'सबको चाहिए बेटा...' कंगना रनौत के बयान से मची हलचल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

17 NOV 2025

Photo: Instagram/@kanganaranaut

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज और इंडस्ट्री की गलियों में होने वाली घटनाओं को उजागर करने के लिए जानी जाती हैं.

कंगना का बड़ा बयान

Photo: Instagram/@kanganaranaut

कंगना हमेशा अपनी राय और चिंताओं को लेकर बात करते रही हैं. अब एक्ट्रेस ने भारत में लैंगिक भेदभाव पर एक नई बहस छेड़ दी है.

Photo: Instagram/@kanganaranaut

Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में कंगना ने बॉलीवुड सहित सभी क्षेत्रों, वर्गों और उद्योगों में बेटे की चाहत पर खुलकर बात की.उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों को जानती हैं जो दावा करते हैं कि उन्हें बेटी या बेटे में कोई फर्क नहीं पड़ता.

Photo: Instagram/@kanganaranaut

एक्ट्रेस ने कहा, 'हर एशियाई घराने से आप जुड़ सकते हैं. एक तो आपकी एक बेटी होती है, और उसके बाद एक और बेटी होती है... हो सकता है कि जो ज़्यादा शिक्षित है, दिखाना चाहे कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता.'

Photo: Instagram/@kanganaranaut

'लेकिन मैं आपको बता दूं, सबको फर्क पड़ता है, जिसमें एक्टर, एक्ट्रेस और बड़े परिवार शामिल हैं. मैं ऐसे लोगों को जानती हूं जो कहते हैं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन फिर भी पड़ता है.'

Photo: Instagram/@kanganaranaut

कंगना का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस बयान ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है. कई यूजर्स का कहना है कि ये एक कड़वी सच्चाई को दर्शाता है.

Photo: Instagram/@kanganaranaut

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत अपने इस स्टेटमेंट के अलावा अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर भी खबर में रहती हैं. बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक फिल्म फ्लॉप हुई है. उन्हें आखिरी बार फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था.

Photo: Instagram/@kanganaranaut

Read Next