scorecardresearch
 

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक! अभिजीत दीपके का बड़ा दावा

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने बड़ा दावा किया है और बताया है कि उनका पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी पॉपुलैरिटी के बीच कुछ समय के लिए हटा लिया गया था. कॉकरोच जनता पार्टी का X प्लेटफॉर्म पर मौजूद अकाउंट भी बंद किया जा चुका है, जबकि फाउंडर ने दूसरा अकाउंट क्रिएट किया.

Advertisement
X
कॉकरोच जनता पार्टी का पहले X प्लेटफॉर्म पर एक अकाउंट बंद हो चुका है. (File Photo)
कॉकरोच जनता पार्टी का पहले X प्लेटफॉर्म पर एक अकाउंट बंद हो चुका है. (File Photo)

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट्स के खिलाफ नई कार्रवाई का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि उनका पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है, जबकि  पार्टी का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी पॉपुलैरिटी के बीच कुछ समय के लिए हटा लिया गया था. हालांकि कुछ समय के बाद उसे फिर से शुरू कर दिया गया. इसकी जानकारी दीपके ने खुद X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम ट्विटर) पर पोस्ट करके दी है. 

दीपके ने दावा किया कि उनका पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक लिया गया था और वह उसको एक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे.  दीपके ने स्क्रीनशॉट्स शेयर करके बताया है कि मेटा की रिकवरी प्रक्रिया के जरिए उन्होंने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट को कई बार वापस पाने की कोशिश की मगर वे हर बार असफल रहे. 

कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट इस समय वायरल है. इंस्टाग्राम के अकाउंट ने शुरू होने के बाद कुछ दिन के अंदर करोंड़ों की संख्या में फॉलोअर्स हासिल कर लिए. यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलोअर्स की संख्या में पीछे कर चुका है. 

अभिजीत दीपके का पोस्ट 

शनिवार के दिन यानी अकाउंट शुरू होने के छठे दिन कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 2.17 करोड़ के पार कर चुकी है. इस अकाउंट ने चौथे दिन में ही फॉलोअर्स की संख्या में भाजपा और कांग्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट को पछाड़ दिया था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 5 दिन में 1.87 करोड़ फॉलोअर्स! इंस्टाग्राम पर वायरल हुई कॉकरोच जनता पार्टी

कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट ने अभी तक सिर्फ 75 पोस्ट किए हैं और फॉलोअर्स की संख्या 2.17 करोड़ के पार हो चुकी है. दीपके के कई वीडियो पर लाखों में व्यूज हैं. यहां तक कि जिन पोस्ट को इस अकाउंट रिपोस्ट किया है उनपर भी लाखों में व्यूज हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement