खूंटी
खूंटी जिला (Khunti) भारत के झारखंड राज्य के दक्षिण छोटानागपुर डिवीजन के चौबीस जिलों में से एक है (District of Jharkhand). खूंटी जिले को 12 सितंबर 2007 को रांची जिले से अलग कर बनाया गया था (Formation of Khunti). 2011 तक, यह लोहरदगा के बाद झारखंड का दूसरा सबसे कम आबादी वाला जिला है. खूंटी शहर जिले का मुख्यालय है (District Administrative). जिला वर्तमान में रेड कॉरिडोर का हिस्सा है (Red Corridor). इस जिले में 1 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और 3 विधानसभा क्षेत्र हैं (Khunti Constituencies).
इसका कुल क्षेत्रफल 2,535 वर्ग किमी है (Khunti Area). 2011 की जनगणना के मुताबिक इस जिले का जनसंख्या 5.32 लाख है (Khunti Population) और जनसंख्या घनत्व 210 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है (Khunti Density). खूंटी जिले की साक्षरता दर 64.51% (Khunti Literacy) और लिंगानुपात 994 है (Khunti Sex Ratio). जिले की 61.72% आबादी मुंडारी, 27.79% सादरी, 5.78% हिंदी और 2.9% कुरमाली भाषा बोलती है (Khunti Languages).
यह ऐतिहासिक रूप से बिरसा मुंडा के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है (Birth Place of Birsa Munda) और बिरसा आंदोलन की गतिविधि का केंद्र रहा है (Birsa Movement, Khunti).
झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के बिंदादिरी गांव में बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो लोगों की पिटाई कर दी. इस घटना में 35 वर्षीय दिलदार अंसारी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि निजाम अंसारी घायल हैं. पुलिस ने घायल के बयान पर एफआईआर दर्ज कर गांव के मुखिया पांडा बोदरा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है.
झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में करंट लगने से 2 स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हो गए। हादसा लंच ब्रेक के दौरान हुआ, जब बच्चे रथ हटा रहे थे और वह 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया।
झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में स्कूल के लंच ब्रेक के दौरान दर्दनाक हादसे में करंट लगने से दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि 6 छात्र झुलस गए. सभी छात्र श्री हरि प्लस टू विद्यालय के हैं. रथयात्रा का रथ हटाते समय वह 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे हादसा हुआ.
झारखंड के खूंटी में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया. हत्या के बाद पत्नी ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी भी गढ़ी. पुलिस ने मामले की जांच के बाद साजिश का पर्दाफाश करते हुए पत्नी, उसके प्रेमी और अन्य आरोपियों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
लोकसभा चुनाव 2024 बेहद नज़दीक हैं. नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरा ज़ोर लगा रही है. वहीं, विपक्षी दल भी उलटफेर करने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं. चुनाव से पहले झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट बगल पर क्या हैं सियासी समीकरण, वीडियो में जानिए. (रिपोर्ट: अरविंद सिंह)
झारखंड के खूंटी जिले में गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर हैं. आलम यह है कि अपनी बारी सुरक्षित करने के लिए उपभोक्ताओं को गैस गोदाम के बाहर मच्छरदानी लगाकर सोना पड़ रहा है, फिर भी खाली हाथ लौटना उनकी नियति बन गई है.
खूंटी जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. अलग रह रही पत्नी द्वारा बेटे को मायके ले जाने से नाराज पति ने कथित तौर पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी और उसके रिश्तेदार की हत्या कर दी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
झारखंड के खूंटी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया. लापता व्यक्ति को मृत मानकर परिवार ने अंतिम संस्कार तक कर दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद वही शख्स अचानक जिंदा घर लौट आया. इस घटना ने पहचान प्रक्रिया और शुरुआती जांच को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद पुलिस अब नए सिरे से कार्रवाई में जुट गई है.
झारखंड के खूंटी में आदिवासी समाज के प्रभावशाली नेता और 22 गांवों के पारंपरिक मुखिया सोमा मुंडा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जमीन विवाद को लेकर रची गई इस साजिश में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को अरेस्ट कर लिया है, जबकि दो शूटर अभी फरार हैं. सोमा मुंडा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
खूंटी जिले में पश्चिम बंगाल के एक कारोबारी और उसके सहयोगी के अपहरण के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. पुलिस ने दोनों अपहृतों को सुरक्षित बरामद कर लिया है. मामले में एक कार, तीन बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.
सात साल के बच्चे की ये कहानी झकझोर देने वाली है. इस बच्चे की मां गरीबी से तंग आकर उसके पिता को छोड़कर चली गई, फिर कुछ समय बाद पिता ने बच्चे को अकेला छोड़ दिया और दूसरे राज्य में काम की तलाश में चला गया. बच्चा सड़कों पर भटकने लगा. जब पुलिस को पता चला तो उसे कुछ दिन थाने में रखा, फिर बाल गृह में उसके रहने की व्यवस्था कर दी गई.
सोचने पर मजबूर कर देने वाली ये कहानी झारखंड के खूंटी की है. यहां 14 साल की लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है. ये लड़की 16 साल के प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर मां बनी है. लिव-इन में रहने की सहमति दोनों के माता-पिता से मिली थी. इस घटना के बाद प्रशासन एक अभियान शुरू करने वाला है. कम उम्र में शादी और प्रेग्नेंसी रोकने का अभियान... फिलहाल लड़की और नवजात अस्पताल में है.
झारखंड के खूंटी में एक 5 साल की बच्ची के रेप का मामला सामने आया है. यहां आरोपी खुद 15 साल का नाबालिग है.खून से लथपथ मासूम के परिजन उसको लेकर जरियागढ़ थाना पहुंचे और पूरी वारदात बताई तब जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
झारखंड के खूंटी में एक पुल के टूट जाने के कारण छात्राओं को जान जोखिम में डालकर नदी पार कर स्कूल जाना पड़ रहा है. 15 साल की छात्रा सुनीता तैरकर स्कूल पहुंचती है, जिससे उसके पढ़ाई पर असर पड़ रहा है. यह हादसा 19 जून को भारी बारिश के चलते हुआ था. प्रशासन ने वैकल्पिक रास्ता बनाने की प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन बारिश रुकावट बन रही है.
झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है; भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 1 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, खूंटी और सिमडेगा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. 19 और 20 जून को हुई बारिश के कारण बिचना नदी पर बना खूंटी को सिमडेगा से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल ध्वस्त हो गया. देखें ये रिपोर्ट.
झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवती के साथ दुष्कर्म कर गला रेतकर हत्या कर दी गई. हत्यारों ने सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की. शव नग्न अवस्था में खेत के कुंबा में मिला. पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की है. वहीं, युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.
झारखंड के खूंटी जिले के मारांगहदा थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़मडा गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 35 वर्षीय गांगू मुंडा की उसके ही दो सगे भाइयों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. वारदात के बाद एक आरोपी बुधू मुंडा ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि दूसरा आरोपी अच्छू मुंडा फरार है.
झारखंड के खूंटी (Khunti) में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां आपसी कलह के चलते एक मां ने अपने तीन साल के मासूम बेटे के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी. शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद महिला ने बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली. शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव कुएं से निकाले गए. पुलिस जांच में जुटी है.
आए दिन आप लोग रेप और सामूहिक बलात्कार की खबरें सुनते, देखते और पढ़ते हैं, जो हमारे समाज पर किसी काले बदनुमा दाग से कम नहीं होती हैं. ऐसी घटनाएं इंसान की शक्ल में हमारे बीच रहने वाले शैतानों के असली चेहरों को सामने लाती हैं. तमाम कोशिशों और सख्त कानून के बावजूद ये शैतान बाज नहीं आते और आए दिन इस तरह की दरिंदगी को अंजाम देते रहते हैं. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है झारखंड के खूंटी जिले से.
झारखंड के खूंटी जिले में रांची-सिमडेगा रोड पर मंगलवार को वाहन पेड़ से टकराने से गेल इंडिया के दो ठेका कर्मचारियों की मौत हो गई. मृतक आशीष कुमार सिंह (जौनपुर) और अरशद अली (रांची) कंपनी के काम से रनिया जा रहे थे. पुलिस और कंपनी अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि की है.
झारखंड के खूंटी में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर शव के 50 टुकड़े कर जंगल में फेंक दिए. ये दोनों तमिलनाडु में साथ रहते थे. इस बीच आरोपी घर आया तो उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली थी और फिर अपनी पत्नी को घर ही छोड़कर पार्टनर के साथ जाकर रहने लगा था.