scorecardresearch
 

आ रहा है iPhone 18 सीरीज का सबसे सस्ता मोबाइल, iPhone 17 से होगा अलग

Apple अब बड़ी तैयारी कर रहा है और आने वाले दिनों में वह iPhone 18 स्टैंडर्ड, iPhone Air 2 और iPhone 18e को लॉन्च करेगा.वहीं, iPhone 18e इस लाइनअप का सबसे सस्ता हैंडसेट होगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
Apple iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा मिलेगा. (Photo: AI Generated)
Apple iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा मिलेगा. (Photo: AI Generated)

Apple ने हाल ही में iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo को लॉन्च किया है. बहुत से लोगों को iPhone 18 का इंतजार था, लेकिन कंपनी ने उसको लॉन्च नहीं किया. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अगले साल की शुरुआत में iPhone 18 और iPhone 18e और iPhone Air 2 को लॉन्च करेगी. 

iPhone 18 Pro सीरीज की तुलना में स्टैंडर्ड iPhone 18 काफी सस्ते दाम में लॉन्च होगा. साथ ही कंपनी iPhone 18e को भी लॉन्च करेगी, जो इस लाइनअप का सबसे सस्ता आईफोन होगा. हालांकि अभी तक कंपनी ने अपकमिंग आईफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है. 

iPhone Air 2 को लेकर हाल ही के दिनों में कई डिटेल्स सामने आ चुकी हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone Air 2 में डुअल रियर कैमरा मिलेगा. 

iPhone 18 के अंदर दो बड़े अपग्रेड्स नजर आएंगे

जीएसएमअरेना ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि iPhone 18 के अंदर दो बड़े अपग्रेड्स नजर आएंगे. पहला कि iPhone 18 में बड़ा बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा दूसरा कि कंपनी न्यू चिपसेट का इस्तेमाल करेगी, जो पावर एफिसिएंट होगा. 

A20 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा

Advertisement

iPhone 18 में 2nm प्रोसेसिंग पर तैयार किया गया A20 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा. इसकी मदद से iPhone यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: लॉन्चिंग के लिए तैयार सस्ता iPhone 18? कैमरा से डिस्प्ले तक, होंगे ये बदलाव

iPhone 18 के स्पेसिफिकेशन्स 

iPhone 18 को लेकर कई लीक्स रिपोर्ट में दावा किया है. इसमें 6.3 इंच का LTPO OLED पैनल दिया गया है, जो iPhone 17 में भी देखा जा चुका है. इसमें 120Hz का प्रो मोशन डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन डिस्प्ले मिलेगा. iPhone 18 Pro में स्लिम बेजेल किए जा सकेंगे. 

iPhone 18 का कैमरा 

लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इसमें दोनों ही कैमरा 48-48 मेगापिक्सल के हो सकते हैं. हालांकि अभी तक कंपनी ने इन फीचर्स को कंफर्म नहीं किया है. 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: iPhone 18 में बदल जाएगा सबकुछ! डिजाइन से लेकर फीचर्स तक होंगे बड़े बदलाव

iPhone 18 की कीमत 

iPhone 18 की कीमत को लेकर रिपोर्ट्स में दावा किया है कि यह कीमत 99,990 रुपये भारत में हो सकती है. यह कीमत iPhone 17 के बराबर हो सकती है. अब सवाल आता है कि iPhone 17 की कीमतें कम कम जाएंगी या नहीं. iPhone 18 के शुरुआती वेरिएंट में 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement