scorecardresearch
 

फोन आए और कहें ‘आपको डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है’… PM मोदी ने बताया कैसे साइबर ठगों से बचें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में एक बार फिर से डिजिटल अरेस्ट नाम के साइबर स्कैम से सतर्क रहने को कहा है. उन्होंने बताया है कि कैसे बुजुर्ग, व्यापारी और आम लोगों को इस स्कैम में शिकार बनाया जा रहा है. इसमें उन्होंने सतर्क रहने को कहा है. साथ ही उन्होंने KYC को लेकर भी जानकारी दी है और फेक KYC से सतर्क रहने को कहा.

Advertisement
X
साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट कर बैंक खाता खाली कर देते हैं. (Photo: Unsplash.com)
साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट कर बैंक खाता खाली कर देते हैं. (Photo: Unsplash.com)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में रविवार को देश को संबोधित किया है. AI इम्पैक्ट समिट से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक को लेकर बात की. उन्होंने भारतीय नागरियों को साइबर ठगों से बचाने के लिए दोबारा डिजिटल अरेस्ट स्कैम से सावधान रहने को कहा है. 

पीएम मोदी ने कहा है कि साइबर ठग बुजुर्ग, व्यापारी और अन्य लोगों को कॉल करते हैं. इसके बाद उनका बैंक खाता खाली कर देते हैं, जिसकी वजह से आम लोगों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया है कि कई केस में डिजिटल अरेस्ट में बुजुर्ग विक्टिम की पूरी जिंदगी की कमाई उड़ा लेते हैं. ऐसे में लोगों से सावधान रहना है. 

डिजिटल अरेस्ट क्या होता है? 

डिजिटल अरेस्ट में साइबर क्रिमिनल्स अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को पुलिस, CBI, नार्कोटिक ऑफिसर आदि बताते हैं. इसके बाद वे किसी को कॉल करते है और उसपर गंभीर आरोप लगाते हैं और अरेस्ट करने की फर्जी धमकी देते हैं. बहुत से लोग पुलिस, CBI या अन्य सरकारी एजेंसी का नाम सुनकर घबरा जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: 83 साल के रिटायर्ड नेवी ऑफिसर से ठगी, डिजिटल अरेस्ट करके साइबर ठगों ने ऐंठे 42.50 लाख रुपये

Advertisement

इसके बाद साइबर क्रिमिनल्स जांच के नाम पर दूसरे शहर आने को कहते हैं. अगर विक्टिम दूसरे शहर पहुंचने में असर्मथता दिखाता है तो उसे ऑनलाइन चांज में शामिल होने को कहते हैं. इस दौरान विक्टिम को सलाह दी जाती है कि वह किसी अन्य शख्स को इसके बारे में ना बताएं. यही डिजिटल अरेस्ट है. 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- साइबर ठगों से सतर्क रहें 

प्रधानमंत्री ने कहा कि साइबर ठगों से हमको सतर्क रहना है और उनके झांसे में नहीं आना है. साथ ही इस मामले में किसी के साथ भी बैंक डिटेल्स या OTP आदि को शेयर ना करें. इसके लिए तुरंत अपने परिवार, दोस्त और रिश्तेदार की मदद लें. इसमें पुलिस की भी मदद ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: WhatsApp कॉल, फर्जी वारंट और डिजिटल अरेस्ट... 100 करोड़ की ठगी की साजिश बेनकाब

KYC अपडेट पर भी दी जानकारी 

प्रधानमंत्री ने KYC अपडेट या Re KYC अपडेट करने का कॉल बैंक से आता है. तो प्रधानमंत्री ने कहा कि इसमें झुंझलाने की जरूरत नहीं है. यह आपकी सहूलियत के लिए है ताकि आपका बैंक अकाउंट सुरक्षित रहें. इसमें अभी साइबर ठग से सावधान रहना है और KYC या Re KYC सिर्फ बैंक शाखा, ऑथराइज्ड ऐप या ऑथराइज्ड ऐप के जरिए ही कराएं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement