scorecardresearch
 

अक्षय खन्ना नहीं इस साउथ स्टार को ऑफर हुई थी 'धुरंधर'? एक्टर ने बताई सच्चाई, बोला- काश...

फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत बनकर जो भौकाल मचाया था, उसके दम पर फिल्म काफी चली थी. लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर एक सवाल वायरल है कि क्या अक्षय से पहले ये फिल्म साउथ स्टार नागार्जुन को ऑफर हुई थी? आइए, जानते हैं कि इसके पीछे का क्या सच है...

Advertisement
X
'धुरंधर' के रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना
'धुरंधर' के रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में यूं तो हर एक्टर शानदार था. लेकिन उनमें से एक अक्षय खन्ना रहे, जिन्होंने लीड हीरो रणवीर सिंह को भी अपने काम से पीछे छोड़ा. फिल्म जब रिलीज हुई, तब सिर्फ अक्षय की ही बातें होने लगीं. लोग कहने लगे कि अब एक्टर को ऑस्कर दे देना चाहिए. मूवी में रहमान डकैत बनकर उन्होंने खूब लाइमलाइट बटोरी.

इस एक्टर को मिला था रहमान डकैत का रोल?

फिल्म 'धुरंधर' ने अक्षय खन्ना को वो सक्सेस दिलाई, जिसका इंतजार हर एक्टर को रहता है. लोगों ने उनके टैलेंट को पहचाना और अब वो इंडस्ट्री के स्टार बन गए हैं. मगर इस बीच अचानक सोशल मीडिया पर एक बात वायरल हो रही है कि अक्षय खन्ना से पहले, रहमान डकैत का रोल साउथ के स्टार नागार्जुन को ऑफर हुआ था, जिन्होंने इसे ठुकरा दिया था. अब इस दावे की असली सच्चाई सामने आई है. 

नागार्जुन ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान 'धुरंधर' ऑफर होने का खुलासा किया. साथ ही बताया कि उन्हें आदित्य धर की फिल्म कैसी लगी. एक्टर ने कहा, 'बिल्कुल नहीं, मुझे वो रोल ऑफर ही नहीं किया गया था. हालांकि, काश मिल जाता. धुरंधर बहुत कमाल की फिल्म है. अदित्य धर ने सच में गजब का डायरेक्शन किया है. उनकी पिछली फिल्म उरी भी मुझे बहुत पसंद आई थी. फिल्म में सबकी एक्टिंग शानदार है और अक्षय खन्ना तो कमाल के थे. मुझे इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है. उन्हें एक और सुपरहिट फिल्म मिले, यही दुआ है.'

Advertisement

'धुरंधर' ने किया कौनसा बदलाव?

नागार्जुन ने आगे 'धुरंधर' के बाद आए बदलाव का भी जिक्र किया. अपनी 100वीं फिल्म बनाने के बारे में एक्टर ने कहा, 'हम किसी भी चीज में जल्दबाजी नहीं कर रहे. फिल्म जल्दी खत्म करने की कोई जरूरत नहीं है. हम चाहते हैं कि ये फिल्म बहुत खास बने. धुरंधर फिल्म के बाद अब साफ दिख रहा है कि दर्शक अब इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की कहानी और स्टाइल मांग रहे हैं.'

'धुरंधर' फिल्म ने बॉलीवुड को एक बड़ी सफलता दिलाने में बहुत अहम रोल प्ले किया है. अब फिल्म का दूसरा पार्ट जिसे 'धुरंधर-द रिवेंज' का नाम दिया गया है, वो भी जल्द ही रिलीज होने वाली है. इसमें भी कहा जा रहा है कि अक्षय खन्ना रहमान डकैत के रोल में नजर आने वाले हैं. देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या पहले पार्ट की तरह दूसरे पार्ट का भी दर्शकों पर जादू चलेगा या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement