15 Aug 2026
By: AajTak Sports
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं.
Photo: AFP
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के पहले टेस्ट में ट्रेविस हेड ने आउट होने के बाद ऐसा काम किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.
Photo: AFP
हसन महमूद की गेंद पर ट्रेविस हेड क्लीन बोल्ड हो गए. लेकिन पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने कुछ ऐसा किया, जो क्रिकेट में बेहद कम देखने को मिलता है.
Photo: AFP
हेड ने पीछे मुड़कर गिरी हुई बेल्स को खुद उठाया और उन्हें वापस स्टम्प्स पर लगा दिया. इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए.
Photo: AFP
वीडियो देखें
Video: X/cricketcomau
कमेंट्री के दौरान एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे क्रिकेट करियर में ऐसा कभी नहीं देखा. उनके मुताबिक यह बेहद असामान्य और यादगार दृश्य था.
Photo: AFP
ट्रेविस हेड का यह व्यवहार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फैन्स ने इसे खेल भावना और सम्मान का शानदार उदाहरण बताया.
Photo: AFP
इसी टेस्ट में जोश हेजलवुड ने 300 टेस्ट विकेट पूरे किए. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले ऑस्ट्रेलिया के नौवें गेंदबाज भी बन गए.
Photo: AFP