फेसबुक
फेसबुक इंक. और फेसबुक डॉट कॉम इंक (Facebook, Inc., Facebook.com Inc), जो अब मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक (Meta Platforms, Inc) के नाम से जाना जाता है, एक अमेरिकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी ग्रुप है. इसका मुख्यालय मेनलो पार्क, कैलिफोर्निया में स्थित है (Headquarter of Facebook). फेसबुक 2004 में अस्तित्व में आया. इसके को-फाउंडर और सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) हैं (Founder and Foundation of Facebook). यह कंपनी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की पैरेन्ट कंपनी है. मेटा दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक है. यह Google, Amazon, Apple और Microsoft के साथ-साथ पांच बड़ी अमेरिकी इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक है.
मेटा के अंतर्गत Facebook, Messenger, Facebook Watch और Facebook Portal शामिल हैं. इस कंपनी के तहत ओकुलस (Oculus), गिफी, मैपिलरी, कस्टोमर का भी अधिग्रहण हुआ है (Other Company of Meta). साथ ही, जियो प्लेटफॉर्म्स में इसकी 9.99% हिस्सेदारी है (Facebook stake in Jio Platforms).
फेसबुक ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ 1 जनवरी 2012 को जारी किया. आईपीओ के बाद, जकरबर्ग का फेसबुक में 22% की हिस्सेदारी है और 57% वोटिंग शेयरों के मालिक हैं (IPO of Facebook).
इस दौरान Facebook, Inc./Meta ने कई कंपनियों को खरीदा है. अक्टूबर 2013 में, Facebook ने एक इजरायली मोबाइल वेब एनालिटिक्स कंपनी ओनावो (Onavo, Israeli mobile Company) का अधिग्रहण किया. फरवरी 2014 में, मोबाइल मैसेजिंग कंपनी, व्हाट्सएप को 19 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा और उसी वर्ष, फेसबुक ने ओकुलस वीआर $2.3 बिलियन में खरीदा, जिसका पहला हेडसेट 2016 में जारी किया (Oculus Headset).
पीएम मोदी का एक पोस्ट हाल ही में फेसबुक से थोड़ी देर के लिए मेटा ने हटा दिया था. इसे लेकर सरकार ने दूसरी बार फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के सीनियर ऑफिशिल्स को तलब किया है. सरकार जानना चाहती है कि पीएम का पोस्ट मेटा कैसे हटा सकती है. सिर्फ तकनीकी गड़बड़ी का हवाला देना एनफ नहीं माना जाएगा.
गुजरात के साबरकांठा में पुलिस ने कथित हनीट्रैप के जरिए लोगों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा करने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार दो युवतियों समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जांच में सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को बुलाने और लूटपाट करने के आरोप सामने आए हैं. मामले की जांच अभी जारी है.
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स को नोटिस जारी किया है. इन प्लेटफॉर्म्स पर CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर झूठा नैरेटिव फैलाने के आरोप लगे हैं. पुलिस ने नोटिस में इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भ्रामक पोस्ट, एडिटेड तस्वीरें और डीपफेक वीडियो को हटाने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, CJP आंदोलन और हिंसा के दौरान इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हजारों की संख्या में फर्जी पोस्ट, एडिटेड तस्वीरें और डीपफेक वीडियो अपलोड किए गए थे.
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव के मामले में दिल्ली पुलिस ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और एक्स को नोटिस जारी किया है. इन प्लेटफॉर्म्स पर झूठा नैरेटिव फैलाने के आरोप लगे हैं. पुलिस ने नोटिस में इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भ्रामक पोस्ट, एडिटेड तस्वीरें और डीपफेक वीडियो को हटाने के निर्देश दिए हैं.
फेसबुक से पीएम मोदी का वीडियो हटाने के मामले में भारत सरकार ने सख्ती दिखाई है. मेटा के ग्लोबल हेड को सरकार ने समन भेजा है. उधर, पीएम मोदी की पोस्ट हटाने के मामले में मेटा की ओर से माफी मांगी गई है. मेटा ने अपनी सफाई में कहा था कि टेक्नीकल गड़बड़ी के चलते पीएम मोदी का वीडियो हटा था.
मेटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाने पर सफाई देते हुए कहा कि यह एक तकनीकी गड़बड़ी थी। कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार, वीडियो गलती से रिमूव हुआ था जिसे अब बहाल कर दिया गया है।
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने एक नए फीचर का ऐलान किया है, जिसके बाद फेसबुक यूजर्स को फ्री में वेरिफाइड बैज मिलेगा. यह बैज यूजर्स को फर्जी अकाउंट से बचाएगा. आजकल AI की मदद से फेक फोटो, मैसेज और कंटेंट आदि तैयार हो रहे हैं, जिससे लोगों को काफी नुकसान हो रहा है. मेटा यूजर्स को फेक अकाउंट से बचाना चाहती है.
Meta ने बच्चों की सुरक्षा के लिए नया AI फीचर लॉन्च किया है। यह फीचर Meta AI के जरिए टीनएजर्स की चैट को मॉनिटर करेगा। अगर सिस्टम को आत्म-नुकसान से जुड़ी बातों का संकेत मिलता है, तो माता-पिता को तुरंत अलर्ट भेजा जाएगा.
क्या आप भी बच्चों के साथ समय बिताते हुए बार-बार फोन देखते हैं? एक स्टडी बताती है कि माता-पिता की यह आदत बच्चों को इमोशनली दूर कर सकती है. जानिए इसका असर और रिश्ता मजबूत रखने के आसान तरीके.
बेंगलुरु से साइबर ठगी का एक नया केस सामने आया है, जहां DCP ने बताया है कि उनके नाम से एक फेक फेसबुक अकाउंट बनाया है, जहां काफी सस्ते में घरेलू सामान बेजने का झांसा दिया जा रहा है. सस्ते सामान के चक्कर में वे कई लोगों को शिकार बना चुके हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
अमेरिकी कंपनी मेटा पर 1.4 ट्रिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया है. दिलचस्प ये है कि कंपनी की वैल्यूएशन 1.5 ट्रिलियन डॉलर्स मानी जाती है. यानी कंपनी की वैल्यू के लगभग बराबर. लेकिन मामला क्या है? आइए जानते हैं.
अमेरिका के कई राज्यों ने मेटा पर 1.4 ट्रिलियन डॉलर की पेनाल्टी की मांग की है. आरोप है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के डिजाइन से बच्चों में सोशल मीडिया की लत बढ़ी. हालांकि, ये मामला अमेरिकी मुकदमे से अलग है. फिलहाल अदालत में सुनवाई और जांच की प्रक्रिया जारी है.
WhatsApp Username: वॉट्सऐप का यूजरनेम फीचर आने से पहले ही विवादों में है. सरकार ने मेटा से भारत में इस फीचर को रोकने को कहा है. पहले तीन दिन में सरकार ने जवाब मांगा था, अब रिपोर्ट है कि इसे बढ़ा कर 9 जुलाई तक का समय दे दिया गया है.
भारत सरकार के मंत्रालय ने फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा को एक नोटिस भेजा है. यह नोटिस इंस्टाग्राम ऐप को लेकर है, जहां उन सभी विज्ञापनों और कंटेंट को तुरंत हटाने/बंद करने का निर्देश दिया है, जो बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार सामग्री (CSEAM) से जुड़ा कंटेंट परोस रहे हैं. साथ ही 7 दिनों के अंदर डिटेल्स में जवाब देने को कहा है.
मेटा को सरकार ने वॉट्सऐप यूजरनेम फीचर पर रोक लगाने के लिए हाल ही में नोटिस भेजा है. तीन में तीन में कंपनी से जवाब मांगा गया है. इसी बीच मेटा ने सरकार से मुलाकात की है.
इंस्टैंस मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप में एक यूजरनेम फीचर जुड़ा है. हालांकि अभी ये काम नहीं कर रहा है, लेकिन इसे लेकर बवाल मच चुका है. सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार ने वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा को नोटिस भेज कर इस फीचर को रोकने के लिए कहा है. लेकिन ऐसा क्यों? क्या है ये फीचर, काम कैसे करता है और बवाल क्यों मचा है? आइए जानते हैं.
वॉट्सऐप के नए सीईओ के तौर पर भारतीय कुणाल शाह को चुना गया है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे इंस्पिरेशनल स्टोरी बता रहे हैं तो कुछ का कहना कि मेटा ने क्रेड के जरिए इंडियन यूजर्स का डेटा हासिल करने के लिए ऐसा किया है.
मुंबई से साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाले केस सामने आया है, जहां एक शख्स फेसबुक पर महिलाओं की फोटो देख रहा था. इसके बाद ये गलती उसको काफी भारी पड़ गई और बैंक खाते से 70 हजार रुपये कट गए. इस दौरान उसके फोन ने वॉर्निंग भी दी, लेकिन शख्स ने नजर अंदाज किया.
Meta ने बीते महीने ही करीब 8 हजार लोगों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाया है और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर अपना फोकस बढ़ाया है. नई रिपोर्ट से पता चला है कि मार्क जकरबर्ग ने माना है कि कुछ गलतियां हुई हैं और मनमुताबिक परिणाम नहीं मिले हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
फेसबुक और इंस्टाग्राम कुछ घंटे तक बंद रहने के बाद फिर से सामान्य रूप से काम करने लगे हैं. इस दौरान दुनियाभर के यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों ने इस आउटेज को लेकर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं.
फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स - प्लैटफॉर्म अनेक, धुरंधर एक - नरेन्द्र मोदी. आप किसी भी सोशल मीडिया का नाम लीजिये, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर जगह जलवा है. 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 12 सालों में उन्होंने न सिर्फ सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकार्ड बनाया है बल्कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के नए कीर्तिमान भी बनाए हैं.