसे बड़े आर्थिक केंद्रों में से एक है. राज्य की लगभग 8 प्रतिशत आबादी यहां रहती है, जो राज्य की आय में 12 फीसदी से अधिक का योगदान देता है (Kozhikode Economy).
देश की उड़न परी कही जाने वाली पी टी उषा इसी जिले से आती हैं (Kozhikode PT Usha).
शारजाह से कोझिकोड जा रही एआर अरेबिया की फ्लाइट (G9 454) के इंजन में खराबी के बाद कोच्चि एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी के बीच सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. खराबी ठीक होने के बाद विमान सभी यात्रियों के साथ सुबह 7:15 बजे कोझिकोड के लिए रवाना हो गया.
केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस का एक नया मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने गुरुवार को तुरंत एक्शन लेते हुए प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आए अति-जोखिम वाले 15 लोगों को आइसोलेशन में भेज दिया है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.
केरल के कोझिकोड जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चलती कार में आग लगने से गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है.
केरलम में भीषण गर्मी के कारण सांप घरों में घुस रहे हैं, जिससे सांप काटने के मामले बढ़ गए हैं. पिछले एक हफ्ते में छह लोगों की सांप काटने से मौत हो चुकी है. ऐसे में सरकार ने लोगों को घरों की दरारें बंद करने, मच्छरदानी इस्तेमाल करने और जमीन पर न सोने की सलाह दी है.
केरल के कोझिकोड में एक घर के भीतर पांच जहरीले सांप मिलने से हड़कंप मच गया. हैरानी की बात यह रही कि एक सांप बच्चों के तकिए के नीचे मिला. वन विभाग और रेस्क्यू टीम इलाके में लगातार तलाशी अभियान चला रही है. बढ़ती गर्मी के बीच सांपों के घरों में घुसने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं.
Kerala High Court Sperm Preservation Order: केरल हाई कोर्ट ने एक 'ब्रेन डेड' शख्स के स्पर्म (शुक्राणु) को सुरक्षित रखने की अनुमति दे दी है. यह फैसला एक पत्नी के मां बनने के अधिकार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
कोझिकोड में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां बिजली के खंभे में टकराने से एमबीबीएस के तीन छात्रों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
केरल के कोझिकोड में तीन लोग एक रेस्टोरेंट पर खाना खाने पहुंचे थे. खाने के बाद 600 रुपये का बिल आया तो पैसे देने से इनकार कर दिया. आरोप कहने लगे कि इलाके में कोई रेस्टोरेंस पैसे नहीं लेता. इसी के बाद तीनों आरोपियों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी. इस दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
केरल के कोझिकोड में एक लड़की की मौत पहेली बन गई थी. जिसे अब पुलिस ने सुलझा लिया है. इस मामले को पहले आत्महत्या बताया गया था. लेकिन जांच और छानबीन के बाद तस्वीर साफ हो गई. यह मामला कत्ल की एक सोची समझी साजिश थी, जिसका खुलासा पुलिस कर ने कर दिया है. पढ़ें पूरी कहानी.
केरल के कोझिकोड में लोकल यात्री बस का एक वीडियो वायरल होने के बाद 42 साल के दीपक की मौत ने सोशल मीडिया ट्रायल के खतरनाक असर को उजागर किया है, जो सभी के लिए एक सबक है. अब पुलिस इस केस में सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
केरल के कोझिकोड में 42 साल के दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. आरोप है कि बस में एक महिला के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में चला गया था. इसके कुछ समय बाद दीपक अपने ही घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया.
कोझिकोड में एक शख्स ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी थी. जिससे उसको कई जगहों पर चोट आई थीं. ऐसे में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन रविवार को उसने दम तोड़ दिया.
केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम 13 दिसंबर को घोषित होने के बाद कई हिंसक घटनाएं दर्ज की गईं. पुलिस ने बताया कि ये घटनाएं खासकर उत्तरी जिलों में हुईं, जहां UDF और CPI(M) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. कोझिकोड में एक कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की गई, जिसमें इंदिरा गांधी की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचा.
केरल के कोझिकोड में चेन्नई-मेंगलुरु ट्रेन से यात्रा कर रहे एक बुजुर्ग दंपति के 50 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि AC कोच में टिकट बुक कर अंतरराज्यीय गैंग के बदमाश ये काम करते थे. इस गैंग के चार सदस्यों को पकड़ लिया गया है.
केरल के कोझिकोड में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. 9 साल की बेटी की अमीबिक फीवर से मौत के बाद गुस्साए पिता ने सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पर मचेट से हमला कर दिया. डॉक्टर सुरक्षित हैं. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है.
केरल के कोझिकोड में ब्रेन-ईटिंग इंफेक्शन (Amoebic Meningoencephalitis) से 47 साल के शख्स की मौत के साथ राज्य में अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है. यह संक्रमण दूषित पानी में पाए जाने वाले अमीबा से फैलता है. फिलहाल मेडिकल कॉलेज में 10 मरीजों का इलाज चल रहा है.
केरल के कोझिकोड में एक कपड़ा बाज़ार में भीषण आग लग गई. आग कपड़े की दुकान में लगी थी और देखते ही देखते आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कुछ ही देर में पूरा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आग की लपटों से घिर गया. दमकल विभाग की टीम ने रात भर मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. देखें वीडितो.
केरल के कोझिकोड में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी पर अस्पताल में एसिड अटैक कर दिया. 29 वर्षीय पीड़िता प्राभिषा इलाज के लिए आई थी, तभी आरोपी प्रशांत ने हमला किया. महिला के चेहरे और सीने पर गंभीर जलन हुई, उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी ने बाद में पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया.
केरल के कोझिकोड में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या करने और उसके माता-पिता को घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता की पहचान 23 वर्षीय शिबिला के रूप में हुई है.
केरल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक 28 साल के युवक की एमडीएम ड्रग्स की ओवरडोज की वजह से मौत हो गई. युवक ने पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए एमडीएम ड्रग्स की दो पुड़ियां निगल ली थी. जिसका अंजाम जानलेवा हुआ.
कोझिकोड के एक होटल व्यवसायी को रेप की कोशिश के आरोप में त्रिशूर जिले से पकड़ा गया है. उसपर अपनी महिला कर्मचारी के साथ रेप की कोशिश का आरोप लगा है. कथित रूप से महिला अपनी जान बचानी के लिए एक इमारत की पहली मंजिल से नीचे कूद गई थी.