scorecardresearch
 

9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन वाला iQOO फोन, गेमर्स के लिए 28 अक्टूबर को होगा लॉन्च

iQOO गेमिंग स्मार्टफोन्स बनाने के लिए जाना जाता है. इस बार कंपनी 9000mAh बैटरी और कूलिंग फैन से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. इसी साल महीने कंपनी iQOO Neo 12 लॉन्च करेगी. आइए जानते हैं इसमें क्या खास फीचर्स होंगे.

Advertisement
X
 iQOO Neo 12 28 अक्टूबर को हो रहा है लॉन्च
iQOO Neo 12 28 अक्टूबर को हो रहा है लॉन्च

iQOO 12 Neo Launch: कंपनी ने इस फोन को 28 अक्टूबर को लॉन्च करेगी. इसकी सबसे बड़ी खूबियों में 9,000mAh की बैटरी, 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K स्क्रीन और फोन के अंदर लगा कूलिंग फैन शामिल हैं. ये स्मार्टफोन गेमिंग यूजर्स के लिए खास होगा. बता दें कि ये पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा. 

iQOO Neo 12 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर भी मिलेगा. इसके साथ कंपनी अपनी अलग Q3 गेमिंग चिप दे रही है. यानी इस फोन का पूरा फोकस सिर्फ तेज प्रोसेसर पर नहीं, बल्कि गेमिंग के दौरान बेहतर स्क्रीन, कंट्रोल और हीट को संभालने पर भी है. 

9,000mAh की बैटरी

iQOO Neo 12 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है. आम तौर पर कई स्मार्टफोन में करीब 5,000mAh की बैटरी मिलती है. ऐसे में Neo 12 की बैटरी क्षमता काफी ज्यादा है. इससे लंबे समय तक गेम खेलने, वीडियो देखने और फोन का लगातार इस्तेमाल करने वालों को फायदा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: iQOO 16 लॉन्च, 8400mAh बैटरी और 165Hz स्क्रीन रिफ़्रेश रेट, जानिए क़ीमत और तमाम फीचर्स

फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. यानी बड़ी बैटरी होने के बावजूद कंपनी ने चार्जिंग की स्पीड पर भी ध्यान दिया है. हालांकि, फोन को पूरी तरह चार्ज होने में कितना समय लगेगा और एक बार चार्ज करने पर कितने घंटे चलेगा, इसका सही अंदाजा वास्तविक इस्तेमाल के बाद ही लगेगा. बैटरी बैकअप स्क्रीन की चमक, गेमिंग और नेटवर्क जैसी चीजों पर भी निर्भर करेगा.

Advertisement

फोन के अंदर लगा है कूलिंग फैन

गेमिंग के दौरान फोन गर्म होने पर उसकी परफॉर्मेंस कम हो सकती है. iQOO Neo 12 में कंपनी ने इसी समस्या से निपटने के लिए एक्टिव कूलिंग फैन दिया है. फोन में Ice-Dome कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा, जो गर्मी को बाहर निकालने में मदद करेगा.

इसका फायदा खास तौर पर उन लोगों को हो सकता है जो लंबे समय तक भारी गेम खेलते हैं. कूलिंग सिस्टम का मकसद फोन के तापमान को संभालना और लगातार गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करना है. हालांकि, असल फायदा कितना होगा, यह इस्तेमाल और टेस्टिंग के बाद ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें: iPhone 17 पर बंपर डिस्काउंट! ₹99,900 वाला फोन ₹55 हजार से भी कम में खरीदने का मौका

फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ अलग Q3 गेमिंग चिप भी दी गई है. कंपनी के मुताबिक, यह सिस्टम गेमिंग के दौरान ग्राफिक्स और फ्रेम रेट को बेहतर बनाने में मदद करेगा.

185Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K स्क्रीन

iQOO Neo 12 में 2K रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन मिलेगी, जो 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इतनी ज्यादा रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन का फायदा तेज गेम्स में दिख सकता है, जहां स्क्रीन पर चीजें तेजी से बदलती हैं. इससे मूवमेंट और स्क्रॉलिंग ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकती है.

Advertisement

कंपनी ने इसमें Visionox की pTSF डिस्प्ले तकनीक इस्तेमाल की है. स्क्रीन की बताई गई पीक ब्राइटनेस 2,200 निट्स तक है. फोन में हाई टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे गेम में स्क्रीन छूने पर कमांड को जल्दी पहचानने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Airtel का ₹185 Voice-Only प्लान लॉन्च, बिना इंटरनेट डेटा के मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कैसे होगी पैसों की बचत!

हालांकि, 185Hz रिफ्रेश रेट का पूरा फायदा हर ऐप या गेम में नहीं मिलेगा. इसके लिए गेम का उस फ्रेम रेट को सपोर्ट करना जरूरी है. इसलिए सिर्फ बड़ी संख्या देखकर यह मान लेना सही नहीं होगा कि हर गेम इसी रफ्तार पर चलेगा. 

डिजाइन में भी दिखेगा नया अंदाज

iQOO Neo 12 में फ्लैट स्क्रीन, पतले बेजल और पीछे चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. फोन में मेटल फ्रेम मिलेगा. कंपनी ने इसके लिए Fierce Edge, Shadow Black और Frost Blade Blue जैसे रंगों का खुलासा किया है.

भारत में कब आएगा और कितनी होगी कीमत?

iQOO Neo 12 को चीन में 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा और वहां इसकी बिक्री भी उसी दिन शुरू होने की जानकारी दी गई है. लेकिन भारत में इसे कब पेश किया जाएगा, इस बारे में कंपनी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है. इसकी कीमत भी सामने नहीं आई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement