scorecardresearch
 

बर्थडे आने पर वॉट्सऐप भेजेगा अलर्ट, कब से मिलेगा ये फीचर?

वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स आने वाले बर्थडे का नोटिफिकेशन्स रिसीव कर सकेंगे. बहुत से लोग बर्थडे की शुभकामनाएं देने के लिए वॉट्सऐप का ही यूज करते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
WhatsApp पर दिखाई देंगे अपकमिंग बर्थडे. (Photo: Unsplash)
WhatsApp पर दिखाई देंगे अपकमिंग बर्थडे. (Photo: Unsplash)

वॉट्सऐप ने अब नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से सभी को अपकमिंग बर्थडे नोटिफिकेशन्स रिसीव होंगे. इसमें सिर्फ कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल यूजर्स के आने वाले बर्थडे दिखाई देंगे. इस फीचर की जानकारी Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट में दी है. 

रिपोर्ट में बताया है कि वॉट्सऐप ने पहले ही एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.24.12.25 अपडेट में एक ऐसा फीचर पेश किया था, जिसमें कुछ यूजर्स से उनका जन्म का वर्ष एंटर करने को कहा है. 

कंपनी ने यह कदम रेगुलेटरी नियमों का पालन करने के लिए उठाया. अमेरिका के कई राज्यों में ऐसे कानून लागू किए गए हैं, जिनके तहत ऑनलाइन सेवाओं को अपने यूजर्स की आयु कंफर्म करना जरूरी है. 

WhatsApp ने कुछ यूजर्स से उनकी जन्मतिथि से जुड़ी जानकारी लेना शुरू किया. कंपनी ने बताया है कि यह जानकारी अन्य यूजर्स को दिखाई नहीं देती. एक बार जन्म वर्ष दर्ज करने के बाद इसे बदला भी नहीं जा सकता. शुरुआत में इस डेटा का इस्तेमाल सिर्फ कानूनी नियमों का पालन करने के लिए किया था. 

वॉट्सऐप अब बर्थडे रिमाइंडर भेजेगा 

Advertisement

वॉट्सऐप अब इस जानकारी का इस्तेमाल करके एक नए फीचर की तैयारी कर रहा है. Android Beta 2.26.27.3 अपडेट में कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को उनके कॉन्टैक्ट्स के जन्मदिन को लेकर अलर्ट देगा. 

Wabetainfo का पोस्ट 

वॉट्सऐप का बर्थडे सेक्शन कैसे काम करेगा? 

वॉट्सऐप एक अलग सेक्शन पर काम कर रहा है, जिसका नाम बर्थडे हो सकता है. बर्थडे सेक्शन में यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट्स के आने वाले जन्मदिन देख सकेंगे.  जब किसी कॉन्टैक्ट का जन्मदिन होगा, तो WhatsApp ऐप के अंदर नोटिफिकेशन भेजकर यूजर को इसकी जानकारी देगा. 

वॉट्सऐप के अपकमिंग फीचर के बड़े फायदे देखने को मिलेंगे. अलग से कैलेंडर ऐप इस्तेमाल करने या जन्मदिन याद रखने की जरूरत नहीं होगी. बहुत से लोग बर्थडे की शुभकामनाएं वॉट्सऐप के जरिए ही भेजते हैं. इसलिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है. 

वॉट्सऐप बर्थडे रिमाइंडर कैसे काम करेगा? 

वॉट्सऐप पर बर्थडे रिमाइंडर तभी नजर आएगा, जब कोई कॉन्टैक्ट अपनी जन्मतिथि वॉट्सऐप के साथ शेयर करेंगे. वॉट्सऐप ने अभी सभी देशों में जन्मतिथि पूछने का काम शुरू नहीं किया है. ऐसे में अगर किसी यूजर ने अपनी जन्मतिथि दर्ज नहीं की है, तो WhatsApp के पास उसका डेटा नहीं होगा और किसी तरह का रिमाइंडर भी नहीं देगा. 

Advertisement

वॉट्सऐप का बर्थडे रिमाइंडर फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. आने वाले दिनों में जब इस फीचर को पेश किया जाएगा, तो प्राइवेसी के लिए भी ऑप्शन होगा. इसकी मदद से यूजर्स चुनिंदा लोगों से अपने बर्थडे को छिपा सकेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement