scorecardresearch
 

साइबर ठगी का नया पैंतरा, स्मार्टफोन हुआ गर्म और फिर बैंक खाता हो गया खाली

मुंबई से साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाले केस सामने आया है, जहां एक शख्स फेसबुक पर महिलाओं की फोटो देख रहा था. इसके बाद ये गलती उसको काफी भारी पड़ गई और बैंक खाते से 70 हजार रुपये कट गए. इस दौरान उसके फोन ने वॉर्निंग भी दी, लेकिन शख्स ने नजर अंदाज किया.

Advertisement
X
स्मार्टफोन गर्म होना मोबाइल हैकिंग के साइन हैं. (File Photo: Unsplash)
स्मार्टफोन गर्म होना मोबाइल हैकिंग के साइन हैं. (File Photo: Unsplash)

साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला केस सामने आया है, जहां 32 साल के शख्स को बड़ी ही चालाकी के साथ साइबर ठगों ने शिकार बनाया है. आखिर में उनके बैंक खाते से कई हजार रुपये उड़ा लिए हैं. 

पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि स्मार्टफोन यूजर्स ने फेसबुक ओपन किया और वहां महिलाओं की कुछ फोटोज देखीं. आखिर में वे साइबर ठगी के शिकार हो गए. आइए जानते हैं कैसे. 

मुंबई पुलिस ने सोमवार को बताया है कि शख्स ने स्मार्टफोन पर खतरनाक लिंक के साथ अटैच फोटो पर क्लिक किया है, आखिर में बाद उनके बैंक खाते से 70 हजार रुपये उड़ा लिए गए हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

पुलिस ने बताया है कि विक्टिम एक दिन स्मार्टफोन पर फेसबुक चला रहे थे, तभी वे फेसबुक पर मौजूद कुछ फोटोज देखने लगे, जिसमें महिलाओं की फोटो शामिल थीं. जैसे ही उन्होंने उन इमेज पर क्लिक किया तो कुछ देर बाद उनका स्मार्टफोन ओवरहीट होने लगा. फोन का एक्सेस हैकर्स के हाथ में पहुंच गया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: साइबर ठगी का मायाजाल, दुबई से भारतीयों को किया डिजिटल अरेस्ट और बैंक खाते खाली

बैंक खाते से टोटल 70 हजार रुपये उड़ा लिए

कुछ समय के बाद उनके बैंक खाते से अनऑथराइज्ड ऑनलाइन ट्रांजैक्शन शुरू हो गए और उनका बैंक खाता खाली होने लगा. उनके बैंक खाते से टोटल 70 हजार रुपये उड़ा लिए गए हैं. शख्स ने साइबर ठगी की कंप्लेंट दर्ज कराई. अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. 

स्मार्टफोन हैकिंग के दौरान पहचानें ये साइन 

  • बैटरी तेजी से खत्म होना. 
  • स्मार्टफोन का ओवरहीट होना. 
  • डेटा की खपत अचानक बढ़ जाती है. 
  • स्मार्टफोन में अनजान ऐप्स दिखाई दें. 
  • फोन पर बार-बार पॉप-अप विज्ञापन आना. 
  • स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस एकदम से स्लो हो जाए. 
  • कैमरा या माइक्रोफोन इंडिकेटर अपने आप ऑन हो जाएं. 

फोन हैकिंग हुआ तो बचाव के लिए क्या करें? 

स्मार्टफोन अचानक से अगर कोई हैक कर लेता है तो ऐसे परिस्थिति में बचाव के लिए क्या करना चाहिए. ऐसे में स्थिति में स्मार्टफोन का इंटरनेट और वाईफाई आदि बंद कर दें. फोन को फ्लाइट मोड पर भी डाल सकते हैं. तुरंत फोन से बैंकिंग ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें और बैंक खाते और कार्ड फ्रीज करा दें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement