scorecardresearch
 

भारत में लॉन्च हुआ पावर बैंक, हैरान कर देंगे इसके फीचर्स, बस इतनी है कीमत

भारत में एक नया पावर बैंक लॉन्च हो गया है, जिसमें वायर्ड और वायरलेस दोनों चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इसमें मैक्सिमम 45W तक का वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है और 15W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
MAGEDGE 45W Power Bank भारत में लॉन्च. (Photo: Gmmodular)
MAGEDGE 45W Power Bank भारत में लॉन्च. (Photo: Gmmodular)

GM Modular ने नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जो असल में एक प्रीमियम पावर बैंक है. कंपनी ने यूजर्स की जरूरत को देखते हुए इसमें अधिकतर फीचर्स को शामिल किया है. जीएम मॉड्यूलर ने G+ MAGEDGE 10,000mAh Magnetic Power Bank को लॉन्च किया है. इसमें वायरलेस चार्जिंग, वायर्ड चार्जिंग और कई कमाल के फीचर्स दिए हैं. कंपनी ने इस पावर बैंक की कीमत 7499 रुपये रखी है. 

GM Modular MAGEDGE के अंदर यूजर्स को फास्ट चार्जर के साथ अलावा, वायर्ड चार्जिंग का भी फीचर मिल जाएगा. साथ ही इसमें 15W का वायरलेस चार्जर है. कंपनी का दावा है कि 10,000mAh होने के बावजूद यह एक लाइटवेट प्रोडक्ट है. 

GM Modular MAGEDGE के अंदर 65cm का बिल्ट इन रिट्रैक्टेबल Type-C केबल को दिया है, जिसकी मदद से मैक्सिमम 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा पावर बैंक में 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इसका सीधा सा मतलब है कि कंपेटेबल डिवाइस को बिना केबल के ही चार्ज किया जा सकेगा. जिन स्मार्टफोन के अंदर वायरलेस चार्जिंग का फीचर नहीं दिया है, उनके लिए बिल्ट इन केबल दी गई है. 

पावर बैंक से साथ दिया बिल्ट इन स्टैंड 

MAGEDGE को प्रोडक्टिव बनाने के लिए इसमें एक मल्टी फंक्शन एसेसरीज के तौर पर तैयार किया गया है. इसमें बिल्ट-इन स्टैंड दिया गया है, जिसकी मदद से चार्जिंग के दौरान फोन को एक पोजिशन में रखकर वीडियो के देखा जा सकता है. कॉम्पैक्ट डिजाइन होने की वजह से इसको घर, ऑफिस या फिर ट्रैवल के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Samsung का बड़ा ऐलान! 27 अगस्त को लॉन्च होगा नया Galaxy स्मार्टफोन, फीचर्स लीक

स्मार्टवॉच और इयरबड्स भी करेगा चार्ज 

MAGEDGE की मदद ना सिर्फ स्मार्टफोन बल्कि स्मार्टवॉच और इयरबड्स को भी चार्ज किया जा सकेगा. यह सिर्फ स्मार्टवॉच और बड्स को चार्ज करता है, जिनमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है. हालांकि टाइप C USB की मदद से भी स्मार्टवॉच और बड्स को चार्ज किया जा सकेगा. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन खरीदने वालों की पहली पसंद बना AI, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा!

MAGEDGE के खास पीचर्स 

  • बैटरी कैपसिटीः 10,000mAh 
  • वायर्ड चार्जिंगः 45W मैक्सिमम 
  • वायरलेस चार्जिंग: 15W मैक्सिमम
  • बिल्ट इन केबल : 65cm रिट्रैक्टेबल Type C 
  • पावर बैंक में बिल्ट इन स्टैंडः हां 
  • इयरबड्स वायरलेस चार्जिंगः हां 
  • स्मार्टवॉच वायरलेस चार्जिंगः हां 

MAGEDGE की कीमत 7,499 रुपये है. हालांकि बैंक ऑफर का इस्तेमाल करके इसको कम दाम में खरीदा जा सकेगा. ये चार्जिंग सॉल्यूशन आपके ट्रैवल आदि के लिए भी बड़े काम का साबित होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement