scorecardresearch
 

लॉन्चिंग के लिए तैयार सस्ता iPhone 18? कैमरा से डिस्प्ले तक, होंगे ये बदलाव

Apple अब iPhone 18 स्टैंडर्ड को लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है, जिसमें कई अपग्रेड्स मिलेंगे. इसमें बैटरी, डिस्प्ले और प्रोसेसर तीनों में अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे. साथ ही कंपनी iPhone 18e और iPhone Air 2 को भी लॉन्च करेगी. आइए कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं.

Advertisement
X
iPhone 17 की तुलना में iPhone 18 में कई अपग्रेड्स मिलेंगे. (Photo: AP)
iPhone 17 की तुलना में iPhone 18 में कई अपग्रेड्स मिलेंगे. (Photo: AP)

Apple अब iPhone 18 और iPhone 18e की लॉन्चिंग की तैयारी शुरू कर रही है. बीते सितंबर महीने में कंपनी ने iPhone 18 Pro सीरीज को अनवील किया था. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अगले साल के फर्स्ट हाफ में iPhone 18 स्टैंडर्ड, iPhone 18e और iPhone Air 2 को लॉन्च करेगी. iPhone 18 Pro की तुलना में स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone 18e काफी सस्ते दाम में लॉन्च होंगे. 

जब कीमत की बात हो रही है तो सबसे पहले जान लेते हैं कि कंपनी ने हाल ही में बीते साल लॉन्च किए iPhone 17 और iPhone 16 की कीमत में इजाफा किया था.iPhone 17 को बीते साल 82,990 रुपये में लॉन्च किया था और अब कंपनी ने इसकी कीमत 99,900 रुपये कर दी है. 

iPhone 18 किस प्राइस सेगमेंट में लॉन्च होगा?

अब बड़ा सवाल आता है कि iPhone 18 किस प्राइस सेगमेंट में लॉन्च होगा. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया है कि यह 1 लाख रुपये से 1.10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है. हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया है. 

iPhone 18 के स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 18 के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिनमें डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा आदि को लेकर दावे किए हैं. आइए इनके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Xiaomi ला रहा है 11000mAh 'बैटरा' वाला धांसू स्मार्टफोन, पावर बैंक की जरूरत ही नहीं

जीएसएमअरेना ने अपनी रिपोर्ट्स में बताया है कि iPhone 18 के अंदर दो बड़े अपग्रेड्स नजर आएंगे. इन अपग्रेड्स की मदद से यूजर्स को काफी फायदा मिलेगा, जिसमें एक बैटरी कैपिसिटी में इजाफा किया जाएगा और दूसरा न्यू चिपसेट. 

यह भी पढ़ें: Motorola का पावरफुल स्मार्टफोन अनवील, मिलेगा 200MP कैमरा, 7000mAh की बैटरी और बहुत कुछ, जानिए कीमत

iPhone 18 में Apple A20 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसको TSMC के 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर तैयार किया गया है. 

छोटा डाइनेमिक आइलैंड सिर्फ iPhone 18 Pro में ही मिलेगा. iPhone 18 में बड़ा डाइनेमिक का इस्तेमाल किया जाएगा. iPhone 18 में बेहतर डिस्प्ले दिया जा सकता है. 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement