जमशेदपुर के एक्सएलआरआई में प्रोफेसर वेणुगोपाल पिंगली को मिली भावुक विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. संस्थान में अपने 33 साल के अकादमिक सफर के बाद जब वह आखिरी बार क्लासरूम से बाहर निकले, तो छात्र और फैकल्टी दोनों तरफ कतार लगाकर तालियां बजाते दिखे. कई लोगों ने उनसे हाथ मिलाकर धन्यवाद कहा. विदाई के इस पल ने शिक्षक और छात्रों के रिश्ते की गहराई दिखा दी.