मारुति सुजुकी एक नई 7-सीटर कार पर काम कर रही है. ये एमपीवी इलेक्ट्रिक कार होगी, जिसे कंपनी अगले साल पेश कर सकती है. फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस कार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. ये ब्रांड की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी, जो एक एमपीवी होने वाली है. इससे पहले कंपनी ई-विटारा को लॉन्च कर चुकी है.
अपकमिंग 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी को ब्रांड फरवरी 2027 में होने वाले भारत मोबिलिटी एक्सपो में पेश कर सकती है. वित्तवर्ष 2027 की दूसरी तिमाही की अर्निंग कॉन्फ्रेंस कॉल में चीफ इन्वेस्टर रिलेशन ऑफिसर राहुल भारती ने कंपनी का प्लान बताया है. ब्रांड अगले साल होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में इस कार को अनवील कर सकता है.
इस कार का कोडनेम मारुति वाईएमसी बताया जा रहा है, जिसे कंपनी इस साल गर्मियों से टेस्ट कर रही है. कई मौकों पर ब्रांड की इस कार को देखा जा चुका है. कार में टेल लाइट्स को कनेक्ट करने के लिए हॉरिजॉन्टल स्ट्रीप इस्तेमाल की गई है. संभव है कि ये इल्यूमिनेटेड हो सकती है.
इसके अलावा एलईडी हाई-माउंटेड स्टॉप लैम्प मिलेगा, जिसके साथ शार्क फिन एंटीना भी देखा गया है. साइड प्रोफाइल की बात करें, तो कार बॉक्सी नजर आएगी. इससे कार एमपीवी के मुकाबले एसयूवी जैसी ज्यादा दिखेगी. इसके अलावा कार में स्कॉयर्ड-ऑफ व्हील आर्च मिलेगा.
यह भी पढ़ें: 29KM माइलेज... MARUTI के दुश्मन की डिलीवरी हुई शुरू, दमदार हैं SUV के फीचर्स
इन सभी फीचर्स के साथ मारुति वाईएमसी का लुक काफी हद तक मारुति सुजुकी ई-विटारा से मिलेगा. इसमें 18 इंच के एलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं. कार का साइड लुक और फ्रंट लुक दोनों ही मारुति ई-विटारा से काफी हद तक मिलेंगे. यही वजह है कि कार एक एमपीवी के मुकाबले एसयूवी जैसी ज्यादा दिखेगी.
इसमें हॉरिजॉन्टल हेडलैम्प होंगे, जिन्हें वर्टिकली एक्सटेंड किया जा सकता है. कार का नोज सेक्शन बॉडी कलर्ड सरफेस से ढकी होगी. कंपनी इसे 6-सीटर और 7-सीटर दोनों ही अवतार में लॉन्च कर सकती है. 6 सीटर वर्जन में कंपनी सेकंड रो में कैप्टन सीट्स का इस्तेमाल कर सकती है.
यह भी पढ़ें: 6.30 लाख की MARUTI की बंपर मांग... कंपनी ने बना दीं 35 लाख यूनिट्स
ये कार दो मोटर ऑप्शन में आ सकती है. दोनों ही वर्जन में सिंगल मोटर मिलेगा, जो फ्रंट व्हील को पावर देगा. बेस वेरिएंट में 105.8 kW की पावर और 193 एनएम टॉर्क वाला मोटर मिलेगा. जबकि टॉप वेरिएंट में 128 kW पावर और 193 एनएम टॉर्क वाला मोटर होगा.
इसमें दो बैटरी का विकल्प भी मिल सकता है. कार का टॉप वेरिएंट 525 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आ सकता है. इस कार का सीधा मुकाबला किआ कारेन्स क्लैविस ईवी से होगा. इसके अलावा ये महिंद्रा एक्सईवी 9एस और हाल में लॉन्च हुई एमजी हेक्टर टॉमाहॉक ईवी से भी कंपीट करेगी.