scorecardresearch
 
Advertisement

दिव्या मित्तल

दिव्या मित्तल

दिव्या मित्तल

आईएएस दिव्या मित्तल (IAS Divya Mittal) उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की अधिकारी हैं. उन्होंने 2012 में यूपीएससी पास किया और आईपीएस बनीं. फिर अगले साल यानी 2013 में परीक्षा दी और आईएएस अधिकारी बनीं. दिव्या मितत्ल ने 2012 यूपीएससी सीएसई में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 68 हासिल की थी.

​​दिव्या मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं. आईएएस दिव्या मित्तल भारत की सबसे लोकप्रिय सिविल सेवकों में से एक हैं. वह यूपी के विभिन्न जिलों में अपने विकास कार्यों के लिए जानी जाती हैं. वह मिर्जापुर, संत कबीर नगर और अन्य जिलों की जिला मजिस्ट्रेट रह चुकी हैं. 

जुलाई 2024 में उन्हें बस्ती जिले से स्थानांतरित कर दिया गया था. अपनी नई पोस्टिंग का इंतजार कर रही हैं.

सिविल सेवा में शामिल होने से पहले, उन्होंने लंदन में एक निवेश बैंकर के रूप में काम किया. दिव्या ने IIM बैंगलोर से MBA और IIT दिल्ली से B.Tech किया है.

IAS दिव्या ने अगस्त 2023 में तब सुर्खियां बटोरीं जब वह मिर्जापुर की DM थीं. उन्होंने लहुरिया देह गांव के लोगों को पानी उपलब्ध करवाने में मदद की. जिले से तबादले के बाद उन्हें बड़ी संख्या में महिलाओं ने विदाई दी और उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं थी.

और पढ़ें

दिव्या मित्तल न्यूज़

Advertisement
Advertisement