scorecardresearch
 
Advertisement
करियर

कमाई के लिए इन लोगों ने छोड़ दी पढ़ाई! अब हैं दुनिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन

(Photo : PTI)
  • 1/6

सब कहते हैं कि जब तक पढ़ाई नहीं करोगे तब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगेगी लेकिन आज के जमाने में यह बिल्कुल उल्टा हो गया है. यह सोच आज के दौर में ही नहीं बल्कि कई सालों पुरानी हो गई है. उनकी सफलता में उनकी पढ़ाई ने नहीं बल्कि उनकी नॉलेज और स्किल ने उन्हें सबसे टॉप पर बैठा दिया है. अपने मेहनत और स्किल से उन्होंने  साम्राज्य खड़ा कर दिया है. इस लिस्ट में स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, गौतम अडाणी और बिल गेट्स समेत कई बड़े नाम शामिल हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में. 
 

(Photo : Gettyimages)
  • 2/6

एप्पल के को-फाउंडर दिवंगत स्टीव जॉब्स ड्रॉपआउट्स में से एक थे. उन्हें इंजीनियरिंग और कंप्यूटर से बहुत लगाव था जिसके लिए उन्होंने पोर्टलैंट के रीड कॉलेज में एडमिशन तो लिया लेकिन पहले ही सेमेस्टर में पढ़ाई छोड़ दी. इसके बाद से उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए वीडियो गेम की कंपनी में काम करने लगे. 
 

(Photo : Reuters)
  • 3/6

दुनिया को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए फेसबुक जैसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देने वाले मार्क जुकरबर्ग ने भी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. मजे की बात है कि उन्होंने पढ़ाई फेसबुक को बनाने के लिए छोड़ी थी. मार्क जुकबरबर्ग हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन 2005 में उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी.
 

Advertisement
(Photo :Gettyimages)
  • 4/6

बिजनेस के लिए पढ़ाई छोड़ने वाले की लिस्ट में बिल गेट्स का नाम भी शामिल हैं. उन्होंने हार्वर्ड में सेंकड ईयर की पढ़ाई के बाद कॉलेज छोड़ दिया. उन्होंने अपनी कंपनी पर ध्यान देने के लिए पढ़ाई छोड़ी थी. इसके बाद उन्होंने 1975 में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की. 
 

(Photo :PTI)
  • 5/6

इस लिस्ट में भारत के दिग्गज अरबपति गौतम अडाणी भी शामिल हैं. अहमदाबाद में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने गुजरात यूनिवर्सिटी में बी.काम करने के लिए एडमिशन लिया लेकिन ग्रेजुएशन के दूसरे साल में ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी. 
 

(Photo: AFP)
  • 6/6

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और स्क्वायर के को- फाउंडर जैक डॉर्सी ने भी एक बार नहीं बल्कि दो बार कॉलेज छोड़ा है. उन्होंने पहले न्यूयॉर्क में नौकरी के लिए यूनिवर्सिटी छोड़ दी थी और फिर ग्रेजुएशन की पढ़ाई से कुछ टाइम पहले भी पढ़ाई छोड़ दी थी. 
 

Advertisement
Advertisement