छपरा (Chhapra) बिहार राज्य (Bihar) में सारण जिले (Saran) का एक शहर और मुख्यालय है. यह घाघरा नदी और गंगा नदी के पास स्थित है. इसका शहरी क्षेत्रफल 38.26 वर्ग किमी है (Chhapra Area). इसे 1864 में एक नगरपालिका के रूप में मान्यता दी गई थी. प्रमुख रेलवे स्टेशन छपरा जंक्शन है. छपरा में एक प्रसिद्ध शक्ति पीठ मंदिर है जिसका नाम अंबिका भवानी है.
छपरा में 81.45 फीसदी हिंदु और 8.11 फीसदी मुसलिम आबादी है (Chhapra Population).
छपरा में भारत का सबसे बड़ा डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने की योजना है, जो भिखारी चौक से बस स्टैंड तक 3.5 किमी लंबा होगा. इसकी लागत लगभग 411.31 करोड़ है. यह सांता क्रूज़-चेंबूर लिंक रोड में 1.8 किमी डबल-डेकर फ्लाईओवर से अधिक लंबा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने जुलाई 2018 में इसकी आधारशिला रखी थी.
18वीं शताब्दी में जब डच, फ्रेंच, पुर्तगाली और अंग्रेजों ने क्षेत्र में साल्टपीटर रिफाइनरियों की स्थापना की, तब छपरा का महत्व बढ़ गया था (Chhapra History).
छपरा से, भारत के कुछ उल्लेखनीय लोग आते है, जिनमें जयप्रकाश नारायण, अद्भुतानंद, आनंद-मिलिंद, चित्रगुप्त और रामचंद्र मांझी शामिल हैं (Chhapra Notable Person).
बिहार के छपरा में एक दुकानदार के असिस्टेंट प्रोफेसर को चाकू मारने का मामला सामने आया है. आरोप है कि असिस्टेंट प्रोफेसर ने दुकानदार ने दूध खरीदने के बाद बचे 15 रुपए वापस मांगे थे जिसके बाद दुकानदार के बेटे ने उसे चाकू मार दिया. पीड़ित प्रोफेसर घायल है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बिहार के छपरा में एक युवक सुबह करीब 7 बजे बिजली विभाग के परिसर में टावर पर चढ़ गया. नीचे उसकी मां और परिवार वाले रो-रोकर उतरने की गुहार लगाते रहे. पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक नीचे आने को तैयार नहीं था. करीब 5 घंटे बाद दोपहर 12 बजे युवक नीचे उतरा. ये कहानी साइबर फ्रॉड मामले से जुड़ी है.
छपरा में साइबर फ्रॉड मामले में 50 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर नोटिस मिलने के बाद संजीत कुमार टावर पर चढ़ गया. मां और परिवार पांच घंटे तक नीचे खड़े रहे. पुलिस की समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा. पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
बिहार के छपरा में प्रदर्शन के दौरान बीडीओ रितेश कुमार सिंह और पुलिसवालों पर हमले का वीडियो सामने आया है. 25 जुलाई का ये वीडियो है, जिसमें पर साफ दिख रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने बाजार में सब्जी दुकान से वजन तोलने वाले बांट से हमला किया, जो रितेश कुमार सिंह के सिर पर जाकर लगा और वो मौके पर ही गंभीर रूप से चोटिल होकर गिर गए. देखें वीडियो.
छपरा में शनिवार को हुए हंगामे और तोड़फोड़ के बाद सारण पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पेज पर उपद्रवियों की सूची जारी की है और लोगों से पहचान की अपील की है. देखें वीडियो.
एक पत्थर लगा... और सीधे ऑपरेशन थिएटर तक पहुंच गए BDO... बिहार के छपरा में पथराव के दौरान रिविलगंज के BDO रितेश कुमार सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी है. उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि वे अभी सब-कॉन्शियस अवस्था में हैं.
छपरा में कोल्ड स्टोरेज में अचानक अमोनिया गैस के रिसाव से इलाके में भारी दहशत फैल गई. रिसाव पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद नियंत्रण में लाया गया. अधिकारियों ने प्लांट की पूरी जांच की और प्रभावित क्षेत्र में जल छिड़काव कर गैस के नुकसान को कम करने की कोशिश की.
बिहार के सारण जिला अंतर्गत छपरा के हेमनगर में एक कोल्ड स्टोरेज के भीतर अमोनिया गैस का अचानक रिसाव हो गया. इस रिसाव से स्थानीय निवासियों में भारी अफरा-तफरी फैल गई. मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं.
Chapra Ammonia gas leak: बिहार के छपरा में अमोनिया गैस लीक हुई है. छपरा में एक कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया रिसाव हुआ. कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया रिसाव से इलाके में हड़कंप मच गया. रात में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे. प्लांट की जांच की गई है.
लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर बिहार के छपरा से पहुंची एक्सप्रेस ट्रेन के S1 कोच में टीन के बक्से से सिर कटी महिला की लाश मिलने के बाद हड़कंप मचा है. अब जांच उन रेलवे स्टेशनों पर केंद्रित हो गई है, जहां ट्रेन रात के अंधेरे में देर तक रुकी थी. बिहार के थावे, यूपी के कप्तानगंज, गोरखपुर और गोंडा समेत छह स्टेशनों के CCTV खंगाले जा रहे हैं. पुलिस को शक है कि इन्हीं किसी स्टेशन से ही मौत वाला ये बक्सा ट्रेन में रखा गया हो.
बिहार के छपरा सारण में एक दिनदहाड़े हुई लूट की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है. ज्वेलरी शॉप में बंदूक की नोक पर लगभग 20 लाख रुपये के गहनों की लूट हुई. चोरों ने न केवल दुकानदार बल्कि ग्राहकों को भी बंधक बनाया और फिर बड़ी सहजता से माल पर हाथ साफ कर गए. यह घटना रविवार को सामने आई, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
बिहार के छपरा में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना चार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो गया. भगवान बाजार थाना इलाके में दम घुटने से तीन नाबालिग बच्चों और एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है.
बिहार के छपरा जिले में ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोने से बड़ा हादसा हो गया. भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अम्बिका भवानी मोहल्ले में जहरीली गैस रूम में भरने से दम घुट गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन बच्चे और एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल हैं. घटना में चार अन्य लोगों की हालत सीरियस हो गई, जिन्हें इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर के अपहरण की कोशिश का सारण पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया. पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो का पुलिस ने हाफ इनकाउंटर किया है. अपहरण की साजिश व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता में रची गई थी. दिसंबर महीने में यह सारण पुलिस का तीसरा एनकाउंटर है.
बिहार के छपरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. निजी नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर के अपहरण की कोशिश के महज 24 घंटे के भीतर सारण पुलिस ने इस वारदात में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से दो अपराधियों का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है.
ये कहानी बिहार के सारण की है. यहां एक महिला का उसके पति के दोस्त से अफेयर चल रहा था. पति ने उसे आपत्तिजनक हालत में भी देख लिया था. इसी के साथ महिला ने प्रेमी संग मिलकर साजिश रची और पति की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को रेलवे पटरी पर फेंक दिया और हादसे का रूप देने की कोशिश की गई. पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
MP Police DSP Post Viral: मध्य प्रदेश पुलिस के DSP वीरेंद्र सिंह ने ट्रेन के AC कोच और जनरल डिब्बे के बीच लगे पारदर्शी दरवाजे की तस्वीर शेयर की, जिसमें ताला जड़ा था. पारदर्शी दरवाजे से जनरल डिब्बे में खड़े और नींद में ऊंघते हुए यात्री साफ दिख रहे थे.
बिहार में नई सरकार बनने के बाद से राज्य में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. इसी क्रम में छपरा के विशुनपुरा इलाके में पुलिस ने हत्या और लूट के कई मुकदमे दर्ज एक आरोपी को एनकाउंटर के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया.
बिहार में अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन जारी है. छपरा के विष्णुपुर इलाके में पुलिस ने एक हत्या के आरोपी का एनकाउंटर किया, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है. इस बदमाश पर हत्या और लूट के छह से अधिक केस दर्ज थे. बिहार सरकार के आने के बाद से प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कई बड़े मिशन चलाए गए हैं.
छपरा के विशुनपुरा में सोमवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस लाइन के पास हुए हत्याकांड का मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया. उस पर छह से अधिक लूट और हत्या के मामले दर्ज हैं. फरार आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया.
बिहार के छपरा में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. एक हत्या के आरोपी को आज एनकाउंटर में पकड़ा गया, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई. आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस आरोपी पर हत्या और लूट से जुड़े छह से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं. यह एनकाउंटर बिनपुरा इलाके में हुआ.