फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) एक फिल्म निर्माता के साथ-साथ बेहतरीन भारतीय अभिनेता भी हैं. इतना ही नहीं वह लेखक, संवाद लेखक, गायक और गीतकार भी हैं जो हिंदी फिल्मों के लिए काम करते हैं. पटकथा लेखक जावेद अख्तर उनके पिता हैं. फरहान अख्तर ने फिल्म 'दिल चाहता है (2001)' के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फिल्म (आलोचकों) का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. इसके बाद, उन्होंने फिल्म 'लक्ष्य (2004)' का निर्देशन किया और 'ब्राइड एंड प्रेजुडिस (2004)' के साउंडट्रैक के माध्यम से हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जिसके लिए उन्होंने और बहन जोया अख्तर ने गीतकार के रूप में काम किया.
फरहान अख्तर का स्क्रीन डेब्यू फिल्म 'रॉक ऑन (2008)' के साथ हुआ जिसके लिए उन्हें निर्माता के रूप में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का दूसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता. उनके फिल्मों में जिंदगी ना मिलेगी दोबारा (2011), डॉन 2 (2011), भाग मिल्खा भाग, दिल धड़कने दो (2015), वज़ीर (2016), लखनऊ सेंट्रल (2017), द स्काई इज़ पिंक (2019) और तूफ़ान (2021) शामिल है.
फरहान अख्तर का जन्म मुंबई में हुआ है. वह जावेद अख्तर और हनी ईरानी की दूसरी संतान हैं. उनकी एक बड़ी बहन, लेखिका-निर्देशक जोया अख्तर हैं.
अख्तर ने 2000 में अधुना भबानी से शादी की. दंपति की शाक्य और अकीरा नाम की दो बेटियां हैं. 21 जनवरी 2016 को, उन्होंने शादी के 16 साल बाद अलग होने की घोषणा की. 24 अप्रैल 2017 को उनका तलाक हो गया और उनके बच्चों की कस्टडी भबानी के पास गई. अख्तर ने 2018 में वीजे शिबानी दांडेकर को डेट करना शुरू किया और 19 फरवरी 2022 को एक गैर-धार्मिक समारोह में उनकी शादी हुई.
'डॉन 3' से रणवीर सिंह के अचानक बाहर होने की खबरों के बाद फरहान अख्तर और रणवीर के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने बताया है कि आमिर खान समेत बॉलीवुड के कई लोगों ने व्यक्तिगत रूप से इस तनाव को कम करने की कोशिश की है.
डॉन 3 विवाद में FWICE ने रणवीर के खिलाफ जारी किया 'नॉन को-ऑपरेशन' का आदेश वापस ले लिया है. इसी बीच, CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह ने रणवीर का खुलकर सपोर्ट किया है. उन्होंने 'धुरंधर' से इंडस्ट्री को उबारने के लिए रणवीर की जमकर तारीफ की है.
डॉन 3 विवाद को लेकर मामला इतना बढ़ने से पहले रणवीर सिंह और फरहान अख्तर आमने-सामने भी बैठे थे. इंडस्ट्री के बड़े नामों के सामने हुई इन मीटिंग्स में क्या हुआ इसकी डिटेल्स सामने आई हैं. इन मीटिंग्स में रणवीर ने डॉन 3 छोड़ने की 4 वजहें बताई थीं. पढ़ें डिटेल्स.
डॉन 3 विवाद के बीच FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोऑपरेशन निर्देश वापस ले लिया है. अब संगठन ने बातचीत के जरिए मामले का समाधान निकालने की बात कही है. फिल्म पहले से ही विभिन्न कारणों से देरी का सामना कर रही है. वहीं, इंडस्ट्री के कुछ कलाकारों और संगठनों ने रणवीर सिंह के समर्थन में भी अपनी राय रखी है.
'डॉन 3' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. FWICE द्वारा लगाए गए बैन के बाद अब रणवीर सिंह ने भी कानूनी कदम उठाया है. एक्टर ने FWICE को लीगल नोटिस भेजकर उनके बैन का विरोध किया है.
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 को लेकर छिड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है. दिलचस्प बात यह है कि इस लड़ाई में सीधे दोनों स्टार्स नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे के बड़े संगठन फंस गए हैं. रणवीर सिंह पर नॉन-कोऑपरेशन ऑर्डर जारी करने वाली FWICE को दिग्गज प्रोड्यूसर टी पी अग्रवाल ने कोर्ट में घसीट लिया है.
इस हफ्ते की शुरुआत में, FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ 'असहयोग' का निर्देश जारी किया था. अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने 'X' पर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी है.
रणवीर सिंह का डॉन 3 वाला विवाद अब बॉलीवुड के दो बड़े संगठनों के बीच की जंग बन चुका है. फरहान अख्तर की शिकायत पर FWICE द्वारा रणवीर के खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन' का आदेश जारी किया गया था. अब CINTAA इस मामले में रणवीर की तरफ आकर खड़ा हो गया है.
जोया अख्तर ने नेपाली भाषा की सिक्किमी फिल्म शेप ऑफ मोमो को एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है, जो इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हुई है. इस बीच जोया ने फिल्मों के माहौल और भारत के स्टार सिस्टम के फायदों और नुकसानों के बारे में बात की है.
डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह पर FWICE का पंगा एक नया मोड़ ले रहा है. चर्चा है कि रणवीर की अगली फिल्म प्रलय के मेकर्स, पूरा शूट ही मुंबई से बाहर हैदराबाद या नोएडा शिफ्ट कर सकते हैं. फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने चिंता जताई है कि ऐसा हुआ तो मुंबई के दिहाड़ी सिनेमा वर्कर्स का क्या होगा!
रणवीर सिंह पर FWICE ने बैन लगाया था क्योंकि वो फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से अचानक बाहर हो गए थे. ऐसे में दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए, सलमान खान ने मध्यस्थता करने का फैसला किया है.
डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच छिड़े विवाद में शॉकिंग मोड़ आ गया है. फिल्म संगठन FWICE ने रणवीर के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन यानी एक तरह के बैन का ऐलान कर दिया है. धुरंधर से इंडस्ट्री को 3000 करोड़ का बिजनेस देने वाले रणवीर पर इसका क्या असर होगा? आइए जानते हैं पूरी इनसाइड स्टोरी.
FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है. एक्टर की टीम ने बयान जारी कर पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बयान में कहा गया कि रणवीर इस मामले पर सार्वजनिक टिप्पणी से बचते हुए पेशेवर तरीके से मुद्दों के समाधान में विश्वास रखते हैं और फिलहाल अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं. क्या है पूरा मामला? जानिए.
रणवीर सिंह और 'डॉन 3' के मेकर्स का विवाद एक ऐसे लेवल पर चला गया है, जो कम से कम मॉडर्न बॉलीवुड ने नहीं देखा है. रणवीर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर, दोनों ही समझौते के लिए तैयार नहीं हैं. प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने कह दिया है कि 'कोर्ट चले जाओ'. क्या अब यहां भी साउथ की तरह मसले सुलझाए जाएंगे?
रणवीर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से बैन करने का आदेश दिया है. एक्टर के खिलाफ कुछ कड़े फैसले लिए गए हैं. इसका कारण फिल्म डॉन 3 अचानक छोड़ना बताया जा रहा है.
डॉन 3 विवाद के बीच FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है. एक्टर की टीम ने बयान जारी कर पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बयान में कहा गया कि रणवीर इस मामले पर सार्वजनिक टिप्पणी से बचते हुए पेशेवर तरीके से मुद्दों के समाधान में विश्वास रखते हैं और फिलहाल अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं.
पहले आईं रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से वो फिल्म छोड़ रहे हैं. लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में नए दावों के साथ बताया गया है कि असल में दोनों के बीच क्या हुआ था.
डॉन 3 फिल्म को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच विवाद गहराता जा रहा है. रणवीर के अचानक फिल्म छोड़ने से प्रोडक्शन को करीब 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. फरहान ने इस विवाद पर खुलकर बात करते हुए कहा कभी-कभी उन्हें एक्टिंग की ओर लौटने का मन करता है ताकि ऐसी समस्याओं से बचा जा सके.
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहा 'डॉन 3' विवाद लगता है अब खत्म होने को है. रिपोर्ट्स हैं कि रणवीर समझौते के लिए मान गए हैं. वो फिल्म के लिए ली गई साइनिंग अमाउंट लौटाने के लिए तैयार हैं.
फातिमा सना शेख से लेकर जावेद अख्तर और कमल हासन तक, कई सेलेब्स खुद को नास्तिक मानते हैं. ये स्टार्स धर्म और पूजा-पाठ से दूरी रखते हुए इंसानियत, कर्म और आत्मविश्वास को अहम मानते हैं. जानिए किन-किन बॉलीवुड और साउथ स्टार्स ने आस्था को लेकर अलग सोच रखी है.
बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो धर्म और भगवान में विश्वास नहीं रखते और खुद को नास्तिक बताते हैं. जानिए फातिमा सना शेख से लेकर जावेद अख्तर और जॉन अब्राहम तक किन-किन सेलेब्स ने किसी भी धर्म में आस्था रखने से दूरी बनाई.