scorecardresearch
 

बाथरूम में साइलेंट किलर, कब जानलेवा बन जाता है पानी गर्म करने वाला गीजर

सर्दियों में अधिकतर घरों में पानी गर्म होता है. बहुत से लोग पानी गर्म करने के लिए गीजर का इस्तेमाल करते हैं. गीजर कई बार ब्लास्ट भी हो जाता है, जिसकी वजह से कई लोगों की जान तक जा चुकी है.

Advertisement
X
गीजर फटने की वजह से कई बड़े हादसे हुए हैं. (Photo: Representational )
गीजर फटने की वजह से कई बड़े हादसे हुए हैं. (Photo: Representational )

सर्दियों में अधिकतर घरों के अंदर लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए गीजर या फिर इमर्शन रोड का इस्तेमाल करते हैं. मार्केट में वॉटर हीटर यानी गीजर के कई विकल्प हैं, जिसमें इंस्टैंट और टैंक स्टोर के ऑप्शन हैं. साथ ही इसमें गैस और इलेक्ट्रिक के भी ऑप्शन मिलते हैं. 

गीजर जहां सुविधाजनक हैं, वहीं इनके कुछ खतरे भी हैं. यह आपके बाथरूम का साइलेंट किलर भी बन जाता है. बीते कुछ साल की रिपोर्ट पर गौर करें तो गीजर की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है. इसमें स्टूडेंट, आदमी और महिला तक का नाम शामिल है. 

अब सवाल आता है कि गीजर फटता क्यों है? 

आमतौर पर गीजर ऑटो कट फीचर के साथ आते हैं, जिसका मतलब है कि गीजर के अंदर जितना भी पानी है, वे एक सेट टेम्प्रेचर तक गर्म होता है, उसके बाद गीजर का सिस्टम बिजली ऑफ कर देता है.

यह भी पढ़ें: 14 साल में सबसे कमजोर तीसरी तिमाही, आखिर क्यों घट रही दुनिया भर में स्मार्टफोन की सप्लाई?  

अब जिन गीजर में ऑटो कट नहीं होता है या फिर खराब हो जाता है. इसके बाद वे लोग पूरे-पूरे दिन गीजर में पावर ऑन छोड़ देते हैं. ऐसे घरों के गीजर में तेज ब्लास्ट हो जाता है और कई लोगों तक की जान तक जा चुकी है. 

Advertisement

गीजर फटने की 5 बड़ी वजह 

  • थर्मोस्ट्रेट खराब होनाः ऑटो कट खराब होने की वजह से गीजर के अंदर मौजूद बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है. इसके बाद टैंक में ब्लास्ट हो जाता है. 
  • प्रेशर रिलीफ वाल्व खराब या जामः गीजर के अंदर प्रेशर रिलीफ वाल्व होते हैं, जो गीजर को तेज प्रेशर के दौरान फटने से बचाते हैं. अगर ये वाल्व खराब हो जाते हैं या फिर जाम हो जाते हैं, तो ऐसी कंडिशन में गीजर फट सकता है. 
  • गलत इंस्टॉलेशन भी वजह : कई बार गीजर की गलत इंस्टॉलेशन भी उसके फटने की वजह बन जाते हैं. इसलिए जरूरी है कि सही मैकेनिक या कंपनी के मैकेनिक से ही इंस्टॉलेशन करानी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: ₹8,999 में 5G फोन, 7000mAh बैटरी वाला भी मौजूद, Flipkart Sale में Ai+ स्मार्टफोन्स हुए सस्ते

गीजर की रेगुलर सर्विसिंग

वॉटर हीटर की रेगुलर सर्विसिंग करानी चाहिए. रेगुलर सर्विसिंग की वजह से गीजर कई साल तक काम करता रहेगा. इससे आपको खराब सेंसर, वायर आदि का समय रहते पता चलेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement