scorecardresearch
 

Air Arabia फ्लाइट की तकनीकी खराबी के चलते कोच्चि में लैंडिंग, सवार थे 170 यात्री

शारजाह से कोझिकोड जा रही एआर अरेबिया की फ्लाइट (G9 454) के इंजन में खराबी के बाद कोच्चि एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी के बीच सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. खराबी ठीक होने के बाद विमान सभी यात्रियों के साथ सुबह 7:15 बजे कोझिकोड के लिए रवाना हो गया.

Advertisement
X
फ्लाइट में 170 यात्री, 9 नवजात शिशु और क्रू मेंबर्स सवार थे (Photo:ITG)
फ्लाइट में 170 यात्री, 9 नवजात शिशु और क्रू मेंबर्स सवार थे (Photo:ITG)

शारजाह से कोझिकोड आ रही एअर अरेबिया की एक फ्लाइट में शनिवार तड़के अचानक तकनीकी खराबी आ गई. इसके विमान को कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट करना पड़ा. कोच्चि में विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई. न्यूज एंजेसी पीटीआई के मुताबिक कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि एअर अरेबिया की फ्लाइट G9 454 के इंजन रिवर्स थ्रस्ट सिस्टम में अचानक कुछ दिक्कत आ गई थी. 

पायलट ने कोच्चि एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क किया और लैंडिंग की अनुमति मांगी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट पर सुबह 3:19 बजे लोकल स्टैंडबाय लागू किया गया. इसके बाद सुबह 3:34 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. राहत और बचाव दल को अलर्ट पर रखा गया. इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारियों के बीच विमान की सुबह 3:38 बजे रनवे पर सेफ लैंडिंग हुई.

इस फ्लाइट में 170 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे. यात्रियों के साथ विमान में 9 नवजात शिशु भी थे. विमान की लैंडिंग के बाद सभी को नीचे उतारा गया. जरूरी जांच पूरी होने के बाद सुबह 3:45 बजे एयरपोर्ट से इमरजेंसी हटा ली गई. इस दौरान बाकी उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा. इंजीनियरों द्वारा तकनीकी खराबी को ठीक करने के बाद, सुबह 7:15 बजे विमान ने कोझिकोड के लिए उड़ान भरी. विमान के कोझिकोड के लिए दोबारा उड़ान भरने तक सभी यात्रियों ने कोच्चि एयरपोर्ट पर इंतजार किया.

Advertisement

लखनऊ एयरपोर्ट पर भी टला था बड़ा विमान हादसा

लखनऊ मे भी शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया था. अहमदाबाद से लखनऊ होते हुए दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-2111 के टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर 'बम' लिखा हुआ था.

पायलट की सूचना पर एटीसी ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई थी. इसके बाद बम निरोधक दस्ते, सुरक्षा एजेंसियों और डॉग स्क्वायड ने करीब 3 घंटे तक सभी 184 यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली थी. जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और ये महज एक अफवाह साबित हुई. सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद विमान शाम 4:28 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement