scorecardresearch
 

अकाउंट में बचे बस 5 रुपये, गेमिंग के चक्कर में खर्च दिए 52 लाख, कंगाल हुआ परिवार!

Online Gaming: क्या आपके घर में भी बच्चे ऑनलाइन गेमिंग के दीवाने हैं? तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. हाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां बच्ची ने इमरजेंसी के लिए रखे पैसों को गेम्स खरीदने और इन-गेम पर्चेज में खर्च कर दिए हैं. हालात ये हो गए कि परिवार के अकाउंट में सिर्फ 5 रुपये ही बचे हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
X
ऑनलाइन गेमिंग के परिवार को किया कंगाल
ऑनलाइन गेमिंग के परिवार को किया कंगाल

लत किसी भी चीज की हो खराब होती है और ऐसा ही कुछ एक परिवार के साथ हुआ है. दरअसल, बच्ची की गेम खेलने की आदत की वजह से परिवार को लाखों की चपत लगी है. दरअसल, 13 वर्षीय एक बच्ची की ऑनलाइन गेम खेलने की लत की वजह से परिवार की जमा पूंजी लुट चुकी है.

मामला चीन का है, 13 वर्षीय एक छात्रा की ऑनलाइन गेमिंग की लत उसके परिवार पर भारी पड़ी है. लत के कारण उसके परिवार को 449,500 युआन का नुकसान हुआ, जो लगभग 52,19,809 रुपये के बराबर है. हालात ये हैं कि बच्ची की मां के बैंक अकाउंट में अब सिर्फ 5 रुपये ही बचे हैं. 

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

बच्ची ने अपनी मां के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल ऑनलाइन टूल, गेम्स और इन-गेम आइटम्स खरीदने में किया है. मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के टीचर को उस पर शक हुआ. टीचर को लड़की के ऑनलाइन गेमिंग के आदी होने का शक था. टीचर की मानें तो स्कूल टाइम में लड़की के फोन का स्क्रीन यूज टाइम बहुत अधिक था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना मिलने पर बच्ची की मां ने अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स की जांच की. जांच करने पर बच्ची की मां को पता चला कि उसके अकाउंट में सिर्फ 0.5 युआन (लगभग 5 रुपये) बचे हैं. 

Advertisement

दोस्तों पर खर्च कर दिए 11 लाख से ज्यादा

पिता के पूछने पर बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी दी है. बच्ची ने बताया कि उसने गेम्स, इन गेम पर्चेज और अपने 10 क्लासमेट्स के लिए भी ऑनलाइन गेम खरीदने में पैसे खर्च किए हैं. इसमें उसने एक लाख युआन (लगभग 11,61,590 रुपये) खर्च किए हैं.  

लड़की ने बताया कि उसे घर पर एक डेबिट कार्ड मिला, जिसे उसने अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट किया. लड़की की मां ने उसे इमरजेंसी के लिए पहले से ही डेबिट कार्ड का पासवर्ड बता रखा था. इस बात को छुपाने के लिए लड़की ने ऑनलाइन खरीदारी से जुडी सभी ट्रांजेक्शन डिटेल्स भी डिलीट कर दी. 

बता दें कि McGill University ने 2022 में एक एनालिसिस किया था. इसमें बताया गया था कि चीन में स्मार्टफोन के आदी लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है. इस लिस्ट में सऊदी अरब दूसरे नंबर पर है और उसके बाद मलेशिया आता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement