scorecardresearch
 
Advertisement
किशोर जोशी

किशोर जोशी

Assistant Editor , TVTN

kishor.joshi@aajtak.com

किशोर के लिए पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं है बल्कि यह तेजी से बदलती दुनिया और तकनीक को समझते हुए, कम शब्दों में असरदार तरीके से अपनी बात लोगों तक पहुंचाने की कला है. उनकी खबरों को तुरंत ब्रेक करने की फुर्ती और मुश्किल वक्त में भी शांत रहकर फैसले लेने की क्षमता ने उन्हें aajtak.in का हिस्सा बना दिया जहां वह असिस्टेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. किशोर उस होम पेज टीम का हिस्सा हैं, जिस पर खबरों को सबसे पहले और सबसे सटीक पहुंचाने का दारोमदार होता है. राजनीति और खेल की खबरों पर पैनी निगाह रखते हैं और फिर उन्हें सरल और आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाते हैं.

साल 2012 में डीडी न्यूज से बतौर न्यूज़ रिसर्चर अपने करियर की शुरुआत करने वाले किशोर ने शुरू से ही खबरों की तह तक जाने के हुनर को अपनाया. उन्होंने टेलीविजन के कई अहम कार्यक्रमों के पीछे की मेहनत को करीब से देखा और प्रोडक्शन टीम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके बाद न्यूज 18 (आईबीएन 7) के साथ जुड़कर उन्होंने 'एजेंडा' जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों की रिसर्च डेस्क संभाली, जहां वरिष्ठ पत्रकारों के सानिध्य में उन्होंने समझा कि एक खबर के पीछे छिपे सामाजिक और राजनैतिक सरोकार क्या होते हैं.
 
जब डिजिटल मीडिया का दौर आया तो किशोर ने खुद को समय की मांग के अनुसार ढाला और इस नई धारा का हिस्सा बने. साल 2015 से 2018 के बीच Jagran.com में से जुड़ गए जहां उन्होंने राजनीति से लेकर खेल की पिच तक हर मोर्चे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कई बार 'स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ' बने. इसके बाद timesnowhindi.com की फाउंडिंग डिजिटल टीम के मुख्य सदस्य के तौर पर उन्होंने न केवल होम पेज की कमान संभाली, देश और दुनिया ही नहीं बल्कि एशियन गेम्स (जकार्ता) की डिजिटल कवरेज में अपनी कुशलता का परिचय दिया. मार्च 2018 से वह aajtak.in का हिस्सा हैं.

पत्रकारिता के शोर और न्यूज़ रूम की भागदौड़ के बीच उनके भीतर एक ऐसा मौन और ठहराव मौजूद है, जो उन्हें देवभूमि की वादियों से विरासत में मिला है. उत्तराखंड के अल्मोड़ा से ताल्लुक रखने वाले किशोर ने स्कूली शिक्षा उत्तराखंड बोर्ड से हुई. पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री धारक किशोर को पहाड़ों की ऊंचाइयों से खूब लगाव है और उनके लिए पहाड़ सिर्फ भूगोल नहीं बल्कि एक जीवन दर्शन है. वे खुद को हमेशा एक स्टूडेंट मानते हैं. 

हेडलाइंस के पीछे छिपे इंसान की बात करें, तो किशोर का मन Twitter पर सोशल मीडिया ट्रेंड्स जानने और खेल के मैदान में सबसे अधिक रमता है. क्रिकेट के प्रति उनकी दिलचस्पी आंकड़ों से कहीं ऊपर है. जब खबरों की दुनिया से दूर रहते हैं तो तब किशोर जगजीत-मुकेश-लता और हेमंत कुमार जैसे गायकों की धुनों में वही सादगी तलाशते हैं जो उन्हें अपने गांव की उस की पगडंडियों पर मिलती है जहां उनका बचपन गुजरा.

READ MORE...

Follow किशोर जोशी on:

Advertisement
Advertisement