चीनी स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने भारत में अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Realme P4 Lite को लॉन्च किया है, जो कम बजट में बड़ी बैटरी के साथ आता है. ये फोन अगले महीने सेल पर आएगा. इसे आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे. फिलहाल ये फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है.
ये फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है. Realme P4 Lite में 6300mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. ये फोन 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Realme P4 Lite का बेस वेरिएंट 9,999 रुपये में आता है. इसमें आपको 4GB और 64GB स्टोरेज मिलेगा. वहीं 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है. फोन पर 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिलेगा.
सभी ऑफर्स के बाद फोन के वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है. इसे 24 फरवरी से खरीदा जा सकेगा. ये फ्लिपकार्ट के साथ रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा. फोन तीन कलर ऑप्शन- बीच गोल्ड, ओब्सीडियन ब्लैक और सी ब्लू में मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Realme 16 Pro+ 5G Review: 200MP कैमरे वाला स्टाइलिश फोन, परफॉर्मेंस में मार पाएगा बाजी?
Realme P4 Lite डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है. फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है. इसमें 6.74-inch का HD+ डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 563 Nits की है.
स्मार्टफोन Unisoc T7250 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलेगा. रियलमी का ये फोन IP54 रेटिंग के साथ आएगा. फोन में 13MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 5MP का कैमरा दिया है.
यह भी पढ़ें: Realme ने लॉन्च किया 8,000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेंगे कई पावरफुल फीचर्स
Realme P4 Lite को पावर देने के लिए 6300mAh की बैटरी दी गई है. फोन 15W की चार्जिंग सपोर्ट करता है. इसमें ब्लूटूथ 5.2, 4G LTE और दूसरे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं. फोन का वजन लगभग 210 ग्राम है. सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.