Honda ने आखिरकार भारत में Activa Electric का अनावरण कर दिया है, जो देश के अन्य प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटरों को टक्कर देगा. Activa e कई मायनों में Activa 6G से अलग है. Activa इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई आधुनिक सुविधाएं हैं, साथ ही इसमें एक बड़ी टच स्क्रीन, नेविगेशन और बहुत कुछ है.
Honda Activa e को जनवरी 2025 में लॉन्च किया जाएगा. उसकी कीमतों की घोषणा अभी नहीं की गई है. इलेक्ट्रिक Activa की डिलीवरी फरवरी 2025 से शुरू होगी. हालांकि, उम्मीद कि जा रही है कि इसकी कीमत लगभग 1.3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है.
होंडा एक्टिवा ई: दो वेरिएंट में आता है: एक्टिवा ई, और एक्टिवा ई- होंडा रोडसिंक डुओ के साथ. बेस वेरिएंट में छोटी TFT स्क्रीन है और इसमें कुछ कनेक्टिविटी फीचर्स नहीं हैं.
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर पांच रंगों में उपलब्ध है- पर्ल शैलो ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, पर्ल सेरेनिटी ब्लू, मैट फॉगी सिल्वर मेटैलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक.
होंडा एक्टिवा ई के दोनों वेरिएंट में दो स्वैपेबल 1.5kWh बैटरी हैं, जिसके बारे में होंडा का दावा है कि यह 102 किमी की रेंज प्रदान करेगी.
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के लिए वित्तवर्ष 2027 के शुरुआती 6 महीने अच्छे रहे हैं. कंपनी ने इन 6 महीनों में 34 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेच दी हैं. घरेलू मार्केट में कंपनी ने जहां 30 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर बेचे हैं. वहीं एक्सपोर्ट भी 3.96 लाख तक पहुंच गया है. सितंबर महीने में होंडा की सेल्स में 24 परसेंट का इजाफा हुआ है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
Honda QC3 vs TVS iQube: होंडा ने भारतीय बाजार में अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. वैसे ये कंपनी का पहला स्कूटर है, जो मास मार्केट को ठीक ढंग से टार्गेट करता है. इसमें आपको 145 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज मिलती है. इसका सीधा मुकाबला टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक जैसे स्कूटर्स से होगा. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर स्कूटर ज्यादा आरामदायक साधन समझ आता है. शायद यही वजह है कि भारतीय बाजार में स्कूटर्स की सेल्स में तेजी से इजाफा हो रहा है. ना सिर्फ पेट्रोल बल्कि बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भी खरीद रहे हैं. ऐसे में हम आपके लिए ऐसे स्कूटर्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें अगस्त में सबसे ज्यादा खरीदा गया है.
Honda QC3 कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में पेश किया जाने वाला तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है. कंपनी ने आज से ही इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी है, जो चुनिंदा शहरों के लिए है. ग्राहक इसे 5,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं.
Honda July 2026 Sales: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने लेटेस्ट सेल्स आंकड़ों को जारी कर दिया है. बीते 31 दिनों में कंपनी ने घरेलू मार्केट और एक्सपोर्ट को मिलाकर कुल 5.42 लाख से ज्यादा बाइक और स्कूटर को बेच दिया है. ब्रांड ने ईयर-ऑन-ईयर और मंथ-ऑन-मंथ ग्रोथ हासिल की है. आइए समझते हैं ये ग्रोथ होंडा के लिए क्यों खास है.
Honda WN7 कंपनी की बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैटेगरी में एंट्री का पहला इलेक्ट्रिक मॉडल है. होंडा ने इसे यूरोपियन मार्केट में पेश किया है.
Honda Activa e रिमूवेबल बैटरी पैक के साथ आता है वहीं QC1 फिक्सड बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है. एक्टिवा इलेक्ट्रिक को सबसे पहले बेंगलुरु में लॉन्च किया गया, फिलहाल दिल्ली और मुंबई में भी इसकी बुकिंग शुरू है. वहीं QC1 देश के 6 शहरों में बेचा जा रहा है.
Honda Activa electric को कंपनी ने बीते भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में लॉन्च किया था. अब ये शोरूम पहुंचना शुरू हो चुका है जिससे OLA-Bajaj की मुश्किलें बढ़ेंगी.
Honda ने अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर QC1 लॉन्च किया है. जो Activa Electric के मुकाबले लगभग 27 हजार रुपये सस्ता है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की आधिाकारिक बुकिंग शुरू कर दी गई है.
Activa Electric सिंगल चार्ज में 102 किमी की रेंज देता है. इसमें स्वैपेबल बैटरी दी गई है, जिसे आसानी से चार्ज बैटरी से रिप्लेस किया जा सकता है. इसका टॉप वेरिएंट बेस मॉडल से तकबरीबन 30,000 रुपये महंगा है.