बिल गेट्स, अमेरिकी बिजनेस मैग्नेट
विलियम हेनरी गेट्स III (William Henry Gates III) एक अमेरिकी बिजनेस मैग्नेट, सॉफ्टवेयर डेवलपर, निवेशक, लेखक और परोपकारी व्यक्ति हैं. वह अपने दिवंगत बचपन के दोस्त पॉल एलन के साथ माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक हैं (Bill Gates Co-founder of Microsoft). माइक्रोसॉफ्ट में अपने करियर के दौरान, गेट्स ने अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), अध्यक्ष और मुख्य सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट के पदों पर कार्य किया (Chairman, CEO, President and Chief Software Architect of Microsoft). वह 1970 और 1980 के दशक की माइक्रो कंप्यूटर क्रांति के एक प्रमुख उद्यमी थे (Entrepreneur of Microcomputer Revolution).
बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर, 1955 को सिएटल, वाशिंगटन में हुआ था (Bill Gates Birthplace). वह विलियम एच. गेट्स सीनियर और मैरी मैक्सवेल गेट्स के पुत्र हैं (Bill Gates Parents). गेट्स की एक बड़ी बहन क्रिस्टी और एक छोटी बहन लिब्बी है (Bill Gates Sisters). 13 साल की उम्र में, उन्होंने निजी लेकसाइड प्रेप स्कूल में दाखिला लिया, जहां उन्होंने अपना पहला सॉफ्टवेयर प्रोग्राम लिखा. गेट्स ने जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) कंप्यूटर पर अपना पहला कंप्यूटर प्रोग्राम लिखा. 17 साल की उम्र में, गेट्स ने पॉल एलन के साथ ट्रैफ-ओ-डेटा नामक एक उद्यम का गठन किया. वे 1973 में लेकसाइड स्कूल से स्नातक हुए और हार्वर्ड कॉलेज में दाखिला लिया. गेट्स ने दो साल बाद हार्वर्ड छोड़ दिया (Bill Gates Education).
1975 में, उन्होंने और एलन ने अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको में Microsoft की स्थापना की (Microsoft established in 1975). यह दुनिया की सबसे बड़ी पर्सनल कंप्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी बन गई. जून 2008 में, गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट में अपने काम के दायरे को सिमित करके बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill & Melinda Gates Foundation established in 2000) में पूर्णकालिक काम शुरू किया. साल 2000 में, उन्होंने अपनी तत्कालीन पत्नी के साथ इस फाउंडेशन की स्थापना की थी. उन्होंने फरवरी 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया और और सत्या नडेला (Satya Nadela) को कंपनी का सीईओ नियुक्त किया. मार्च 2020 में, गेट्स ने जलवायु परिवर्तन, वैश्विक स्वास्थ्य और विकास, और शिक्षा सहित अपने परोपकारी कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट और बर्कशायर हैथवे में अपने बोर्ड के पदों को छोड़ दिया (Bill Gates Career at Microsoft).
1987 से, गेट्स को फोर्ब्स की दुनिया के सबसे धनी लोगों की सूची में शामिल किया जाता रहा है. उन्होंने 1995 से 2017 तक, 2010 से 2013 को छोड़कर हर साल फोर्ब्स की लिस्ट में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने नाम किया. अक्टूबर 2017 में, उन्हें अमेजॉन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस ने पीछे छोड़ दिया (Bill Gates Net Worth).
गेट्स एक उत्साही पाठक हैं और उन्हें ब्रिज, टेनिस और गोल्फ का भी शौक है. 2016 में, उन्होंने खुलासा किया था कि वह रंगहीन हैं (Bill Gates is Colour-blind).
गेट्स ने 1 जनवरी 1994 को लानई के हवाई द्वीप में मेलिंडा फ्रेंच से शादी की (Bill Gates Wife). बिल और मेलिंडा के तीन बच्चे हैं: जेनिफर, रोरी और फोएबे (Bill Gates Children). 3 मई, 2021 को, गेट्स ने शादी के 27 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया.
बिल गेट्स ने जेफरी एपस्टीन के साथ अपने संबंधों और दो रूसी महिलाओं के साथ पुराने अफेयर को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. उन्होंने स्वीकार किया कि एपस्टीन से मिलना एक बड़ी भूल थी जिसने उनके फाउंडेशन की छवि खराब की.
गेट्स फाउंडेशन ने 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' में बिल गेट्स के कीनोट से यू टर्न ले लिया है. गेट्स की स्पीच को कन्फर्म करने के एक दिन बाद ही उनका नाम वापस ले लिया गया है.
भारत में चल रहे इंडिया एआई समिट में टेक दुनिया के कई दिग्गज आ रहे हैं. लेकिन इस कार्यक्रम में बिल गेट्स की भागीदारी विवादों के घेरे में आ गई है. इस कार्यक्रम में बिल गेट्स के शामिल होने पर राज्यसभा के सांसद ने तीखी आलोचना की है. पहले तो गेट्स के इस कार्यक्रम में आने पर संशय था लेकिन अब गेट्स फाउंडेशन ने कहा है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.
एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद बिल गेट्स आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने सीएम चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की. लेकिन एपस्टीन फाइल्स विवाद के चलते सीएम के बिल गेट्स से मिलने की आलोचना की जा रही है. कांग्रेस ने सलाह दी है कि किसी को भी गेट्स से मिलने से बचना चाहिए.
Bill Gates दुनिया के टॉप अरबपतियों में शामिल हैं और सोमवार को भारत पहुंचे. आंध्र प्रदेश के अमरावती में पहुंचने पर उन्होंने राज्य के सीएम चंद्रबाबू नायडू के साथ मुलाकात की और तमाम मुद्दों पर चर्चा की.
Jeffrey Epstein files में बड़ा खुलासा. एलॉन मस्क और मार्क जकरबर्ग की कथित ‘Wild’ पार्टी की तस्वीर सामने आई है. जानें Epstein controversy, tech giants और वायरल फोटो की पूरी कहानी.
जेफरी एपस्टीन की बातचीत ऐसे समय पर प्रमुख रूसी हस्तियों से हो रही थी, जब अमेरिका और रूस के रिश्ते बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रहे थे, खासतौर पर उस दौर के बाद जब अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस पर हस्तक्षेप का आरोप लगाया था. इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई थी.
एपस्टीन फाइल्स से जुड़े आरोपों पर बिल गेट्स ने चुप्पी तोड़ते हुए अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में सामने आए ईमेल मनगढ़ंत हैं. उन्होंने किसी भी तरह के अनुचित आचरण में शामिल नहीं होने की बात कही है.
मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने जेफरी एपस्टीन फाइलों के लेटेस्ट बैच पर जवाब दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि उनके पूर्व पति और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को रूसी लड़कियों के साथ सेक्स करने के बाद STD (सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज) हो गई थी.
Bill Gates से लकर Elon Musk तक का नाम Epstein File में है. लेकिन क्यों? सिर्फ ये दोनों टेक लीडर्स ही नहीं, बल्कि और भी टेक दिग्गजों का इस फाइल में नाम है.
जेफरी एपस्टीन की नई फाइलों में दावा किया गया है कि बिल गेट्स को रूसी युवतियों से यौन रोग (STD) हुआ था और उन्होंने इसे अपनी पत्नी से छिपाने की कोशिश की थी. बिल गेट्स ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एपस्टीन द्वारा बदनाम करने की साजिश बताया है.
Microsoft Stock Crash: दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के शेयर में अचानक पांच साल की सबसे बड़ी गिरावट आई और गुरुवार को US Market में कारोबार खत्म होने तक ये 10% टूट गया. इससे कंपनी के निवेशकों को एक ही दिन में कई टॉप अरबपतियों की नेटवर्थ से ज्यादा का नुकसान हो गया.
अमेरिकी फाइनेंशियर जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों की आंशिक रिलीज ने विवाद पैदा कर दिया है. अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने एपस्टीन फाइल्स से जुड़े हजारों पेज जारी किए हैं. इनमें कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों के नाम और फोटोज शामिल हैं, जिनमें बिल क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रंप, माइकल जैक्सन, एलन मस्क और बिल गेट्स जैसे नाम हैं.
अमेरिका के हाउस डेमोक्रेट्स ने जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी 68 नई तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें उसके कई अमीर और प्रभावशाली लोगों से संबंध सामने आते हैं, हालांकि साफ किया गया है कि इनमें दिख रहे किसी भी व्यक्ति पर अपराध का आरोप नहीं लगाया जा रहा है. इन तस्वीरों में बिल गेट्स, वुडी एलन, सर्गेई ब्रिन, नोम चॉम्स्की, स्टीव बैनन और डेविड ब्रूक्स जैसे नाम शामिल हैं.
अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के डेमोक्रेट्स ने दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की संपत्ति से 68 नई तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स, गूगल के सर्गेई ब्रिन, नोम चॉम्स्की और पूर्व ट्रंप सलाहकार स्टीव बैनन समेत कई प्रभावशाली लोग नजर आ रहे हैं.
Billionaires Networth Fall: साल 2025 में जहां कुछ रईसों की संपत्ति में जोरदार उछाल आया, तो दुनिया के कई अमीरों को तगड़ा झटका लगा है. इसमें भारतीय अरबपति शिव नादर और अजीम प्रेमजी भी शामिल हैं.
शो के प्रोमो वीडियो में स्मृति ईरानी और बिल गेट्स को वीडियो कॉल पर बात करते देखा जा सकता है. प्रोमो में स्मृति ईरानी, अपने पॉपुलर किरदार तुलसी के रूप में बैठी हैं. वो अपने लैपटॉप पर बिल गेट्स के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रही हैं.
टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में बिल गेट्स की स्पेशल अपीयरेंस ने जबरदस्त बज क्रिएट किया है. इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय सितारे जैसे पामेला एंडरसन, विल स्मिथ, एड शिरीन, जैकी चैन और गॉर्डन रामसे ने इंडियन टीवी शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.
अभिनेत्री से राजनेता बनी स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अमेरिकी बिजनेस मैग्नेट बिल गेट्स कैमियो करने वाले हैं.
स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बिल गेट्स गेस्ट कैमियो करेंगे. दो एपिसोड में गेट्स नजर आने वाले हैं. स्मृति और गेट्स के बीच वीडियो कॉल के जरिये बात होगी. इसका मकसद है गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सेहत व जागरूकता पर ध्यान दिलाना.
World's Billionaires List Update: अमीरों की लिस्ट में ताजा बदलाव देखें, तो लंबे समय तक दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में अपना कब्जा जमाए रहे 94 साल के दिग्गज अरबपति Warीen Buffett इससे बाहर हो गए हैं.