scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'शरारत' गाकर सेंसेशन बनीं सिंगर जैस्मीन सैंडलस, क्रिकेट वर्ल्ड से क्या है कनेक्शन?

जैस्मिन सैंडलस
  • 1/8

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का हैंगओवर उतरने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म की कहानी और गानों का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. धुरंधर के सभी गाने सुपरहिट हुए. खासकर क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान पर फिल्माया गया शरारत सॉन्ग. इस गाने को जैस्मिन सैंडलस और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है. 

PHOTO: Instagram @jasminesandlas

जैस्मिन सैंडलस
  • 2/8

शरारत गाने से जैस्मिन सैंडलस एक बार फिर लोगों के बीच सेंसेशन बन गई हैं. हर ओर उनकी चर्चा हो रही है. धुरंधर 2 रिलीज हो, इससे पहले जैस्मिन को थोड़ा करीब से जानते हैं. जैस्मिन लोकप्रिय इंडियन और अमेरिकन प्लेबैक सिंगर हैं. 

PHOTO: Instagram @jasminesandlas

जैस्मिन सैंडलस
  • 3/8

जैस्मिन का जन्म जालंधर में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई कैलिफोर्निया में हुई है. अब तक के अपने सिंगिंग करियर में उन्होंने हिंदी और पंजाबी में कई हिट गाने गाए हैं.

PHOTO: Instagram @jasminesandlas

Advertisement
जैस्मीन सैंडलस
  • 4/8

सिंगर ने करियर की शुरुआत 2008 में द डायमंड के गाने मुस्कान से की थी. इसके बाद 2012 में उन्होंने रैपर बोहेमिया के साथ मिलकर एल्बम गुलाबी के लिए आधी रात गाना गाया. जैस्मिन की गायिकी में दम था, लेकिन उन्हें असली पहचान सलमान की फिल्म किक के सुपरहिट गाने यार ना मिले से मिली. उनके इस गाने को फैन्स के बीच काफी पसंद किया गया.

PHOTO: Instagram @jasminesandlas

जैस्मीन सैंडलस
  • 5/8

जैस्मिन ने इश्क दा सुट्टा, रात जश्न दी, इल्लीगल वेपन 2.0, और तरस जैसे कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी है. सिर्फ सिंगिंग ही नहीं, बल्कि वो क्रिकेट वर्ल्ड में भी अपने पैर जमा रही हैं. 

PHOTO: Instagram @jasminesandlas
 

जैस्मीन सैंडलस
  • 6/8

जैस्मिन सैंडलस 'माइटी मावेरिक्स' टीम की सेलिब्रिटी को-ओनर भी हैं. आज जैस्मिन के पास दौलत और शोहतर सब है, लेकिन एक वक्त था जब वो दर्द से गुजर रही थीं. 

PHOTO: Instagram @jasminesandlas
 

जैस्मीन सैंडलस
  • 7/8

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि गैरी संधू से रिश्ता टूटने के बाद जैस्मिन ट्रॉमा में थीं. उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी और वो अमेरिका वापस चली गई थीं. 

PHOTO: Instagram @jasminesandlas

जैस्मीन सैंडलस
  • 8/8

पिछले साल एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने बताया था कि उन्हें शादी में ज्यादा दिलचस्पी नहीं हैं. लेकिन वो मां बनना चाहती हैं. मां बनना उनकी लाइफ की सबसे बड़ी अचीवमेंट होगी. 

PHOTO: Instagram @jasminesandlas

Advertisement
Advertisement