धौलपुर
धौलपुर (Dholpur) भारत में राजस्थान राज्य का एक जिला है (District of Rajasthan). धौलपुर शहर जिला मुख्यालय भी है. धौलपुर जिला भरतपुर संभागीय आयुक्तालय का एक हिस्सा है. इसे 15 अप्रैल 1982 को तत्कालीन भरतपुर जिले से अलग कर बनाया गया था (Dholpur Formation).
धौलपुर जिले का क्षेत्रफल 3,084 वर्ग किमी है (Dholpur Area). चंबल नदी (Chambal River, Dholpur) जिले की दक्षिणी सीमा बनाती है, जिसके पार मध्य प्रदेश राज्य है. यह जिला पूर्व और उत्तर पूर्व में उत्तर प्रदेश राज्य, उत्तर पश्चिम में राजस्थान के भरतपुर जिले और पश्चिम में राजस्थान के करौली जिले से घिरा हुआ है. चंबल नदी के किनारे के साथ यह जिला खड्डों से गहराई से जुड़ा हुआ है. इसके पश्चिमी भाग में पहाड़ियों की निचली श्रृंखलाएं सुक्ष्म और आसानी से काम करने वाले लाल बलुआ पत्थर की खदानों की आपूर्ति करती हैं (Dholpur Geographical Location).
प्रशासनिक रूप से जिले को चार उपखंडों, धौलपुर, बारी, राजखेड़ा, और बसेरी, और छह तहसीलों, धौलपुर, बारी, राजखेड़ा, बेसी, सरमथुरा और सैपौ में विभाजित किया गया है (Dholpur Sub Divisions and Tehsils).
2011 की जनगणना के मुताबिक जिले की जनसंख्या 12.06 लाख है (Dholpur Population). यहां हर एक वर्ग किमी में 398 लोग रहते हैं (Dholpur Density). इस जिले में 1000 पुरुषों पर 846 महिलाओं का अनुपात है (Dholpur Sex ratio). जिले की साक्षरता दर 69.08 फीसदी है, जिसमें 81.22 फीसदी पुरूष और 54.67 फीसदी महिलाएं साक्षर हैं (Dholpur Literacy Rate).
जिले की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है (Dholpur Economy). धौलपुर की क्षेत्रीय भाषा "ब्रज भाषा" है, जिसमें बुंदेलखंडी और खादी भाषा का असर है. ऐसा इसलिए है क्योंकि धौलपुर ब्रजक्षेत्र के तीन राज्यों से घिरे केंद्र में स्थित है, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश हैं (Dholpur Language).
धौलपुर जिला चंबल भरका (रेत निर्मित पर्वत) के लिए प्रसिद्ध है (Dholpur Tourism).
राजस्थान के धौलपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के पास सवारियों से भरी ईको वैन गहरे पानी से भरे पोखर में पलट गई. ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर 8 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तीन बच्चों और एक महिला की जान नहीं बच सकी.
राजस्थान के धौलपुर में रविवार को दर्दनाक हादसे में एक भाई और उसकी तीन बहनों की कुंड में डूबने से मौत हो गई. नथुआपुरा निवासी 23 वर्षीय भोलू उर्फ रवि हीरामन बाबा मंदिर में दर्शन के दौरान कुंड में नहाने गया था. पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया. भाई को डूबता देख मनोरमा, बोटो और निशा उसे बचाने के लिए कुंड में कूद गईं, लेकिन चारों की डूबने से मौत हो गई.
Dholpur News: धौलपुर में रक्षाबंधन से एक दिन पहले विवाहिता जानकी बाई का शव पेड़ के नीचे मिला. पिता का आरोप- मेल नर्स पति ने 20 लाख दहेज और अवैध संबंधों के चक्कर में की हत्या.
राजस्थान के धौलपुर में मनियां कस्बे का रेलवे ट्रैक बच्चों और ग्रामीणों के लिए रोज का डर बन चुका है. तीन दर्जन से ज्यादा गांवों के लोग स्कूल, बाजार और मुक्तिधाम जाने के लिए पटरियां पार करने को मजबूर हैं. ट्रेन आती है तो बच्चों को रोक दिया जाता है. ग्रामीण अब प्रधानमंत्री से सुरक्षित अंडरपास या पुलिया बनवाने की गुहार लगा रहे हैं.
राजस्थान के धौलपुर की 16 वर्षीय खिलाड़ी वान्या बोहरा ने आइस स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. नीरजा मोदी स्कूल जयपुर में 11वीं कक्षा की छात्रा वान्या का चयन एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में हुआ है. वर्षों की मेहनत, परिवार के सहयोग और कोचिंग ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है.
राजस्थान के धौलपुर में एक विवाहिता ने पति के दोस्त पर करीब छह महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक, पति के बाहर रहने के दौरान आरोपी घर आता था और उसे डराकर जबरन संबंध बनाता था. 28 जुलाई की रात भी वारदात का आरोप है. पुलिस ने केस दर्ज कर FSL जांच, मेडिकल और बयान की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
धौलपुर में गुरुवार की तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. सड़कें पानी से लबालब हो गईं और 66 कॉलोनियों में सीवर व ड्रेनेज की समस्या से लोग परेशान हैं. वहीं, चंदे का पूरा गांव में पेड़ के नीचे बैठे तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए. तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
राजस्थान के धौलपुर में करौली पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध सप्लाई का खुलासा किया है. मंडरायल में 58 टोसेक्स सिरप के साथ हरिओम राजपूत को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने बाड़ी के जय अंबे मेडिकल स्टोर से सिरप खरीदने की बात कही. इसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक के बेटे हिमांशु सिंघल को गिरफ्तार कर दुकान सील कर दी गई.
राजस्थान के धौलपुर जिले के सरमथुरा में तेज बारिश के चलते दमोह झरना घूमने आए करीब 100 युवक पानी के तेज बहाव के बीच फंस गए. वहीं, दो युवक खार नदी में भी फंस गए. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से रस्से और ट्रैक्टर की सहायता से सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
राजस्थान के धौलपुर के सरमथुरा में तेज बारिश के कारण दमोह झरना देखने आए करीब 100 युवक पानी के बीच फंस गए। दो युवक खार नदी में भी फंस गए। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची।
धौलपुर में रील बनाने का शौक 16 वर्षीय एक किशोर की जान पर भारी पड़ गया. सैपऊ थाना क्षेत्र में खंडहरनुमा मकान के पास गोली लगने से सौरभ कुशवाह की मौत हो गई थी. पुलिस ने जांच के बाद उसके 17 वर्षीय नाबालिग दोस्त को निरुद्ध किया है. पुलिस के मुताबिक, रील बनाने को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने तमंचे से गोली चला दी.
धौलपुर में 16 वर्षीय सौरभ कुशवाह की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह मकान से कुछ दूरी पर बाउंड्रीवॉल के पास गंभीर हालत में मिला था. चेहरे पर छर्रों के निशान मिले हैं. पुलिस हत्या और हादसे दोनों पहलुओं की जांच कर रही है. परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
धौलपुर में शादी का रिश्ता लेकर घर में दाखिल हुए बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये की लूट की थी. पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि आरोपियों को पीड़िता की करोड़ों रुपये की जमीन बिकने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वारदात की साजिश रची गई.
राजस्थान के धौलपुर में 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मनियां थाना क्षेत्र के कलुआ पुरा गांव में महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला. मायके पक्ष ने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध के चलते प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान के धौलपुर जिले कॉलेज छात्र की हत्या के मामले का धौलपुर पुलिस ने महज पांच दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है. इस ब्लाइंड मर्डर केस में चार नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है, जिन्होंने प्रेम-प्रसंग की रंजिश के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था.
राजस्थान के धौलपुर जिले में शनिवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा. जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन भीषण सड़क हादसों में दो चचेरे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए. कई घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है. पुलिस तीनों मामलों की जांच में जुटी है.
धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र में जंगल से एक कॉलेज छात्र का शव प्लास्टिक में ढका मिला, जिसके शरीर पर चोट और सिर कुचले जाने के निशान थे। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, मौके पर पुलिस पहुंचकर समझाइश में जुटी है।
राजस्थान के धौलपुर जिले में सरमथुरा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की है. पुलिस को देखकर चालक गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया. वाहन से 3000 जिलेटिन छड़, 7500 मीटर डेटोनेटिंग कॉर्ड, सेफ्टी फ्यूज और डेटोनेटर मिले हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
राजस्थान के धौलपुर जिले में बर्थडे पार्टी का बचा हुआ खाना दोबारा खाना एक परिवार को भारी पड़ गया. बासी पनीर की सब्जी खाने के बाद परिवार के 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
राजस्थान के धौलपुर में जन्मदिन समारोह का बचा भोजन दोबारा खाने के बाद एक ही परिवार के 11 लोग बीमार हो गए. सभी को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत स्थिर है.
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात दस्यु जगन गुर्जर की हत्या के बाद उसकी पत्नी कौमेश गुर्जर ने सवाल खड़े किए हैं. कौमेश ने कहा कि अपने पति की हत्या का बदला दो दिन में लेकर बता देगी. कौमेश ने कहा कि इतने बड़े आदमी का मर्डर चूहा के बच्चे से करा दिया. चूहा के बच्चे ने जान ले ली, हमारी बेइज्जती कर रहे हैं.