जमशेदपुर
जमशेदजी नसरवानजी टाटा (Jamshedji Nusserwanji Tata) जो टाटा समूह के संस्थापक हैं, उन्होंने ही द्वारा जमशेदपुर (Jamshedpur) की स्थापनी की. यह झारखंड का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है. 1919 में स्थापित, जमशेदपुर को टाटानगर (Tatanagar ) के नाम से भी जाना जाता है और यह भारत का पहला नियोजित औद्योगिक शहर है. यह झारखंड राज्य के दक्षिणी छोर में स्थित है और ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों से घिरा हुआ है. यह शहर पश्चिम से पूर्व की ओर दलमा पहाड़ियों से भी घिरा हुआ है और घने जंगलों से आच्छादित है (Location of Jamshedpur).
जमशेदपुर की आबादी बिहार, तमिलनाडु, पंजाब, उड़ीसा आदि जैसे पूरे भारत से प्रवासियों से भरा है (Population), जो इसे एक बहुसांस्कृतिक शहर बनाता है. शहर 'जीवन की गुणवत्ता' के मामले में भारत में दूसरे स्थान पर है. 2020 में, जमशेदपुर को भारत के 13वें सबसे स्वच्छ शहर के रूप में भी स्थान दिया गया था (13th cleanest city in India). खरकई और सुवर्णरेखा नदियों के संगम पर स्थित होने के कारण, सुवर्णरेखा जमशेदपुर की प्रमुख नदी है (Rivers of Jamshedpur).
जमशेदपुर का फैलाव लगभग शहरके पांच हिस्से तक है. टाटा स्टील (Tata Steels) के सबसे बड़े उद्योग का गढ़ है और इसे झारखंड की औद्योगिक राजधानी माना जाता है. दुनिया भर में प्रसिद्ध टाटा मोटर्स (Tata Motors ) शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित दूसरा प्रमुख उद्योग है. इसके अलावा, एशिया की सबसे बड़ी सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई (Asia's largest Cement Grinding Unit), नुवोको विस्टास कार्पोरेशन लिमिटेड (Nuvoco Vistas Corp. Ltd) भी जोजोबेरा, जमशेदपुर में स्थित है. जमशेदपुर राज्य के उद्योगों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करता है और इसकी अपनी टाउनशिप भी है जिसे आमतौर पर टेल्को (Telco) के नाम से जाना जाता है.
इसके अलावा जमशेदपुर को अपनी महान सिनेमा संस्कृति के कारण 'मिनी मुंबई' भी कहा जाता है (Mini Mumbai of Jharkhand).
जमशेदपुर के क्षेत्रीय लोगों द्वारा बोली जाने वाली कुछ बोलियां भोजपुरी, कुरमाली, उड़िया, संथाली, उर्दू, मैथिली और तमिल हैं (Languages of Jamshedpur).
राज्य में एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आकर्षक प्राकृतिक विविधता है. मैसूर के वृंदावन गार्डन से प्रेरित, साकची में जुबली पार्क जमशेदपुर का सबसे बड़ा पार्क और एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है (Jamshedpur Tourist Places).
जमशेदपुर के बैंक में हुई करोड़ों की डकैती के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. वारदात के खुलासे के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में 20 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है. पुलिस के मुताबिक, बैंक से करीब 42 लाख रुपये कैश और करीब 23 किलो सोना लूटा गया. CCTV फुटेज के आधार पर पांच संदिग्ध अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है.
जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस और किन्नर समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ा कि सड़क पर हंगामा और प्रदर्शन शुरू हो गया. इसके चलते कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और सड़क पर वाहनों की कतार लग गई. मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई. बाद में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाकर दोनों पक्षों को शांत कराया गया.
झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी भी शामिल हैं. हादसा बुधवार देर रात हुआ और टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. पुलिस और राहत बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. घटना की परिस्थितियों की जांच जारी है.
जमशेदपुर में टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार स्थल पर शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया. टावर क्रेन की नींव के लिए शटरिंग सपोर्ट लगाने के दौरान मिट्टी का ढेर धंसने से दो ठेका श्रमिक दब गए. इनमें बिहार निवासी 27 वर्षीय संजय शर्मा की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल कर्मचारी की हालत स्थिर बताई गई है.
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंचे दो लोगों ने दुकानदार को बातचीत में उलझाकर 44 ग्राम सोने का पैकेट चोरी कर लिया. दोनों ने सिल्वर कॉइन खरीदा और 2 हजार रुपये जमा रखकर गुरुजी को कॉइन दिखाने जाने की बात कही. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर दुकानदार ने स्टॉक जांचा, तो सोना गायब मिला.
जमशेदपुर में ज्वेलरी दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे दो लोगों ने दुकानदार को बातचीत में उलझाया. इसी दौरान कथित तौर पर 44 ग्राम सोने का पैकेट चोरी कर लिया. दोनों ने सिल्वर कॉइन भी खरीदा और दो हजार रुपये जमा कर गुरुजी को कॉइन दिखाकर लौटने की बात कही, लेकिन वापस नहीं आए. स्टॉक जांच में सोना गायब मिला. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
झारखंड से एसआईआर प्रक्रिया फिर सवालों में आ गई है. झारखंड की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों का नाम मिलने से खलबली मच गई. हैरान करने वाला ये मामला जमशेदपुर का है. पासपोर्ट और दस्तावेजों की जांच के दौरान उनके विदेशी होने की पुष्टि हुई. देखें वीडियो.
जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरते समय अचानक पाइप फटने से जोरदार धमाका हो गया. हादसे में 24 वर्षीय कर्मचारी तुषार कुमार की मौत हो गई. धमाके के बाद पेट्रोल पंप को सील कर सीएनजी बिक्री रोक दी गई है. पीईएसओ की तकनीकी टीम सीएनजी सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही है. वहीं, मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी है.
कर्नाटक के बीदर में 93 लाख रुपये की ATM कैश वैन लूट और हत्या के मामले में पुलिस ने करीब 19 महीने बाद दो मुख्य आरोपियों को पकड़ा है. इसके लिए कर्नाटक पुलिस ने करीब 20 दिन तक जमशेदपुर में पहचान छिपाकर तीर्थयात्रियों का भेष रखा. निगरानी की. पुलिस जब ठिकाने तक पहुंची तो आरोपी अलग-अलग किराये के मकानों में अपने परिवार के साथ रह रहे थे.
जमशेदपुर के एक्सएलआरआई में प्रोफेसर वेणुगोपाल पिंगली को मिली भावुक विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. संस्थान में अपने 33 साल के अकादमिक सफर के बाद जब वह आखिरी बार क्लासरूम से बाहर निकले, तो छात्र और फैकल्टी दोनों तरफ कतार लगाकर तालियां बजाते दिखे. कई लोगों ने उनसे हाथ मिलाकर धन्यवाद कहा. विदाई के इस पल ने शिक्षक और छात्रों के रिश्ते की गहराई दिखा दी.
रात के करीब तीन बजे तीन जूनियर डॉक्टर टहलने के लिए झारखंड के जमशेदपुर स्थित डिमना लेक पहुंचे थे. वहां मोबाइल झील में गिर गया था. उसे निकालने की कोशिश में एक डॉक्टर पानी में उतरे तो गहराई में जाने लगे. बचाने के लिए दो साथी भी कूदे. इस घटना में दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से मौत हो गई.
झारखंड के जमशेदपुर में करणी सेना के युवा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के बाद भारी तनाव है. बीजेपी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को बंद का आह्वान किया. देखें आजतक संवाददाता सत्यजीत की ये रिपोर्ट.
जमशेदपुर में करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के पुलिस प्रमुखों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है.
जमशेदपुर में बार के बाहर हुए चाकूबाजी हमले में घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद शहर में भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. पुलिस ने बार मालिक समेत 10 लोगों पर केस दर्ज किया और गश्ती दल की लापरवाही मिलने पर चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में हमला होने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.
झारखंड के जमशेदपुर में छेड़खानी का विरोध करने वाले हिमांशु सिंह की चाकू मारकर हत्या के बाद भारी बवाल मच गया. पुलिस की लापरवाही पर 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए, जबकि लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. पढ़ें पूरी कहानी.
सरायकेला में गैलेक्सी स्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में हुआ एक जबरदस्त धमाका जिसने दूर-दराज के इलाकों तक आवाज गूंजी. इस हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं जिन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा अस्पताल ले जाया गया. हालत में एक मजदूर को नाजुक बताया जा रहा है.
सरायकेला में गैलेक्सी स्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ब्लास्ट से जोरदार धमाका हुआ. धमाके की आवाज दूर-दराज के इलाकों तक सुनाई दी और आसपास अफरा-तफरी मच गई. हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल भेजा गया है, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है.
जमशेदपुर के जुगसलाई बाजार स्थित होटल गणगौर के वर्कशॉप में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे कुछ ही देर में पूरी यूनिट जलकर खाक हो गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्कशॉप में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ.
जमशेदपुर के एग्रिको इलाके में रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी रविंद्र सिंह ने पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या कर दी. आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर वारदात कबूल की. मानसिक तनाव और परिवार की चिंता या कुछ और.. क्या है खूनी खेल की असली वजह. पढ़ें ये खौफनाक कहानी.
झारखंड के जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. एक रिटायर्ड कर्मचारी पर पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या का आरोप लगा है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच जारी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं.
टाटानगर-चक्रधरपुर रेल मंडल के लोको पायलट जीके गौतम की बागबेड़ा क्षेत्र में देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. पायलट पर ड्यूटी के बाद घर लौटते समय बदमाशों ने घात लगाकर हमला किया. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना से रेलवे कर्मचारियों आक्रोश है.