मोबाइल खरीदते समय लोगों की सबसे बड़ी शिकायत क्या होती है? बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है. कैमरा अच्छा नहीं मिलता. फोन कुछ समय बाद धीमा लगने लगता है. अब भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने इन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपना नया फोन Lava Virat V1 Pro 5G लॉन्च किया है.
इस फोन की सबसे बड़ी बात इसकी 6,000mAh की बड़ी बैटरी है. Lava ने इसे ऐसे समय लॉन्च किया है, जब 15 हजार रुपये के आसपास वाले स्मार्टफोन में लोग सिर्फ 5G नहीं, बल्कि लंबी बैटरी, अच्छा कैमरा और बेहतर सॉफ्टवेयर भी चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: Pixel Fold के बाद Apple Fold की बारी, क्या गूगल को टक्कर दे पाएगा ऐपल का नया फोल्ड?
Lava Virat V1 Pro 5G की कीमत भारत में 15,999 रुपये रखी गई है. लॉन्च ऑफर के तहत कुछ ऑफर्स के साथ इसकी प्रभावी कीमत 13,999 रुपये तक पहुंच सकती है. फोन की बिक्री 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी.
बैटरी बैकअप
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,000mAh बैटरी है. बड़ी बैटरी उन लोगों के लिए अहम हो सकती है, जो दिनभर फोन का इस्तेमाल करते हैं. वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं, कॉल करते हैं या बाहर ज्यादा समय बिताते हैं.
बजट स्मार्टफोन में कंपनियां अक्सर बैटरी या दूसरे फीचर्स में समझौता करती हैं. Lava ने Virat V1 Pro 5G में बड़ी बैटरी को मुख्य फीचर बनाया है. इसके साथ फोन में 5G सपोर्ट भी दिया गया है. फोन में पीछे 50MP AI कैमरा दिया गया है और रियर साइड पर डुअल कैमरा सेटअप है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
स्क्रीन बड़ी है और 120Hz भी मिलता है
Lava Virat V1 Pro 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. आसान भाषा में समझें तो स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और दूसरी चीजें ज्यादा स्मूथ महसूस हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें: कैसा है Vivo X300 Ultra फोन का कैमरा और ओवरऑल परफॉर्मेंस, देखें रिव्यू
हालांकि यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि फोन में HD+ रिजॉल्यूशन मिलता है, Full HD+ नहीं. यानी डिस्प्ले बड़ी और स्मूथ है, लेकिन जो लोग बहुत शार्प स्क्रीन चाहते हैं, उनके लिए यह फैसला खरीदने से पहले सोचने वाला हो सकता है.
Android 16 के साथ आया नया Lava फोन
फोन में Android 16 दिया गया है. इसके साथ इसमें Unisoc T8200 प्रोसेसर, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. यह फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर उतारा गया है, जिन्हें रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो और सामान्य गेमिंग के लिए 5G स्मार्टफोन चाहिए.
Lava की Virat सीरीज को कंपनी के ऑनलाइन-फोकस्ड स्मार्टफोन लाइनअप के तौर पर देखा जा रहा है. Virat V1 Pro 5G इस सीरीज का तीसरा फोन है. इससे पहले Virat V1 4G और Virat V1 5G लॉन्च हो चुके हैं.
बारिश और धूल से भी मिलेगा बचाव
Lava Virat V1 Pro 5G में IP64 रेटिंग भी दी गई है. इसका मतलब यह नहीं कि आप फोन को पानी में डुबो सकते हैं, लेकिन धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए यह एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी देता है.