scorecardresearch
 

मैसूर: सुबह-सुबह स्लीपर बस की लॉरी से टक्कर, ड्राइवर समेत 4 की मौत

मैसूरु के पेरियापटना तालुक में बेंगलुरु से कोझिकोड जा रही निजी स्लीपर बस और लॉरी की आमने-सामने टक्कर हुई. हादसे में 4 लोगों की मौत और 31 यात्री घायल हुए, जिनमें 3 की हालत गंभीर है.

Advertisement
X
मैसूर में बस-ट्ऱॉली की टक्कर से 4 की मौत हो गई (Photo-Representational)
मैसूर में बस-ट्ऱॉली की टक्कर से 4 की मौत हो गई (Photo-Representational)

कर्नाटक के मैसूर जिले में शुक्रवार तड़के एक निजी स्लीपर बस और लॉरी की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 31 यात्री घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घायलों में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. यह हादसा मैसूरु जिले के पेरियापटना तालुक में सुबह करीब 4.30 बजे हुआ. बेंगलुरु से कोझिकोड जा रही बस की एक लॉरी से भिड़ंत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों में इनमें बस ड्राइवर सुनील, कंडक्टर सुनाद और यात्री आफताब शामिल हैं. सुनील और सुनाद कर्नाटक के रहने वाले थे, जबकि आफताब केरल के कोझिकोड का निवासी था.

मृत की शिनाख्त में जुटी पुलिस 

हादसे में मारे गए चौथे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी शिनाख्त करने और परिवार का पता लगाने में जुटी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बस और लॉरी के बीच टक्कर इतनी भयावह थी कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद 2 अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: उधमपुर में बड़ा सड़क हादसा मिनी बस खाई में गिरी... 18 लोग घायल

3 यात्री गंभीर रूप से घायल

Advertisement

घटना में कुल 31 यात्री घायल हुए हैं. इनमें से 3 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल सभी घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने बस और लॉरी के बीच हुई इस टक्कर की जानकारी दी और बताया कि 31 घायल यात्रियों में से 3 की हालत गंभीर है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement