उत्तर प्रदेश के इटावा में जेल ले जाते समय नदीम उर्फ बुलेट पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया. औरैया से गिरफ्तार आरोपी को दो पुलिसकर्मी रोडवेज बस से जिला जेल ले जा रहे थे. बड़े डाकघर के पास बस की रफ्तार धीमी होते ही वह खिड़की से कूदकर भाग निकला. सीसीटीवी फुटेज में वह रेलवे स्टेशन की ओर जाता दिखा है. पुलिस ने उसकी तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं.