scorecardresearch
 

फार्मेसी की छात्रा से बोल रहा था- मुझसे शादी करो... इनकार किया तो PG में घुसकर चाकू से मार डाला

भिलाई में रहने वाली 19 साल की फार्मेसी छात्रा ने जिस युवक से बात करना बंद किया, उसी ने उसकी जान ले ली. पुलिस का कहना है कि लड़की ने पहले शादी से इनकार किया, फिर उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था. इसके बाद आरोपी रायपुर से चाकू लेकर भिलाई पहुंचा, एक दिन रेकी की, लोकेशन जुटाई और फिर पीजी के कमरे में घुसकर महज चार मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया.

Advertisement
X
पीजी में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी लड़की. (Photo: ITG)
पीजी में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी लड़की. (Photo: ITG)

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एकतरफा प्यार में एक युवक ने 19 साल की फार्मेसी छात्रा की जान ले ली. पुलिस का कहना है कि शादी का दबाव बना रहे युवक से बातचीत बंद करने और उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर ये साजिश रची गई. आरोपी युवक रायपुर से चाकू लेकर भिलाई पहुंचा, पीजी में घुसकर छात्रा पर कई वार किए और फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर लिया है.

मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई का है. बेमेतरा की रहने वाली खुशी साहू भिलाई में पीजी में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी. दुर्ग एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि बलौदाबाजार का रहने वाला 24 साल का लाकेश्वर साहू उर्फ पिंटू उससे शादी करना चाहता था.

दोनों पहले से परिचित थे और दूर के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं. लेकिन खुशी ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया और आरोपी से बातचीत बंद कर दी. पुलिस का कहना है कि घटना से करीब पांच दिन पहले खुशी ने आरोपी का मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था. इसी के बाद आरोपी ने हत्या की साजिश रची.

man kills pharmacy student in bhilai after she refused marriage proposal

जांच में सामने आया कि आरोपी एक दिन पहले ही रायपुर से भिलाई पहुंच गया था. उसका इरादा उसी दिन वारदात को अंजाम देने का था, लेकिन खुशी नहीं मिली. अगले दिन उसने खुशी की रूममेट से फोन पर उसकी लोकेशन की जानकारी ली और सीधे पीजी पहुंच गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गुजरात: महिला डॉक्टर से एकतरफा प्यार, क्लिनिक में लगाया Spy कैमरा, बनाए 3 हजार प्राइवेट वीडियो

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले से चाकू लेकर आया था. उसने पहचान छिपाने के लिए दो शर्ट और पैंट के अंदर बरमूडा पहन रखा था. कमरे में पहुंचने के बाद पहले उसने खुशी का गला दबाया और फिर चाकू से पीठ, पेट और हाथ पर कई वार किए. पुलिस के अनुसार, वह चार मिनट कमरे के अंदर रहा और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया.

कुछ देर बाद खुशी की रूममेट कमरे में पहुंची तो वह खून से लथपथ गंभीर हालत में मिली. परिजनों को सूचना दी गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

man kills pharmacy student in bhilai after she refused marriage proposal

घटना की सूचना मिलने पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों और अन्य इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और बाइक बरामद कर ली. पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी ने अपने कपड़े और जूते नदी में फेंक दिए थे, ताकि सबूत मिटाए जा सकें. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर भी लेकर गई, जहां उससे पूरे घटनाक्रम का सीन रिक्रिएट कराया गया.

Advertisement

भिलाई नगर के नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी लगातार युवती पर शादी का दबाव बना रहा था. जब युवती ने बात करना बंद कर दिया और मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया, तो उसने प्लानिंग के तहत हत्या की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement