हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) एक मॉडल, अभिनेत्री और गायिका हैं, जो मुख्य रूप से पंजाबी मनोरंजन जगत में काम करती हैं. उनका जन्म 27 नवंबर 1991 को पंजाब के कीरतपुर साहिब में हुआ था. मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हिमांशी खुराना बाद में पंजाबी फिल्मों, संगीत वीडियो और टेलीविजन रियलिटी शो का हिस्सा बनीं.
हिमांशी ने 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने मिस लुधियाना का खिताब जीता और इसके बाद मिस पीटीसी पंजाबी 2010 की फाइनलिस्ट बनीं. इसी साल उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित मिस नॉर्थ जोन प्रतियोगिता भी जीती.
साल 2010 में हिमांशी ने पंजाबी संगीत जगत में एक संगीत वीडियो के जरिए शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने कई पंजाबी गानों के वीडियो में काम किया. 2012 में वह फिरोज खान के गाने फसली बैटरे और हरजोत के गाने इजहार में नजर आईं. साल 2013 में उन्होंने हार्डी संधू के गाने सोच में काम किया.
हिमांशी ने पंजाबी फिल्म सड्डा हक से फिल्मों में अभिनय की शुरुआत की. इसके बाद वह लेदर लाइफ और 2 बोल जैसी पंजाबी फिल्मों में दिखाई दीं. उन्होंने हिंदी फिल्म जीत लेंगे जहां में भी काम किया. इसके अलावा हिमांशी ने कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा की फिल्मों में भी अभिनय किया.
साल 2015 में हिमांशी ने कई पंजाबी गायकों के संगीत वीडियो में काम किया. इनमें जस्सी गिल, बादशाह, जे स्टार, निंजा और मनकीरत औलख जैसे नाम शामिल हैं. साल 2016 में वह सुख-ई के साथ सैड सॉन्ग में नजर आईं. वर्ष 2018 में उन्होंने गायिका के तौर पर भी शुरुआत की और हाई स्टैंडर्ड नाम का गाना रिलीज किया.
हिमांशी खुराना को टेलीविजन पर बड़ी पहचान साल 2019 में मिली. नवंबर 2019 में उन्होंने बिग बॉस के 13वें सीजन में सेलिब्रिटी प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया. शो के दौरान उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रही.
बिग बॉस 13 के दौरान हिमांशी ने अपने लंबे समय से चल रहे रिश्ते के बारे में बात की थी. जनवरी 2020 में उन्होंने अपने रिश्ते के खत्म होने की जानकारी दी. इसके बाद वह बिग बॉस 13 के सह-प्रतियोगी असीम रियाज के साथ रिश्ते में रहीं. दोनों का रिश्ता दिसंबर 2023 में खत्म हो गया. इसके बाद हिमांशी अपने संगीत, मॉडलिंग और मनोरंजन से जुड़े कामों में सक्रिय रहीं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों हिमांशी खुराना के खुलासे ने सनसनी मचा रखी है. उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड आसिम रियाज पर धर्म बदलने की कोशिश का आरोप लगाया.
हिमांशी खुराना ने अपने एक्स-BF असीम रियाज के साथ अपने रिलेशनशिप और धार्मिक रीति-रिवाजों में अंतर के कारण आई मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है.
आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना के धर्म वाले बयान पर पलटवार किया है. आसिम ने दावा किया कि ब्रेकअप के 3 महीने बाद हिमांशी ने उन्हें वापस रिश्ते में आने के लिए मैसेज किया था.
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की राहेें सालों पहले अलग तो हो गई थीं. लेकिन उनकी नफरत अब जाकर बाहर आ रही है. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है. आसिम के बाद, हिमांशी ने पूरे विवाद पर सबूत पेश करने का दावा किया है.