खुशी मुखर्जी एक अभिनेत्री हैं. खुशी जल्द ही अरबाज खान की फिल्म "मूत्र विसर्जन वर्जित है" में दिखाई देंगी. खुशी ने अभिनय की दुनिया में कदम तमिल फिल्म "Anjal Thurai" (2013) से रखा. इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्मों जैसे "Heart Attack" (2014), "Donga Prema" (2016), "Operation Duryodhana 2", "Fifty Fifty", "Prematho Mee Karthik" और "Aakatayi" में काम किया.
.
उनका जन्म 24 नवंबर 1996 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था. उन्होंने प्राइमरी शिक्षा St. Lawrence Secondary School (Cornwall, Canada) से पूरी की और ग्रेजुएशन Thakur College of Science and Commerce, मुंबई से किया.
वह MTV Splitsvilla Season 10 (2017–18) में भी नजर आ चुकी हैं. साथ ही "MTV Love School Season 3" और SAB TV की "Baalveer Returns" (2019–21) में 'ज्वाला परी' का रोल निभाया, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी.
खुशी सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय हैं. एक ABP लाइव इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी निजी फोटो और वीडियो बेचकर करीब ₹10 करोड़ कमाए हैं.
इंडियन क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के बीच मानहानि का विवाद बढ़ता जा रहा है. खुशी ने कहा है कि अगर सूर्यकुमार यादव उनका मानहानि का केस हारते हैं तो वो उनके खिलाफ 500 करोड़ रुपये का केस करेंगी.
फैजान अंसारी ने खुशी मुखर्जी के सूर्य कुमार यादव पर लगाए आरोपों को सिरे से नकारते हुए उनके खिलाफ एक्शन की मांग की है. फैजान ने कहा कि खुशी अक्सर पब्लिसिटी के लिए बड़े नामों का इस्तेमाल करती हैं. इस बार उन्होंने क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव का नाम लेकर लोगों के दिलों में चोट पहुंचाई है.
एक्ट्रेस एंड मॉडल खुशी मुखर्जी ने सूर्य कुमार यादव पर एक गंभीर आरोप लगाया है कि सूर्य कुमार यादव उन्हें मैसेज करते है. हालांकि फैजान अंसारी ने उनके आरोपों पर नकारते हुए दावा किया कि ये आरोप पूरी तरह गलत हैं और सूर्य कुमार यादव खुशी मुखर्जी को जानते तक नहीं हैं. खुशी मुखर्जी की स्थिति इतनी नहीं है कि कोई उनसे इतना संपर्क करे.
खुशी मुखर्जी ने टी20 क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को अपना दोस्त बताया है, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है. जानते हैं कि कौन हैं खुशी मुखर्जी जो क्रिकेटर को लेकर इतनी बड़ी बात कह रही हैं.
खुशी का ये कहना कि सूर्यकुमार यादव उन्हें पहले काफी मैसेज करते थे- क्रिकेटर के फैंस को नाराज कर गया. उन्होंने एक्ट्रेस पर इमेज खराब करने का आरोप लगाते हुए ट्रोल कर दिया.
अभिनेत्री और मॉडल खुशी मुखर्जी ने दावा किया है कि सूर्यकुमार यादव उन्हें पहले अक्सर मैसेज किया करते थे, हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनके बीच कभी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा. उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी क्रिकेटर से जुड़ना नहीं चाहतीं. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.
खुशी मुखर्जी ने अपना दर्द बयां किया है. उनका कहना है कि उनके ऐप को वल्गर बताया गया और लोग उनके पीेछे इतना पड़ गए कि उन्हें अपने इकलौते सोर्स ऑफ इनकम को बंद करना पड़ा. वो अपना हाल बताते हुए फूट फूट कर रो पड़ीं और कहा कि सनी लियोनी को बैन क्यों नहीं किया जाता.