scorecardresearch
 

Honor की भारत में वापसी, 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनी, CEO ने बताया क्या है प्लान?

Honor Tech India Launch: ऑनर भारतीय बाजार में वापसी की तैयारी कर रहा है. इस ब्रांड को रिलॉन्च किया जा रहा है, लेकिन ये पहले वाले Honor से काफी अलग होगा. माध्व सेठ ने अब इसकी जिम्मेदारी संभाली है. उन्होंने PSAV Global ग्रुप से साथ मिलकर Honor Tech जॉइंट वेंचर की शुरुआत की है. ये कंपनी भारतीय बाजार में 1000 करोड़ रुपये निवेश करने की तैयारी में है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
X
Honor कर रहा भारतीय बाजार में वापसी
Honor कर रहा भारतीय बाजार में वापसी

Honor का नाम आपने सुना होगा. पिछले कुछ दिनों से ये ब्रांड एक बार फिर चर्चा में है. चर्चा भारत में इसकी वापसी है, लेकिन अब ये पहले की तरह नहीं होगा. दरअसल, इससे पहले भारत में एक्टिव Honor का अधिकार चीनी कंपनी Huawei के पास था. वैसे तो ऑनर भारतीय बाजार से आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं हुई थी, लेकिन कंपनी ने पिछले कई साल से कोई प्रोडक्ट लॉन्च नहीं किया था. 

अब Honor भारत में वापसी कर रहा है और कंपनी भारत में 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है. भारत में ब्रांड की वापसी HonorTech के साथ हो रही है, जो एक नई कंपनी है. भारत में Honor का इस बार पहले फोन Honor 90 होगा और इसमें 200 मेगापिक्सल का होगा. 

क्या है Honor का India प्लान?

रिलॉन्चिंग के लिए Honor Tech चीनी ब्रांड Honor के साथ लाइसेंसिंग डील करेगी. HonorTech ने CEO माध्व सेठ ने PTI से बातचीत में बताया कि वे इस साल के अंत तक 4 से 5 परसेंट का मार्केट शेयर हासिल कर लेंगे. इसका मतलब है कि कंपनी का रेवेन्यू 10 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है.

माध्व ने बताया, 'HonorTech पूरी तरह से एक भारतीय इकाई होगी. हम Honor के साथ एक लाइसेंसिंग डील करेंगे. जहां वे हमें लाइसेंस देंगे और हम भारत में सेल से मैन्युफैक्चरिंग तक करेंगे. कोई भी रॉयल्टी Honor को ट्रांसफर नहीं की जाएगी.'

Advertisement

2020 में Huawei ने बेचा था Honor

बता दें कि Honor ब्रांड चीनी कंपनी Huawei का हिस्सा हुआ करता था, जिसे हुवावे ने नवंबर 2020 में बेच दिया. कंपनी इसे Shenzhen Zhixin New Information Technology को बेचा था. हाल में ही माध्व सेठ ने रियलमी से इस्तीफा दिया है और जॉइंट वेंचर HonorTech की शुरुआत PSAV Global के साथ मिलकर की है. 

Honor और HonorTech कैसे करेंगे काम?

माध्व सेठ ने बताया कि Honor की 70 परसेंट मैन्युफैक्चरिंग पूरी तरह से ऑटोमेटिक है और उनकी 40 परसेंट मशीनरी वे खुद बनाते हैं. हमें भी भारत में इसी स्टैंडर्ड को मैच करना होगा. इस डील के तहत Honor हमें अपने प्रोडक्ट्स की जानकारी, पूरी सप्लाई चेन मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, सॉफ्टवेयर ट्रांसफर एक निश्चित कॉस्ट पर करेगा. 

यानी HonorTech (भारतीय इकाई) ग्लोबल ब्रांड Honor से टेक्नोलॉजी, मोबाइल फोन्स और सॉफ्टवेयर समेत तमाम टेक्नोलॉजी को एक निश्चित कीमत पर खरीदेगा. इसके बादले कंपनी Honor से कोई रॉयल्टी शेयर नहीं करेगी. 

उन्होंने बताया कि शुरुआत में Honor कुछ प्रोडक्ट्स को भारतीय बाजार में टेस्ट करने के लिए उन्हें देगा. वहीं HonorTech लोकल मैन्युफैक्चरिंग इस साल के अंत तक शुरू करेगा. माध्व ने बताया कि ऑनर अगले महीने से अपने फोन्स को भारत में लॉन्च करना शुरू कर देगा. कंपनी 1000 करोड़ रुपये फंडिंग अगले साल तक हासिल करने की कोशिश कर रही है. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement