scorecardresearch
 

एक सिलेंडर के लिए रातभर लाइन में लगे लोग, मच्छरदानी लगाकर सोए लोग, फिर भी नहीं मिला सिलेंडर

झारखंड के खूंटी जिले में गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर हैं. आलम यह है कि अपनी बारी सुरक्षित करने के लिए उपभोक्ताओं को गैस गोदाम के बाहर मच्छरदानी लगाकर सोना पड़ रहा है, फिर भी खाली हाथ लौटना उनकी नियति बन गई है.

Advertisement
X
गैस गोदाम के बाहर मच्छरदानी लगाकर सोई महिला.(Photo:ITG)
गैस गोदाम के बाहर मच्छरदानी लगाकर सोई महिला.(Photo:ITG)

झारखंड के खूंटी में गैस सिलेंडर के इंतजार में लोग रात भर एजेंसी के बाहर कतार में लग कर गुजार रहे हैं. जिले से एलपीजी संकट की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां अनिगड़ा स्थित बिरसा गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर उपभोक्ता सिलेंडर की कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. हालात इतने खराब हो गए कि कुछ लोगों को मच्छरदानी लगाकर सड़क किनारे ही रात बितानी पड़ी. इसके बावजूद कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल सका.

दरअसल, रामनवमी के बाद कई दिनों तक गैस की सप्लाई बाधित रही. इसी कारण गुरुवार को वितरण की उम्मीद में लोग बुधवार रात से ही गोदाम के बाहर जमा हो गए. एक महिला उपभोक्ता तो आधी रात में ही पहुंच गई और मच्छरदानी लगाकर वहीं सो गई, ताकि सुबह जब गाड़ी आए तो सिलेंडर मिल जाए. धीरे-धीरे अन्य लोग भी उसी तरह रात बिताने लगे. 

खूंटी की एसडीएम ने स्वीकार किया कि रात में लोग कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा होने से परेशानी बढ़ गई. गुरुवार को दिन में प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और टोकन वितरण की व्यवस्था की गई. हालांकि, सिलेंडर की संख्या कम होने के कारण आधे से ज्यादा उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा.

(इनपुट:- अरविंद सिंह)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement