scorecardresearch
 

एपस्टीन फाइल्स विवाद के बीच बिल गेट्स का आंध्र प्रदेश दौरा, सोशल मीडिया पर विरोध

एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद बिल गेट्स आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने सीएम चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की. लेकिन एपस्टीन फाइल्स विवाद के चलते सीएम के बिल गेट्स से मिलने की आलोचना की जा रही है. कांग्रेस ने सलाह दी है कि किसी को भी गेट्स से मिलने से बचना चाहिए.

Advertisement
X
बिल गेट्स के आंध्र प्रदेश दौरे पर विवाद हो रहा है. (Photo: X/Chandrababu Naidu)
बिल गेट्स के आंध्र प्रदेश दौरे पर विवाद हो रहा है. (Photo: X/Chandrababu Naidu)

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद से चर्चा में हैं. इस बीच वो सोमवार को आंध्र प्रदेश पहुंचे, जहां उन्होंने अमरावती में राज्य सचिवालय में सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की. लेकिन विवादों के बीच गेट्स का आंध्र प्रदेश दौरा कई लोगों को पसंद नहीं आया और वो इसकी निंदा कर रहे हैं.

आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश और अन्य अधिकारियों ने बिल गेट्स का गन्नवरम एयरपोर्ट पर स्वागत किया. वहीं, मुख्यमंत्री नायडू ने सोशल मीडिया पर उनके स्वागत में नोट लिखा. सचिवालय में हुई बैठक में गेट्स फाउंडेशन और आंध्र प्रदेश सरकार के बीच सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा हुई.

गेट्स का ये दौरा नई दिल्ली में 'AI इम्पैक्ट समिट 2026' में भागीदारी से ठीक पहले हुआ है. इस दौरान सीएम नायडू ने बिल गेट्स के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी बेस्ड गवर्नेंस जैसे मामलों पर बात की. इस दौरान राज्य के महत्वाकांक्षी "स्वर्ण आंध्र विजन 2047" का रोडमैप भी पेश किया गया. 

सीएम नायडू ने किया गेट्स संग 1997 की मुलाकात का जिक्र

चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गेट्स के साथ 1997 की अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया. उन्होंने लिखा, 'उस समय टेक्नोलॉजी ईको सिस्टम बनाने के बारे में एक बातचीत के रूप में जो शुरू हुआ था, वो अब नवाचार का इस्तेमाल करके शासन को बदलने और बड़े पैमाने पर लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के एक बड़े मिशन में डेवलप हो गया है.'

Advertisement

'बिल गेट्स एक पीडीएफ...'

बिल गेट्स के आंध्र प्रदेश दौरे ने एक नई बहस शुरू कर दी है. एपस्टीन फाइल्स में नाम होने के बावजूद गेट्स को मिले स्वागत की कई लोगों ने आलोचना की. वीणा जैन ने X पर लिखा, 'डिप्टी सीएम पवन कल्याण और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बिल गेट्स पीडीएफ का स्वागत करते हुए. वो एक पीडोफाइल (बाल यौन शोषणकर्ता) है, एपस्टीन फाइलों में कई बार तस्वीरों के साथ उसका नाम सामने आया है.'

वीणा जैन ने आगे लिखा, 'वो (गेट्स) भारत को अपने प्रोडक्टस् के परीक्षण के लिए लैब के रूप में इस्तेमाल करता है और गरीब भारतीयों को एक्सपेरिमेंट्स के लिए चूहों की तरह इस्तेमाल करता है. ये सब जानने के बाद तो उससे मिलना भी टाल देना चाहिए. लेकिन यहां, वो न सिर्फ उसका स्वागत कर रहे हैं, बल्कि उसके घिनौने कामों के लिए सरकारी संसाधन भी मुहैया करा रहे हैं. वो जनता को जिस नैतिकता और सदाचार का उपदेश देते हैं, वो कहां है?'

यह भी पढ़ें: Bill Gates In India: अमरावती पहुंचे अरबपति बिल गेट्स, ऐसे हुआ जोरदार स्वागत, देखें Photos

अनूप धोटे ने दी गेट्स से न मिलने की सलाह

मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रभारी अनूप धोटे ने भी X पर पोस्ट करते हुए नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा, 'उनका (गेट्स का) नाम फोटो के साथ एपस्टीन फाइल्स में कई बार आया है. ये सब जानने के बाद, किसी को भी उनसे मिलने से बचना चाहिए.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement