scorecardresearch
 

6 साल बाद Vivo S सीरीज कर रही कमबैक, भारत में इस दिन लॉन्चिंग

Vivo S2 का टीजर और लॉन्च डेट का खुलासा हो चुका है, जिसमें कंपनी ने बताया है कि यह भारत में 6 अगस्त की दोपहर को लॉन्च होगा. Vivo S सीरीज का भारत में कमबैक पूरे 6 साल के बाद हो रहा है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
Vivo S2  भारत में 6 अगस्त को लॉन्च होगा. (Photo: Vivo)
Vivo S2 भारत में 6 अगस्त को लॉन्च होगा. (Photo: Vivo)

Vivo भारत में एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसका नाम Vivo S2 होगा. इसकी जानकारी खुद कंपनी ने शेयर की है. कंपनी ने इससे पहले Vivo S1 को साल 2019 में लॉन्च किया था और अब कंपनी 6 साल बाद अपनी S सीरीज का दूसरा हैंडसेट लेकर आ रही है. 

Vivo S2 को ऑफिशियल टीजर जारी हो चुका है, जिसमें कंपनी ने बताया है कि यह हैंडसेट भारत में 6 अगस्त को दस्तक देगा, जो दोपहर को 12 बजे होगी. 

टीजर पोस्टर से डिजाइन, कैमरा और कर्व्ड डिस्प्ले पैनल का पता चलता है. कंपनी ने पोस्ट में लिखा है कि Vivo S2 माय न्यू स्टोरी और नीचे 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. ऑफिशियल लॉन्चिंग के साथ ही डिस्प्ले साइज का खुलासा किया जाएगा. 

Vivo S2 का टारगेट 

Vivo S2 सीरीज की मदद से कंपनी का सीधा फोकस Gen-Z और मिलिनियल को टारगेट करना है. इसके लिए कंपनी ने एस्थेटिक डिजाइन और डेली यूज को आसान बनाने वाले फीचर्स दिए हैं. 

Vivo S2 में कैमरा पर भी फोकस 

Vivo S2 सीरीज के लिए कंपनी का फोकस सिर्फ दो चीजों पर है, पहला डिजाइन और दूसरा कैमरा एक्सपीरियंस. तेजी से बदलते इस दौर में लोगों को बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देने की कोशिश की है. साथ ही यह डेली यूज में भी बेहतर साबित हो सकता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Flipkart फ्रीडम सेल का बड़ा धमाका! स्मार्टफोन पर मिलेगा भारी डिस्काउंट

Vivo S2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप 

Vivo S2 में बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. यह कैमरा सेटअप कई कमाल के AI फीचर्स के साथ दस्तक दे सकता है. आजकल फोटो और वीडियो सिर्फ मेमोरी स्टोर करने का तरीका नहीं है बल्कि बहुत से लोग यूट्यूब आदि के लिए कॉन्टेंट तैयार कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन का अगला ट्रेंड बनेगा 'पासपोर्ट' डिजाइन, पहले सैमसंग और अब ऐपल कर रहा तैयारी

Vivo S2 में मिलेगा कर्व्ड AMOLED पैनल 

वीवो के ऑफिशियल टीजर से पता चलता है कि Vivo S2 में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले पैनल का यूज किया जाएगा. साथ ही कैमरा मॉडयूल केसाथ रिंग लाइटिंग दी जाएगी और इसके अंदर प्रीमियम कलर देखने को मिलेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement