scorecardresearch
 

9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा! OnePlus 16 में गेमर्स के लिए बड़ा धमाका

OnePlus 16 में 9000mAh की बड़ी बैटरी, 200MP कैमरा और 185Hz तक रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलने की जानकारी सामने आई है. गेमर्स के लिए इसमें खास असिस्टेंट भी मिल सकता है. जानिए इस फोन के संभावित फीचर्स, कैमरा, बैटरी, चार्जिंग और भारत में लॉन्च से जुड़ी पूरी डिटेल.

Advertisement
X
9000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले के साथ गेमिंग का नया अंदाज!
9000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले के साथ गेमिंग का नया अंदाज!

स्मार्टफोन पर गेम खेलने के शौकीन हैं और बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान रहते हैं? तो OnePlus का नया फ्लैगशिप फोन आपके लिए खास हो सकता है. कंपनी आज यानी 12 अक्टूबर को चीन में OnePlus 16 लॉन्च होने जा रहा है.

इस फोन में 9000mAh की बड़ी बैटरी, 200MP का कैमरा और 185Hz तक रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलने वाली है. इतना ही नहीं, कंपनी ने गेमर्स के लिए भी खास तैयारी की है. आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है.

गेमिंग के लिए मिलेगा खास असिस्टेंट

OnePlus 16 की सबसे बड़ी खासियत इसका गेमिंग असिस्टेंट है. कंपनी ने इसमें ऐसे फीचर्स दिए हैं, जो गेम खेलने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करेंगे. इसमें शूटिंग गेम्स के विजुअल्स बेहतर करने, वॉयस चैट के दौरान बैकग्राउंड का शोर कम करने.

गेम खेलते समय खास लाइटिंग इफेक्ट देने जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा फोन में इन-गेम कैमरा भी दिया जाएगा. यानी कंपनी का फोकस सिर्फ फोन की स्पीड पर नहीं, बल्कि गेमिंग के पूरे एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और कीमत 17 हजार रुपये

9000mAh की बैटरी, चार्जिंग की टेंशन कम?

बैटरी की बात करें तो OnePlus 16 में 9000mAh की Glacier Battery मिलेगी. यह OnePlus 15 की 7300mAh बैटरी से काफी बड़ी है. फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की जानकारी है. बड़ी बैटरी के चलते फोन को बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम हो सकती है. असली बैटरी बैकअप इस्तेमाल पर निर्भर करेगा.

185Hz डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

फोन में 6.78 इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिलने की जानकारी है. यह नार्मल इस्तेमाल में 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी, जबकि गेम्स में यह 185Hz तक जा सकेगी. इससे गेमिंग के दौरान स्क्रीन पर मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिख सकता है. फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है.

यह भी पढ़ें: OnePlus N6x भारत में लॉन्च, मिलेगी 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, इतनी है कीमत

200MP कैमरा से होगी फोटोग्राफी

कैमरे के मामले में भी OnePlus 16 काफी दमदार नजर आ रहा है. इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की जानकारी है.

Advertisement

कितनी होगी कीमत?

वनप्लस ने फोन की आधिकारिक कीमत का ऐलान नहीं किया है. रिपोर्ट्स और लीक के मुताबिक, इसके बेस वेरिएंट की कीमत करीब 72,000 रुपये हो सकती है. फिलहाल यह कीमत अनुमानित है. फोन को चीन में लॉन्च किया जा रहा है, जबकि भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement